Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
युवा जगत/ शिक्षा

देहदान सबसे बड़ा दान:राज्यपाल

Raath Samachar
October 1, 20230

रक्तदान और मृत्यु के बाद देहदान सबसे बड़ा दान:राज्यपाल
देवभूमि विकास संस्थान के रक्तदान शिविर में 733 यूनिट रक्त संग्रह
युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर पुण्य कमाया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को रेस कोर्स देहरादून में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर देवभूमि विकास संस्थान द्वारा आयोजित ‘‘मेगा रक्तदान शिविर” का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान कर रहे लोगों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 733 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि 300 लोगों को जांच के बाद खून देने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। सात मेडिकल संस्थानों ने रक्त संग्रह में सहयोग किया।

रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करते हुए राज्यपाल ने 117 बार रक्तदान करने वाले ऋषिकेश के राजेन्द्र बिष्ट सहित 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले मनोज शर्मा, सुशील छाबड़ा, अमित, राजेश रावत, डॉ. पीयूष मौर्य को सम्मानित किया। इसके अलावा देवभूमि विकास संस्थान द्वारा 03 सितम्बर से 13 सितम्बर तक आयोजित रक्तदान शिविरों में सहयोग करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए किया गया सबसे बड़ा दान है। व्यक्ति द्वारा जीवित रहते हुए रक्तदान और मृत्यु के पश्चात देहदान करना सबसे पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से व्यक्ति को आत्म संतुष्टि भी मिलती है। अपने रक्त को दान कर दसरों की जिंदगी में खुशहाली लाना सबसे बड़ी आत्म संतुष्टि होती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ मानव सेवा में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि आज इस शिविर में कई लोग रक्तदान कर रहे हैं वे अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बीच ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने 100 से भी अधिक बार रक्तदान किया है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल ने देवभूमि विकास संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा अन्य सामाजिक कार्यों वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमेशा से महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। यह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए रक्तदान करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत वर्तमान तक 726 रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। 02 लाख 28 हजार लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण किया है जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 52 लाख 50 हजार आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं और 60 लाख 50 हजार लोगों की आभा आई-डी बनायी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1926 लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण किया है जो तेलंगाना के बाद देश में दूसरे स्थान पर है।

पूर्व मुख्यमंत्री और संस्थान के संरक्षक त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना एवं सेवा के कार्यों को किया जाना आत्मसंतुष्टि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा 03 सितम्बर से 13 सितम्बर तक विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 01 हजार यूनिट रक्त विभिन्न अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों में महिलाओं की सहभागिता रही है लेकिन अधिकांश महिलाओं एवं लड़कियों में खून की कमी (अनीमिया) पाई जा रही है जिस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण हमारे भोजन में पोषक तत्वों की कमी इसकी मुख्य वजह हो सकती है। उन्होंने इस शिविर को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधायक राजपुर रोड़ खजान दास, विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी दलबीर सिंह साहनी के अलावा अनेक लोग और रक्तदानकर्ता उपस्थित रहे। संचालन संस्थान के सचिव सत्येंद्र नेगी ने किया। शिविर में ग्राफिक एरा, एम्स, सुभारती, महंत इंद्रेश और दून अस्पताल, आईएमए, सिटी ब्लड बैंक ऋषिकेश की टीमों ने रक्त संग्रह में सहयोग किया।

शिविर में रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए लक्की ड्रा रखा गया था। इसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी क्षीतिज शक्यिा, दूसरा पुरस्कार टीवी हरेंद्र रावत, तृतीय पुरस्कार रेसिंग साइकिल दिव्यांशु नेगी , चौथा पुरस्कार मिक्सी अंकित भंडारी और पांचवा पुरस्कार टोस्टर शुभम ने जीता। जबकि 25 रक्तादाताओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

त्रिवेंद्र ने रेसकोर्स में स्वच्छता अभियान में किया प्रतिभाग
• देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह रेसकोर्स में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान वहां फैले कचरे को एकत्र किया और सफाई की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा का एक विशेष पखवाड़ा चलाने का आह्वान किया है। इसके कारण देश में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता भी बढ़ी है। सभी लोग इस स्वच्छता अभियान के तहत स्वस्थ भारत बनाने के अभियान में आगे बढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। इस दौरान अभियान में शामिल लोगों को अपने आसपाल और शहर को स्वच्छ रखने में बढ़चढकर आगे आने की शपथ और संकल्प भी दिलाया गया। इस अभियान में मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी भाग लिया।

Previous Post

रक्त का नहीं कोई विकल्प :- डॉ धन सिंह रावत

Next Post

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण: आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Related Articles

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

मानकों पर खरे विद्यालयों का होगा उच्चीकरणः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

वीरोंखाल में सामान्य ज्ञान स्पर्द्धा के अव्वल प्रतिभागी हुए सम्मानित

युवा जगत/ शिक्षा

दून मेडिकल कॉलेज को मिली तीन फैकल्टी

युवा जगत/ शिक्षा

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar