Slider

डीएम ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं योजनाओं की समीक्षा

विकास भवन सभागार पौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक ली। उन्होने हर माह मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये। जिसमें कार्य प्रगति की गहनता से समीक्षा की जायेगी। कहा कि अपने अपने विभाग से संबंधित घोषणाओं की विवरण सुस्पष्ट से देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि रिपोर्ट में एकरूपता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में 203 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें 88 घोषणाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है, उनका कार्य जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर अपेक्षित है उसकी डीपीआर 15 दिन के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण, शहरी विकास, विधुत, शिक्षा, संस्कृति विभाग को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की संख्या सही कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है उन्हें दस्तावेजों में पूर्ण न दिखाई जाय। भौतिक कार्य पूर्ण होने पर ही घोषणा को पूर्ण दिखाये। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं की कार्यवाही जनपद स्तर से होनी है, उन घोषणाओं की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराएं। जिससे उनका समाधान समय पर किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *