Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए रिपोर्ट
  • सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
  • 5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम
  • तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल आयोजन
  • अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से वृहद पौधरोपण अभियान
  • पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और पुत्रियों को मिलेगा ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षण
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण

Raath Samachar
January 27, 20250

स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य।

यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया शुभारंभ

यूसीसी पोर्टल पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने कराया अपने विवाह का पहला पंजीकरण ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है।

सोमवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत तौर पर समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण, यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी शुभारंभ और यूसीसी नियमावली बुकलेट का विमोचन किया। यूसीसी पोर्टल पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने विवाह का पहला पंजीकरण कराया, जिसका प्रमाणपत्र मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूसीसी के तहत सर्वप्रथम पंजीकरण कराने वाले पांच आवेदकों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तय करने के लिए विशेषज्ञ कमेटी ने 2.35 लाख लोगों से सम्पर्क साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ बी.आर. अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को सच्ची भावांजलि दे रही है।

भावुक होकर की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बेहद भावुक होकर सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के सामने समान नागरिक संहिता पूर्ण रूप से लागू करने की घोषणा कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें हर्ष के साथ ही गर्व की भी अनुभूति हो रही है। इसके साथ राज्य में प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक और नागरिक अधिकार एक समान हो गए हैं। साथ ही सभी धर्म की महिलाओं को भी समान अधिकार मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो पाई है, इसके लिए उन्होंने पूरे उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया।

पूरा हुआ संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के दौरान 12 फरवरी 2022 को उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया था। तब उन्हें नया-नया दायित्व मिला था, इसके सात महीने बाद ही विधानसभा चुनाव में जाना पड़ा। इसलिए कई लोग तब इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता इस काम में उनका साथ देगी। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार दुबारा भाजपा की सरकार बनी। सरकार बनने के बाद पहला निर्णय उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर लिया गया।

पहले छह महीने में नहीं लगेगा शुल्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी जाति धर्म लिंग के आधार पर कानूनी भेदभाव समाप्त करने का संवैधानिक उपाय है, इसके जरिए सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का प्रयास किया गया है। इसके जरिए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिचित हो सकेगा। साथ ही हलाला, तीन तकाल, इद्दत जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी। साथ ही संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत वर्णित अनुसूचित जनजातियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। इससे उनके रीति रिवाजों का संरक्षण हो सकेगा। जिन पंजीकृत व्यक्तियों का विवाह यूसीसी के लागू होने से पूर्व पंजीकृत हुआ हो या तलाक की डिक्री घोषित हुई हो या विवाह निरस्त हुआ हो, उनसे पहले छह महीने में किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जायेगा।

किसी भी धर्म या पंथ के खिलाफ नही

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी किसी भी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं है। यह समाज की कुप्रथाओं को मिटाकर, समानता से समरता कायम करने का कानूनी प्रयास है। इसमें किसी की भी मूल मान्यताओं और प्रथाओं को नहीं बदला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के प्रमुख मुस्लिम और विकसित देशों में पहले से ही यूसीसी लागू है। इस कानून द्वारा सभी लोगों के लिए विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार के नियमों को समान किया गया है। सभी धर्म के लोग अपने अपने रीति रिवाजों से विवाह कर सकते हैं। लेकिन अब सभी धर्मों में लड़कों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र 21 और लड़कियों के लिए 18 कर दी गई है। साथ ही पति या पत्नी के रहते दूसरे विवाह को प्रतिबंध किया गया है। समान नागरिक संहिता में बाल अधिकारों को संरक्षित किया गया है, साथ ही बेटियों को सम्पति में समान अधिकार दिए गए हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद न हो इसके लिए मृतक की सम्पत्ति में पत्नी, बच्चे और माता-पिता को समान अधिकार दिए गए हैं।

यूसीसी के तहत की गई है, ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए, लिव इन के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, युगल की सूचना रजिस्ट्रार माता-पिता या अभिभावक को देगा। यह जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी। लिव इन से पैदा बच्चों को भी समान अधिकार दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी को लागू करने के लिए सरलीकरण के मूल मंत्र पर चलते हुए, ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, साथ ही स्पष्ट नियमावली भी लागू कर दी गई है। पूरा ध्यान रखा गया है कि इसके लिए किसी भी नागरिक को दिक्कत का सामना न करना पडे।

27 जनवरी को मनाया जायेगा यूसीसी दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अब प्रदेश में प्रति वर्ष 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर को लेकर जितने भी संकल्प लिये गये थे, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे किये गये हैं।
इस अवसर पर यूसीसी नियमावली समिति के अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी नियमावली के बारे में विस्तार से जानकारी दी जबकि सचिव शैलेश बगोली ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्य, श्री सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायकगण, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, यूसीसी नियमावली समिति के सदस्य श्री शत्रुघ्न सिंह, प्रो. सुरेखा डंगवाल, श्री मनू गौड़, श्री अजय मिश्रा, शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

साहसिक खेलों के रोमांच का साक्षी बनेगा फुलचट्टी, तैयारियां तेज

Next Post

सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा प्रतिबद्ध: डॉ. धन सिंह रावत

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

वर्ल्ड विजन द्वार 50 विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया

उत्तराखंड

अब घर बैठे कर सकेंगे आयुष्मान कार्ड डिसेबल

उत्तराखंड

मुनस्यारी की चोटियों पर हुआ सीजन का तीसरी हिमपात

Sliderउत्तराखंड

विद्युत नियामक आयोग की जन सुनवाई 2 मार्च को

Sliderउत्तराखंड

पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान June 4, 2025
  • उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए रिपोर्ट June 4, 2025
  • सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न June 4, 2025
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश June 4, 2025
  • 5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम June 4, 2025
  • जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम June 4, 2025
  • लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा June 4, 2025
  • SHA मेें राज्य वित्त संवर्ग के प्रशिक्षु अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला June 3, 2025
  • तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण June 3, 2025
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल आयोजन June 3, 2025
  • अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से वृहद पौधरोपण अभियान June 2, 2025
  • पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और पुत्रियों को मिलेगा ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षण June 2, 2025
  • समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री June 2, 2025
  • प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक June 2, 2025
  • विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश June 2, 2025
  • सूबे के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर June 1, 2025
  • श्री केदारनाथ यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार June 1, 2025
  • 95 बच्चों को दिए स्कूल शूज June 1, 2025
  • Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला May 31, 2025
  • जिला कारागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला May 31, 2025
  • देहरादून शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ओटोमेटेड पार्किंग May 31, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत May 31, 2025
  • हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का हुआ विमोचन May 31, 2025
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभियुक्तों को आजीवन कारावास May 30, 2025
  • आयुष्मान: एसएचए ने पांच अस्पतालों को योजना से हटाया May 30, 2025
  • बड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली: डीएम May 30, 2025
  •  जिलाधिकारी ने शस्त्र पटल का निरीक्षण किया May 30, 2025
  • पौराणिक धरोहरों को संवारने की पहल May 30, 2025
  • मुख्यमंत्री ने शुरु किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ May 29, 2025
  • मुख्य सेवक संवाद के तहत सीएम ने किया संवाद May 29, 2025
  • जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में “साथी” अभियान May 29, 2025
  • मुख्य सचिव ने ली उच्च अधिकारियों की बैठक May 29, 2025
  • प्रमाणिक आलू बीज उपलब्ध कराने वाला गांव बना जल्लू May 29, 2025
  • पेंशन व छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए अब आधार सीडिंग अनिवार्य May 29, 2025
  • राज्यसभा सांसद ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक May 29, 2025
  • राजस्व लक्ष्यों को रेखीय विभाग करें हासिल May 29, 2025
  • भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 16 जून से May 28, 2025
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिलेगी नई दिशाः सीडीओ May 28, 2025
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय May 28, 2025
  • 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन May 28, 2025
  • मुख्यमंत्री ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” में किया प्रतिभाग May 28, 2025
  • जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा आरटीई का लाभ: डॉ धन सिंह रावत May 27, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ May 27, 2025
  • कंडोलिया थीम पार्क से योग का प्रसारण, घर बैठे जुड़ें यूट्यूब चैनल पर May 27, 2025
  • पीएम किसान सम्मान निधि से पात्र किसान वंचित न रहे May 27, 2025
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया May 27, 2025
  • सजग प्रशासन; विनम्र डीएम; त्वरित निर्णय May 27, 2025
  • 20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24ग्7 तैनात कार्मिक May 27, 2025
  • जिलाधिकारी ने किया नंदीशाला और सीवेज प्लांट का निरीक्षण May 26, 2025
  • मुख्यमंत्री ने मालन पुल सहित 07 योजनाओ का किया वर्चुअल लोकार्पण May 26, 2025
  • किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: मंत्री May 26, 2025
  • मिलता रहेगा, ‘‘नंदा-सुनंदा’’ का साथ May 26, 2025
  • राहु मंदिर विकास कार्यों के लिये मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश May 26, 2025
  • ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ के रूप में विकसित बूढ़ा भरसार May 25, 2025
  • वर्षों से मानसून सीजन में मुसीबत बने आईएसबीटी ड्रेनेज का स्थाई समाधान May 25, 2025
  • उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक से देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट May 25, 2025
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी May 24, 2025
  • महाराज ने मृतक के शव के साथ अमानवीय हरकत का लिया संज्ञान May 24, 2025
  • त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा May 24, 2025
  • न की धड़कन ‘घंटाघर‘ जल्द दिखेगा और भी भव्य May 23, 2025
  • पौड़ी को पर्यटन मानचित्र पर लाया जायेगा: डीएम May 23, 2025
  • पारदर्शिता व कार्यकुशलता में आया सकारात्मक बदलाव May 22, 2025
  • चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत May 22, 2025
  • सभी घायलों का हो उचित इलाज May 22, 2025
  • भवन कर में छूट प्रदान करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश May 22, 2025
  • भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए May 22, 2025
  • बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी May 22, 2025
  • जिला योजना तैयार करने को लेकर समीक्षा बैठक May 22, 2025
  • वनाग्नि से इतने विशाल जैव-विविधता का संरक्षण जनता-प्रशासन की साझा जीत May 21, 2025
  • यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर May 21, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar