Slider

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का किया स्वागत

मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का हुआ स्वागत

– रक्षा एवं पर्यटन के क्षेत्र में श्री अजय भट्ट के अनुभवों का प्रदेश को मिलेगा लाभः त्रिवेन्द्र

– श्री अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान मिलना देवभूमि उत्तराखंड के हर नागरिक का सम्मानः त्रिवेन्द्र
———–दृ——————————-
देहरादून। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत भानियावाला में आयोजित स्वागत/ आशीर्वाद कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट जी ने शिरकत की। रैली की अगुवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिर से स्थान मिला है यह प्रदेश की जनता का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि रक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में श्री अजय भट्ट के अनुभवों का प्रदेश को लाभ मिलेगा। उन्होंने श्री भट्ट के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ की

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल पार्टी जिलाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर के अलावा अनेकों कार्यकर्तागण व स्थानीय जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *