सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत, मात्र 150 रुपए में ईसीजी जांच, मरीजों को सस्ती और सुलभ सुविधा धामी सरकार की पहल से गांव-कस्बों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू की गई है, जहां मरीजों क
Continue ReadingCategory: युवा जगत/ शिक्षा
देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज कालसी क्षेत्रान्तर्गत विकास महिला हरिपुर सीएलएफ कोल्ड प्रेस्ड ऑयल यूनिट, कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर, अमृत सरोवर (धोईरा) एवं कालसी डेयरी फार्म का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वंय सहायता समूहों द्वारा उत्पादन किये जा रहे उत्पाद की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता के साथ ही महिलाओं की आजीविका से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समूहों द्वारा संचालित इकाइयों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने हेतु उन्हें गूगल मैप्स पर एनरोल कराया जाए, जिससे उत्पादों की पहुंच व्यापक स्तर पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर का भ्रमण कर औद्योगिक एवं स्वरोजगार गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कालसी ग्रोथ सेंटर की पानी की किल्लत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। हरिपुर कालसी में विकास...
Continue Readingएच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, देहरादून डॉ. दिनेश चौहान ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लक्खीबाग, देहरादून में कक्षा 8, 9 एवं 10वीं की छात्राओं को एच.पी.वी. वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ, सुरक्षित स्वास्थ्य हेतु इसकी आवश्यकता तथा सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 चौहान ने कहा कि जनपद देहरादून में अब तक साढ़े तीन सौ किशोरियों को यह टीका लगाया जा चुका है। सरकार द्वारा किशोरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षिकाओं से भी अपील की कि विद्यालय के साथ-साथ शिक्षक अभिभावक बैठक के माध्यम से स्थानीय समुदाय में भी छात्राओं के टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करें। जनपद के...
Continue Readingराजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड): एनएसएस इकाई का सातवें दिन समापन समारोह संपन्न मंगलौर, हरिद्वार: 29 मार्च 2026: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई के सातवें दिन का समापन समारोह माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात् पूजा वर्षा ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों सारिका, तहरीना, उपासना, आकाश कपूर, विपिन कुमार, मानसी, आरिफ, प्रिया, खुशी, शिवानी, प्रियांशी एवं नैना शर्मा ने भाषण, कविता के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। श्री मदन सिंह वर्मा, हिंदी प्रवक्ता (चौ० भरत सिंह डी०ए०वी० इंटर कॉलेज, झबरेड़ा) ने स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया तथा हमेशा जागरूक रहने की प्र...
Continue Readingप्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया देहरादून,राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने सोमवार को देहरादून के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रो. त्रिपाठी ने जीजीआईसी कौलागढ़, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर माफी एवं दून मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मानवाधिकार की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने पोक्सो एक्ट, स्वच्छता, और आत्मरक्षा से संबंधित योजनाओं पर भी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में प्रो. त्रिपाठी ने आगामी 8 मार्च को अं
Continue Reading
