Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Slider

राज्यपाल ने स्कूल में अध्यापक बनकर बच्चों को पढ़ाया

Raath Samachar
July 25, 20230

राज्यपाल ने झाझरा ग्राम पंचायत का किया भ्रमण।

*ग्राम पंचायत झाझरा में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं।

*विभिन्न विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

*स्कूल में अध्यापक बनकर बच्चों को पढ़ाया।

*महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक क्रांति लाने में सक्षम- राज्यपाल।

*आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बेहद श्रद्धा से कार्य कर रही है उनका हौसला बढ़ाया जाना आवश्यक- राज्यपाल।

राजभवन देहरादून 25 जुलाई, 2023

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम झाझरा का भ्रमण कर संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने इस दौरान झाझरा ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्कूल और विभिन्न विभागीय योजनाओं का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत झाझरा राज्यपाल द्वारा गोद लिया गया ग्राम है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय, झाझरा का निरीक्षण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) अपने भ्रमण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, झाझरा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने एक अध्यापक बनकर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें जीवन में ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि बच्चे हमेशा बड़ा सपना देखें और एक संकल्प लेते हुए उसे पूर्ण करें। उन्होंने बच्चों से हमेशा कड़ी मेहनत करने को कहा। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से उनकी जिज्ञासाओं और उनके लक्ष्य के बारे में पूछा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र, झाझरा का निरीक्षण

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र झाझरा पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से केंद्र की जानकारी ली। स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की जानकारी और वहां बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बेहद श्रद्धा और परिश्रम से कार्य कर रही हैं और उनके कार्यों से वे हमेशा बेहद प्रभावित रहते हैं। इस दौरान अवगत कराया गया कि उन्हें बेहद कम मानदेय मिलता है जिस पर राज्यपाल ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

महिला स्वयं सहायता समूह से मुलाकात एवं उनके स्टॉलों का निरीक्षण

राज्यपाल ने अपने भ्रमण के दौरान झाझरा स्थित ‘‘आनंद वन’’ में लगाए गए महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली और बनाए गए उत्पादों की सराहना की। बालाजी कलस्टर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों में राज्यपाल ने प्रत्येक समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद सचमुच में विश्व स्तरीय हैं। स्वयं सहायता समूह के इन उत्पादों की ब्रांडिंग एवं अच्छी पैकेजिंग की जानी जरूरी है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग पर फोकस किया जाय। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं अपने आप में बेहद सशक्त और काबिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के बलबूते उत्तराखण्ड में एक आर्थिक क्रांति अवश्य आएगी।

ग्राम पंचायत झाझरा में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

राज्यपाल ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत झाझरा में लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और उनका हर संभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झाझरा ग्राम पंचायत उनके द्वारा गोद लिया गया ग्राम है। इस ग्राम की कोई भी समस्या या सुझाव हो तो ग्राम प्रधान राजभवन में भी आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर होने वाला विकास बेहद महत्वपूर्ण है इसके लिए जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों को जागरूक होने की जरूरत है।

Previous Post

कार्य के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध रहे

Next Post

प्रदूषण मुक्त ऊर्जा व्यवस्था की उम्मीदों पर फिर गया पानी

Related Articles

Slider

जिला योजना में प्राप्त हुए 49.73 करोड़

Slider

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

Sliderउत्तराखंड

उत्तराखंड देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करता है : मुख्यमंत्री

Sliderउत्तराखंड

यात्रा रूट पर आकस्मिक सेवाओं में जुटा स्वास्थ्य महकमा

Slider

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar