Sliderखेल

चानू ने दिलाई चांदी

भारत के लिए गर्व का पल है। टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। उन्होंने 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ये पदक अपने नाम किया। इसी के साथ मीराबाई चानू भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में हम पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीने पर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।
गौरतलब है कि भारोत्तोलन में भारत की तरफ से यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में देश को कांस्य पदक जिताया था। उस समय कर्णम ने कुल मिलाकर 240 किलोग्राम भार उठाया था। तब उन्होंने स्नैच में 110 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भारत उठाकर ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला बनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *