Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
Slider

थत्यूड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Raath Samachar
November 28, 20220

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत परोगी(अगलाड़) थत्यूड़ में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत लगभग 126.58 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगात दी गई। जिसमें 21.53 करोड़ रुपए के 07 लोकार्पण एवं 105.05 करोड़ रूपये के 22 शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने परोगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने तथा अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति, परोगी नैनबाग जौनपुर टिहरी गढ़वाल को इस वर्ष महोत्सव हेतु 02 लाख देने की घोषणा भी की ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम, मेले एवं महोत्सव गांवों को जोड़ने का कार्य करने के साथ ही लोक संस्कृति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इगास के दिन अवकाश घोषित की गई। आज लगभग 125 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया, जिसमें लम्बे समय से मांग की जा रही काण्डी पम्पिंग पेयजल योजना भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। अधिकारियों को सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मूल मंत्र पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित चिंतन शिविर में राज्य के विकास के लिए अनेक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है।

विधायक राजपुर श्री खजान दास एवं विधायक धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार द्वारा भी जनता को सम्बोधित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जो विकास कार्य किये जा रहे हैं, वह दिख रहे हैं, जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, वह पूरी हो रही है। विकास गोष्ठियां विकास का एक मंच होता है। इस अवसर पर उन्होंने नंदा गौरा कन्या योजना में आने वाली समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी बात कही।

विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार ने परोगी क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत करते हुए उन्हें लोक संस्कृति प्रेमी बताया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी का इस क्षेत्र से विशेष लगाव है। हमारे जौनपुर क्षेत्र ने हमेशा हमारी लोक संस्कृति, खान पान का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री जी द्वारा 126 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जो इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उपकरण, दवा एवं बीज वितरित किये गये। आयुष विभाग द्वारा 60 लोगों को दवा वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 04 लोगों का पंजीकरण/स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई तथा 10 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 17 नये पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। कृषि विभाग द्वारा 26 लोगों को कृषि बीमा एवं 05 लोगों सब्सिडी पर कृषि यंत्र वितरित किये गये।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राजेश नौटियाल, अध्यक्ष डीसीबी श्री सुभाष रमोला, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार, एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, अध्यक्ष अठजूला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति परोगी श्री रणवीर सिंह सजवाण, मण्डल अध्यक्ष भाजपा नैनबाग श्री हुकुम सिंह, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर श्रीमती सीता रावत, जिला पंचायत सदस्य सुश्री कविता रौतेला, डीडीओ श्री सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी धनोल्टी श्री लक्ष्मीराज चौहान सहित अन्य गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Previous Post

सेंटर फॉर एक्सीलेंस को लेकर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को एक सप्ताह में एक्शन प्लान बनाने के दिए निर्देश

Next Post

मुख्य सचिवने सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा की

Related Articles

Slider

उच्च मूल्य एवं गुणवत्ता वाली फसलों पर करें फोकस: जिलाधिकारी

Slider

ड्यूटी से नदारद मिले परिचारक

Slider

छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

Slider

उत्तराखंड स्वास्थ्य चिंतन शिविरः स्वस्थ भारत मिशन को लगे पंख

Slider

सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण February 26, 2026
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा February 25, 2026
  • सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत February 25, 2026
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय February 25, 2026
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद February 25, 2026
  • शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी February 24, 2026
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज February 24, 2026
  • नीलकंठ महादेव में होगा स्थापित आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र February 24, 2026
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री बीरों देवल में आयोजित यात्रा में हुए शामिल February 23, 2026
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी February 23, 2026
  • एनएसएस शिविर का विशेष शिविर जीजीआईसी पैडुल में February 21, 2026
  • SHA: अस्पतालों के लंबित दावों के निस्तारण को चला अभियान February 21, 2026
  • कोटद्वार में “भारत उदय एक्सपो–2026” February 21, 2026
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा February 21, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया डायट भीमताल का औचक निरीक्षण February 20, 2026
  • उपकरणों की क्रियाशीलता  के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त February 20, 2026
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत February 19, 2026
  • चारधाम यात्राः तैयारियां शुरू, February 19, 2026
  • 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन February 19, 2026
  • आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश February 18, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बनेगी ठोस रणनीति February 18, 2026
  • ग्रामीण विकास पर अहम फोकसः डाॅ. धन सिंह February 18, 2026
  • तान्या; पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय February 18, 2026
  • शिविर में 29 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण February 18, 2026
  • फूलों की वर्षा के बीच धन ‘दा’ के जयकारों से गूंजा पाबौ क्षेत्र February 16, 2026
  • कतारों से मुक्ति हेतु ABDM के स्कैन एंड शेयर व स्कैन एंड पे पर फोकस February 16, 2026
  • जिला प्रशासन ने अभिभावक बन संभाली जिम्मेदारी February 16, 2026
  • चयन कमेटी निर्धारण आपके सौजन्य व विमर्श से ही होगा: डीएम February 15, 2026
  • गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज February 14, 2026
  • कैबिनेट मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन February 13, 2026
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों: डीएम February 13, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित February 13, 2026
  • सिल्वर सिटी में युवक की हत्या February 13, 2026
  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन February 13, 2026
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत February 13, 2026
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा February 12, 2026
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात February 12, 2026
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण February 12, 2026
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक February 12, 2026
  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचाः डाॅ. धन सिंह रावत February 11, 2026
  • ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति February 11, 2026
  • आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण February 11, 2026
  • स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जीआईएस मैपिंग कर 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र February 11, 2026
  • जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल; डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा February 11, 2026
  • मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज February 11, 2026
  • निबंधक कार्यालय व सहकारी बाजार के निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश February 10, 2026
  • गल्ज्वाड़ी में बरसाती नाले पर अतिक्रमण ध्वस्त February 10, 2026
  • बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल February 10, 2026
  • कटापत्थर और कार्लीगाढ़ बनेंगे आदर्श ग्राम February 10, 2026
  • कार्यशाला का आयोजन February 10, 2026
  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान February 9, 2026
  • इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे February 9, 2026
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त February 8, 2026
  • दवाइयों के वितरण पर रोक February 7, 2026
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण February 7, 2026
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल February 6, 2026
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा February 6, 2026
  • जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी February 4, 2026
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला February 4, 2026
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न February 3, 2026
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त February 3, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar