Slider

सामान्य निर्वाचन के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

सामान्य निर्वाचन के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ तैयारी को लेकर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार पौड़ी में राजनैतिक दलों/प्रतिनिधियों तथा नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा की तैयारी हेतु सम्बंधित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन नामावली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सम्बंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जो निर्देश दिए गए हैं, उनका अक्षरस अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बैठक में आये विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सी विजिल एप की जानकारी देते हुए कहा कि ऐप को डाउनलोड कर निर्वाचन सम्बंधित जानकारी तथा अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आयोजित बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, नॉमिनेशन प्रक्रिया, एमसीएमसी तथा कोविड के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशित चुनाव के समय में निर्वाचन नियम-90 में शामिल है। कहा कि जो धनराशि उसमें निर्धारित की गई है, उससे ज्यादा प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकता है। साथ ही उन्होंने नॉमिनेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा, चुनाव के दौरान चर्चा राशि सहित अन्य की जानकारी देना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोविड-19 का विशेष ध्यान रखें। कहा कि अनिवार्य रूप से मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करें, जिससे कोविड का खतरा न बना रहे। साथ ही उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या की जानकारी भी दी। कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए वोटरों का नाम भी बीएलओ के माध्यम से दर्ज किया जा रहा। इस दौरान उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को आगामी चुनाव हेतु दी गयी जिम्मेदारियों का पालन करने के निर्देश दिया। इसके अलावा नोडल अधिकारियों द्वारा भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव सम्बंधित जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, एएमए तेज सिंह, कोषाधिकारी प्रवीण बडोनी, नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी शैलेश भट्ट, डॉ. आशीष गुसाईं आदि संबंधित नोडल अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा से राजेन्द्र सिंह रावत, यूकेडी पूनम टम्टा, आम आदमी पार्टी से मनोहर लाल पहाड़ी, बसपा से महंगी राम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *