खबर उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रताप नगर ब्लाक से आई है। यहां के खोलगढ़ गांव में जहरीला मशरूम खाने से पिता पुत्री की मौत हो गई है। दुखद घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को पिता पुत्री ने जंगली मशरूम खाया था।
जानकारी के मुताबिक चमन सिंह उम्र 47 वर्ष बीते शनिवार को जंगल से जंगली मशहूर तोड़कर लाए थे। दोनों ंने सब्जी बनाकर खाई। रविवार को चमन सिंह और उनकी 13 वर्ष की पुत्री आशा की तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उन्हें सीएचसी प्रताप नगर इलाज के लिए लाया गया। और उसके बाद देहरादून में भी उनक उपचार चला। लेकिन  जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया लेकिन सोमवार को फिर से दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान दोनो जिंदगी की जंग हार गए। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में शोक माहौल है।



 
                                    