सतपुली में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान, निरीक्षण में नहीं मिला कोई बाल श्रमिक पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन-4.0 के तहत सतपुली में चला संयुक्त अभियान, खतरनाक कार्यों में संलग्न नहीं मिला कोई बालक पौड़ी: बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 यथा संशोधित 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत मंगलवार को सतपुली बाजार क्षेत्र में पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन-4.0 के अंतर्गत श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन बेलवाल की अगुआई में बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम तथा पुनर्वास को लेकर संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की टीम ने सतपुली के कोटद्वार रोड, बाँघाट रोड, पौड़ी रोड तथा बस स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी बालक खतरनाक कार्य में संलग्न नहीं पाया गया। साथ ही कोई भी किशोर प्रतिबंधित अथवा खतरन...
Continue ReadingCategory: अपराध
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल के निर्देशानुसार समिति 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी तथा स्वास्थ्य महानिदेशालय के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान को सदस्य नामित किया गया है। समिति को जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषज्ञों अथवा अन्य व्यक्तियों से परामर्श एवं सहयोग लेने के साथ ही शासन को आवश्यक सुधारात्मक सुझाव देन...
Continue Readingदेहरादून में शिमला बायपास रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात बड़ी वारदात हो गई। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोहेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साहिल पेशे से वकील था और घटना के समय अपने घर में भाई के साथ मौजूद था। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावर सुनियोजित तरीके से वहां पहुंचे और साहिल को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Continue Readingऋषिकेशः अपने दोस्तों ने शहर की दीवारों पर एक दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा कर दिए। पोस्टर में उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए सिगरेट की डिब्बी इनाम घोषित की गई। जब युवक और उसके परिजनों की नजर इस्तेेहार पर पड़ी। तब जाकर खलबली मची। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका मित्र कई दिनों से उनसे बात नहीं कर रहा था। मजाक में यह सब हुआ है।
Continue Readingविकास नगरः बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाइयों में मारपीट हो गई। बीएसएफ कर्मी ने बड़े भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया। वहीं बड़े भाई ने गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया। कोतवाली क्षेत्र के मटोगी गांव निवासी बीएसएफ कर्मचारी सुखपाल सिंह तोमर और उनके बड़े भाई चंदन सिंह के बीच बगीचे में आम तोड़ने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों भाई घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़े विवाद संबंधी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मटोगी निवासी सुखपाल सिंह तोमर बीएसएफ में जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं।
Continue Reading
