Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री
  • ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात
  • एमओयू से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय विस्तार
  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री
उत्तराखंड

र शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत पंजीकरण पोर्टल सिस्टम मजबूत बनाया जाय

Raath Samachar
December 10, 20240

राज्य के चारधामों की शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में ठहरने पर किराये में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी- मुख्यमंत्री

आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए अभी से पूरा प्लान बनाकर कार्य किया जाए।

चारधाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत पंजीकरण पोर्टल सिस्टम मजबूत बनाया जाय।

चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए स्टेक होल्डरों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिये जाएं।

चारधामों में जुटाई गई सुविधाओं के दृष्टिगत धामों की कैरिंग कैपिसिटी बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किये जाएं।

चारधामों और उनके शीतकालीन प्रवासों के आस-पास के प्रमुख क्षेत्रों को भी विकसित किया जाए।

आगन्तुकों को सम्मान और उपहार में राज्य के स्थानीय उत्पाद प्रदान करें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में किराये पर 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीतकालीन यात्रा स्थलों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इस यात्रा के लिए विभिन्न माध्यमों से विभिन्न राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने में भी गेम चेंजर साबित होगी। पंच बद्री और पंच केदार के साथ ही शीतकालीन यात्रा प्रवास के आस-पास के प्रमुख स्थलों को विकसित करने के भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने संबधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस बार चारधाम यात्रा में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उनका उचित समाधान कैसे किया जा सकता है, इस पर एक सप्ताह में शासन को रिपोर्ट प्रेषित करें। चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रमुख आबादी वाले क्षेत्रों और होटलों के आस-पास सुव्यवस्थित पार्किंग बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य के मान और सम्मान से जुड़ी यात्रा है। यात्रा को सुविधायुक्त बनाना और श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हर साल तेजी से वृद्धि हो रही है। चारों धामों में जुटाई गई अवस्थापना विकास की सुविधाओं के दृष्टिगत कैरिंग कैपिसिटी बढ़ाने की दिशा में कार्य किये जाएं। चारधामों के आस-पास के प्रमुख पौराणिक स्थलों को विकसित किया जाए और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। चारधाम यात्रा मार्गों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। यमुनोत्री के दर्शन के लिए वैकल्पिक मार्ग पर भी कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए स्टेक होल्डरों के साथ शासन स्तर पर बैठक की जाए। स्टेक होल्डरों से सुझाव लेकर यात्रा प्रबंधन के लिए जो अच्छा हो सकता है, वह किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्द्धकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाए। यह बड़ा आयोजन होता है, इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर क्षेत्र में कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कोरिडोर और शारदा कोरिडोर पर भी तेजी से कार्य किये जाएं। पूर्णागिरी और कैंची धाम में दर्शनार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्गों की दिशा में कार्य किया जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किये जाएं। आगामी नंदादेवी राजजात यात्रा के दृष्टिगत भी तैयारियां शुरू की जाए। प्रयागराज कुंभ के लिए राज्य से परिवहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आने वाले आगन्तुकों और महानुभावों को सम्मान और उपहार में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद ही प्रदान किये जाएं। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा और हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक स्तर पर अलग पहचान मिलेगी।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज पाण्डेय, श्री बृजेश कुमार संत, श्री एच.सी. सेमवाल, श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी एवं वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Previous Post

बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग

Next Post

पीआरएसआई ने पुलिस महानिदेशक से की शिष्टाचार भेंट

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री और सीडीएस की मुलाकात

उत्तराखंड

युवाओं को उद्यम से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को करेंगे पूरा

Sliderउत्तराखंड

प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Sliderउत्तराखंड

केंद्रीय पूल से मिलेगी 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री April 17, 2026
  • ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात April 16, 2026
  • एमओयू से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय विस्तार April 16, 2026
  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल April 15, 2026
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत April 15, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक April 15, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज April 15, 2026
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में April 13, 2026
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री April 10, 2026
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित March 22, 2026
  • जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित   March 21, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar