Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
उत्तराखंड

शहीदों, स्वतन्त्रता सेनानियों और देश के लिए समर्पित नागरिकों की बदौलत कायम है आजादी“

Raath Samachar
August 15, 20240

शहीदों, स्वतन्त्रता सेनानियों और देश के लिए समर्पित नागरिकों की बदौलत कायम है आजादी“

“पाकिस्तान और बांग्लादेश में सुनियोजित षण्डयंत्र से हिन्दू संस्कृति को मिटाकर अब भारत में भी बड़ा जनसांख्यिकीय असंतुलन पैदा कर रहे हैं देश विरोधी मानसिकता के कुछ लोग“ इनसे है सतर्क रहने की जरूरत – मा0 मत्री

सूचना/15 अगस्त 2024ः स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मा. मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मा. मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोगों की सोच आज भी देश के प्रति सकारात्मक नहीं है। ये तो हमारे शहीद, स्वतंत्रता सेनानी और सतर्क राष्ट्रभक्तों की अनुकंपा है जिनकी बदौलत हम आजाद हैं। कहा कि देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया उसके बाद हिन्दू संस्कृति के समर्थकों का पाकिस्तान में सामूहिक नरसंहार किया गया और कुछ को भारत भगा दिया गया। उस समय तक भी हिन्दू संस्कृति को मानने वाले लोगों का पाकिस्तान में 17 प्रतिशत के आस-पास अनुपात था लेकिन सुनियोजित तरीके से इनका दमन करते हुए आज वहां बमुश्किल से इनका अनुपात 01 प्रतिशत आसपास सिमटकर रहा गया है।
बांग्लादेश बनते समय भी हिन्दू संस्कृति के लोगों का जो वहां पर अनुपात था वह भी आज सिमटकर बहुत कम रह गया है और यह सब सुनियोजित साजिश से किया गया और किया जा रहा है। दूसरी ओर भारत में जनसांख्यिकीय असंतुलन पैदा किया जा रहा है। हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है, उनको पहचानने-समझने की जरूरत है साथ ही राष्ट्र की एकता, अखण्डता और राष्ट्र को विकसित बनाने की सोच रखने वाले राष्ट्र के नागरिकों को एकजुटता बनाए रखते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि हम जहां भी हैं जिस पद पर भी हैं अथवा बिना पद के हैं हमें अपने देश के सर्वांगीण विकास में मिलजुलकर कर्मठता से योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के बलिदान, अपेक्षा और अकांक्षाओं के अनुरूप देश को मजबूत बनायें।

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित अतिथियों व सामान्य जनमानस का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न प्रांत, जाति, धर्म, भाषा होने के बावजूद हम एकजुट होकर अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर आजादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कार्यक्रम के समापन सम्बोधन में कहा कि देश में अनेक विविधताएं होने के बावजूद भी हम दुनिया के सबसे अच्छे लोकतंत्र को परिभाषित कर पा रहे है। हमें लोकतंत्र को और अधिक परिपक्व बनाने के लिए अपना सकारात्मक सहयोग देते रहना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी भी राष्ट्र निर्माण में योगदान करने को प्रेरित हो सके।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा. मंत्री ने शहीद के परिजनों, क्रास कंट्री दौड़ में विजेता प्रतिभागियों, स्वच्छता अभियान, दुर्घटना में सहायता पहुंचाने वालों को भी सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व मा. मंत्री, आयुक्त गढ़वाल मंडल, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ऐजेन्सी चौक स्थित शहीद स्मारक में शहीदों और कंडोलिया स्थित प्रथम सी0डी0एस0 जनरल बिपिन रावत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांसी स्टेडियम के समीप मां-उपवन में स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य वन संरक्षक, जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अपने मां के नाम पर एक-एक पौधे रोपे। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कंडोलिया स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जज कोर्ट, पुलिस कार्यालय, विकास भवन सहित कार्यालयों, तहसीलों, विकासखंड़ों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों व अमृत सरोवरों के किनारे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार, आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, वन संरक्षक गढ़वाल आकाश कुमार वर्मा, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय,, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, एडीएम ईला गिरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, सीएमओ डॉ0 प्रवीण कुमार, डीडीओ मनविंदर कौर, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री

Next Post

शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचा

Related Articles

उत्तराखंड

नयार उत्सव की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें अधिकारी: डीएम

Sliderउत्तराखंड

सीएम ने नव मतदाताओं से कहा, अपने मत का प्रयोग अवश्य करें

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने डीएम को दिये निर्माण कार्य की जांच के निर्देश

उत्तराखंड

कार्यों को उलझाने के बजाए सुलझाने की प्रवृत्ति रखें अधिकारी

Sliderउत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण February 26, 2026
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा February 25, 2026
  • सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत February 25, 2026
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय February 25, 2026
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद February 25, 2026
  • शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी February 24, 2026
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज February 24, 2026
  • नीलकंठ महादेव में होगा स्थापित आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र February 24, 2026
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री बीरों देवल में आयोजित यात्रा में हुए शामिल February 23, 2026
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी February 23, 2026
  • एनएसएस शिविर का विशेष शिविर जीजीआईसी पैडुल में February 21, 2026
  • SHA: अस्पतालों के लंबित दावों के निस्तारण को चला अभियान February 21, 2026
  • कोटद्वार में “भारत उदय एक्सपो–2026” February 21, 2026
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा February 21, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया डायट भीमताल का औचक निरीक्षण February 20, 2026
  • उपकरणों की क्रियाशीलता  के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त February 20, 2026
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत February 19, 2026
  • चारधाम यात्राः तैयारियां शुरू, February 19, 2026
  • 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन February 19, 2026
  • आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश February 18, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बनेगी ठोस रणनीति February 18, 2026
  • ग्रामीण विकास पर अहम फोकसः डाॅ. धन सिंह February 18, 2026
  • तान्या; पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय February 18, 2026
  • शिविर में 29 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण February 18, 2026
  • फूलों की वर्षा के बीच धन ‘दा’ के जयकारों से गूंजा पाबौ क्षेत्र February 16, 2026
  • कतारों से मुक्ति हेतु ABDM के स्कैन एंड शेयर व स्कैन एंड पे पर फोकस February 16, 2026
  • जिला प्रशासन ने अभिभावक बन संभाली जिम्मेदारी February 16, 2026
  • चयन कमेटी निर्धारण आपके सौजन्य व विमर्श से ही होगा: डीएम February 15, 2026
  • गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज February 14, 2026
  • कैबिनेट मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन February 13, 2026
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों: डीएम February 13, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित February 13, 2026
  • सिल्वर सिटी में युवक की हत्या February 13, 2026
  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन February 13, 2026
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत February 13, 2026
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा February 12, 2026
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात February 12, 2026
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण February 12, 2026
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक February 12, 2026
  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचाः डाॅ. धन सिंह रावत February 11, 2026
  • ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति February 11, 2026
  • आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण February 11, 2026
  • स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जीआईएस मैपिंग कर 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र February 11, 2026
  • जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल; डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा February 11, 2026
  • मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज February 11, 2026
  • निबंधक कार्यालय व सहकारी बाजार के निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश February 10, 2026
  • गल्ज्वाड़ी में बरसाती नाले पर अतिक्रमण ध्वस्त February 10, 2026
  • बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल February 10, 2026
  • कटापत्थर और कार्लीगाढ़ बनेंगे आदर्श ग्राम February 10, 2026
  • कार्यशाला का आयोजन February 10, 2026
  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान February 9, 2026
  • इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे February 9, 2026
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त February 8, 2026
  • दवाइयों के वितरण पर रोक February 7, 2026
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण February 7, 2026
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल February 6, 2026
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा February 6, 2026
  • जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी February 4, 2026
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला February 4, 2026
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न February 3, 2026
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त February 3, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar