Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
Slider

जनता मिलन में सड़क, पानी, बिजली, मुआवजा आदि समस्याएं दर्ज

Raath Samachar
August 7, 20230

रुद्रप्रयाग, जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों आए ग्रामीणों द्वारा सड़क, पानी, बिजली, मुआवजा, आवास आदि समस्याएं दर्ज की गई।

जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा 47 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 47 समस्याएं दर्ज कराई गई जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में कमेड़ा के सरपंच बसंत सिंह राणा ने पिटकुल द्वारा काटे गए चीड़ के पेड़ों का भुगतान न करने की शिकायत दर्ज की। ललूड़ी प्रधान श्रीमती शीला भंडारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के नाम दर्ज करवाने के लिए जियोटैग खुलवाने सहित गांव की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड नंबर-07 गुलाबराय निवासी मनोहर सिंह रावत ने सेमल के पेड़ के कारण संभावित खतरे को देखते हुए उसे कटवाने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। नारी गांव के विक्रम सिंह ने वर्ष-2019-20 में नारी गांव के थौला तोक में प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य का भुगतान तथा गांव में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की। ओण गांव निवासी गोपाल सिंह कप्रवाण ने रेलवे की भूमिगत सुरंग बनने से चट्टानों के कमजोर होने तथा आवासीय भवनों में पत्थर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। भुनालगांव की इंद्रा देवी ने अटल आवास चाहने, वार्ड नंबर-3 के संतोष सिंह मेवाल ने नगर पालिका द्वारा पथ प्रकाशन की व्यवस्था तथा वार्ड वार्ड नंबर-3 में बंद पड़े स्कवर को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया। कमेड़ा निवासी दयाल लाल ने उनके आवासीय भवन के ऊपर से विद्युत तारों का हटवाने तथा गोविंद सिंह आंगन का पुस्ता व दीवार के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में शिकायत दर्ज की। कोरखी निवासी वासवानंद व अन्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 56/300 पर कटिंग से आवासीय भवन, गौशाला व शौचालय के अस्तित्व खतरे में होने संबंधी शिकायत दर्ज की गई। सुमाड़ी के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत की समस्या से अवगत कराया गया।
जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि सुमाड़ी के ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो तथा जब तक पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की जा सकती है तब तक टेंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इंदिरा आवास के उपलब्ध आवेदन पत्रों पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल इसका परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ एक सप्ताह के भीतर समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उस पर तत्काल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक अपनी समस्या को लेकर संबंधित विभाग के चक्कर न लगाने पड़े।

Previous Post

शिशुओं को स्तनपान कराने से मिलने वाले पोषण की जानकारी

Next Post

सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने आपदाओं के कारण हुई क्षति की समीक्षा की

Related Articles

Slider

जवाड़ी बाईपास से बालक एवं बालिका वर्ग में हाफ मैराथन

Slider

मुख्यमंत्री से इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक ने की भेंट

Slider

राजभवन में राजप्रज्ञेश्वर महादेव की स्थापना

Slider

15 दिवस के भीतर अपनी विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करें

Slider

युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को आर्थिक सहायता के लिए शासनादेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में April 13, 2026
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री April 10, 2026
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित March 22, 2026
  • जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित   March 21, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar