Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ पहुचें केदारनाथ धाम

Raath Samachar
October 8, 20230

केदार पुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत

– मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ पहुचें केदारनाथ धाम

– बाबा श्री केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जय श्री राम एवं बाबा केदार के जयकारे लगाए।

रविवार को करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ हैली पैड पर पहुचें जहाँ केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प भेंट कर किया। वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहाँ पर तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम किया जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी बीकेटीसी हट में मुख्य पुजारी शिवलिंग से मिले। पुजारी एवं अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट के बाद तीर्थ पुरोहित समाज ‘दंड’ की अगुआई में उन्हें मंदिर तक ले गए, यहाँ उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। करीब पौने घंटे चली पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विशेष गो मुखी शृंघी से दूध एवं जल भी चढ़ाया। रूद्राभिषेक के बाद उन्होंने बाहर आकर नंदी की पूजा की एवं शॉल चढ़ाया। यहाँ मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं के बीच बाबा केदारनाथ के नारे लगाने के बाद उन्होंने केदार सभा समेत अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम के दर्शनों का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। दोनों धामों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में भव्य निर्माण कार्य चल रहा है। दुनियाभर में रहने वाले सनातन धर्म के अनुयायी दोनों धामों के दर्शन एवं आशीर्वाद की कामना रखते हैं। 2013 में आयी त्रासदी के कारण केदार पुरी में हुए नुकसान से सभी प्रभावित हुए लेकिन स्थानीय लोगों के दृढ़ संकल्प एवं मोदी जी के निर्देशन में केदारनाथ का स्वरुप भव्य होता जा रहा है। दोनों धाम नई आभा के साथ विश्व में अपनी पहचान बना रहे हैं, विरासत के प्रति हमारे लोगों का सम्मान यही है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु दोनों धामों के दर्शन करने आ रहे हैं यह नए भविष्य की तस्वीर भी है। सतत विकास एवं पर्यावरण के सभी पहलुओं का ध्यान रहते हुए जिस प्रकार दोनों धामों में कार्य चल रहा है इसके लिए प्रधानमंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दोनों ही बधाई के पात्र है। श्रद्धा का उमड़ता हुआ ज़न सैलाब नए भारत की नई तस्वीर को प्रस्तुत कराता है।
जिसमें दृष्टि भी है दूरदर्शिता भी है, इसमें पर्यटन भी है और श्रद्धालुओं की जन आस्था का सैलाब भी है। इन सब को समेटे हुए केदार पुरी का नव निर्माण बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। हमारे यह तीर्थ स्थल राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक हैं।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों, सुरक्षा एजेंसियों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए सभी के साथ फोटो भी खिचाई।

Previous Post

उत्तराखंड में सहकारिता की सभी योजनाएं सहकारिता समितियां के माध्यम से संचालित

Next Post

काठगोदाम हाफ मैराथन 2023

Related Articles

Slider

जहां श्रीमदभागवत महापुराण कथा होती है, वहां देवताओं का वास होता है

Slider

बगैर पंजीकरण के चल रहे हैं क्लीनिक, प्रशासन ने की कार्रवाई

Slider

श्री केदारनाथ यात्रा में अब तक 356 घायल एवं बीमार श्रद्धालुओं का मैनुअल रेस्क्यू

Slider

जनपद चमोली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Slider

उत्तराखंड में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने की है योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन July 2, 2025
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव July 2, 2025
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी July 2, 2025
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम July 2, 2025
  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय July 1, 2025
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक July 1, 2025
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात July 1, 2025
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन July 1, 2025
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू July 1, 2025
  • वाइल्डलाइफ डेथ ऑडिट प्रणाली विकसित करने के निर्देश June 30, 2025
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 June 30, 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन June 30, 2025
  • जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी PCS Pri June 29, 2025
  • देहरादून आईएसबीटी एरिया में जल भराव नहीं June 29, 2025
  • प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम June 29, 2025
  • मानसून के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश June 29, 2025
  • भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान June 28, 2025
  • सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा June 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी June 28, 2025
  • 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू June 28, 2025
  • पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर June 28, 2025
  • 30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत June 27, 2025
  • SHA ने लिया अस्पताल के खिलाफ एक्शन June 27, 2025
  • भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी June 27, 2025
  • डोभ श्रीकोट व मल्ली गांव में 300 बेड़ू के पौधों का रोपण किया गया June 27, 2025
  • श्रद्धालुओं को उत्तम यात्रा अनुभव देना हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी June 27, 2025
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान June 26, 2025
  • बदरीनाथ राजमार्ग पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा June 26, 2025
  • डे-टू-डे करना ही है पेयजल शिकायतों का निस्तारण June 26, 2025
  • पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान June 26, 2025
  • कार्यशाला: क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं पर रहा विशेष फोकस June 25, 2025
  • कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार June 25, 2025
  • Accident: नहर में एक कार अनियंत्रित, चार लोगों की मौत June 25, 2025
  • असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ June 25, 2025
  • ABDM: राज्य मिशन निदेशक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश June 25, 2025
  • कैबिनेट मंत्री ने डा धन सिंह रावत ने ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया June 24, 2025
  • एसएनसीयू ऋषिकेश व विकासनगर में रहेगा डेडिकेटेड स्टाफ June 24, 2025
  • सूबे में 1.30 लाख मैट्रिक टन हुई भण्डारगृहों की भण्डारण क्षमता June 23, 2025
  • रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश June 15, 2025
  • देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ CM ने प्रतिभाग किया June 15, 2025
  • जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा June 15, 2025
  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया June 14, 2025
  • सरकार लैंडस्केम को लेकर संवेदनशील, उच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें June 14, 2025
  • डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस June 14, 2025
  • असहाय; दिव्यांग; महिला; बुजुर्ग; बच्चों से बदसुलुकी सहन नहीः डीएम June 12, 2025
  • हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम June 12, 2025
  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति June 11, 2025
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित June 10, 2025
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके June 10, 2025
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत June 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने पुुरोला को दी 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात June 9, 2025
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा June 9, 2025
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान June 9, 2025
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम June 8, 2025
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” June 8, 2025
  • देहरादून में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास June 7, 2025
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता: सुप्रशासन का परिचय नहीं: DM June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया June 7, 2025
  • अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं June 7, 2025
  • अग्रणी पंक्ति की ASHAs, ANMs    को प्रेरित रखना जिला प्रशासन का दायित्वःडीएम June 6, 2025
  • प्रकृति के संरक्षण का लें संकल्प June 6, 2025
  • राहू मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान June 6, 2025
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण June 5, 2025
  • यमकेश्वर में योगाभ्यास, ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा June 5, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी June 5, 2025
  • मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान June 5, 2025
  • पर्यावरण की सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी: सीडीओ June 5, 2025
  • थानों तहसीलों पर जल्द लगेंगे, उच्च गुणवत्ता के सायरन June 5, 2025
  • स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान June 4, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar