Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत
Slider

सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी

Raath Samachar
February 2, 20240

टिहरी ‘‘दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी।‘‘

‘‘मत्स्य विभाग/मनरेगा युगपतिकरण में 03 लाख की धनराशि से कराया आदर्श तालाब निर्माण कार्य।‘‘

‘‘जनपद का प्रथम मोबाइल फिश आउटलेट स्थापना हेतु सुभाष को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता।‘‘

‘‘जिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लेकर विकसित किया मत्स्य कलस्टर, बने रोल मॉडल।‘‘

‘‘आत्मा योजनान्तर्गत सुभाष रावत किसान श्री से सम्मानित।‘‘

टिहरी: कोरोना महामारी किसी के लिए काल बनकर आई तो किसी का रोजगार छीन ले गई। ऐसे ही टिहरी जिले के स्यांसु गांव में रहने वाले सुभाष रावत के साथ हुआ, जो कोविड के दौरान अपनी नौकरी खो बैठे। सुभाष अपनी बिगड़ती आर्थिक स्थिति देख अन्य विकल्प तलाशने लगे। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लिया और मत्स्य कलस्टर विकसित करने हेतु एक्वाफर्मिंग स्थान की तलाश की तथा बेरोजगार या आंशिक रूप से नियोजित युवाओं को प्रेरित कर इस उद्यम में शामिल कर जमीन पट्टे पर ली।

सुभाष ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजनान्तर्गत मनरेगा युगपतिकरण में 03 लाख की धनराशि से आदर्श तालाब निर्माण करवाया, जिसमें मत्स्य विभाग द्वारा 01 लाख 30 हजार तालाब निर्माण हेतु तथा 20 हजार निवेश हेतु अनुदान दिया। साथ ही मनरेगा द्वारा श्रमांश हेतु 78 हजार व 52 हजार की सामग्री उपलब्ध कराई गई, जबकि 20 हजार सुभाष ने व्यय किया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मत्स्य विभाग ने मत्स्य उत्पादों को बढ़ावा देने तथा जागरूकता हेतु जिला योजना के अन्तर्गत एक मोबाइल फिश आउटलेट की स्थापना की तथा इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे गये। सुभाष ने मौके का फायदा उठाते हुए आवेदन किया और समिति ने उनके आवेदन का सर्वोच्च पाया। सुभाष को मोबाइल फिश आउटलेट की स्थापना हेतु 10 लाख की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी गई।

सुभाष रावत का तालाब ऋषिकेश-चम्बा-उत्तरकाशी मार्ग पर स्थित है और क्षेत्र में ताजा मछली की अत्यधिक मांग के चलते विपणन की कोई समस्या नही ंहै। सुभाष अपने मोबाइल आउटलेट के माध्यम से मछली से बनाये गये विभिन्न व्यंजन भी बेच रहे हैं। उनके द्वारा भारतीय मेजर कार्प् और विदेशी कापर्् के साथ पंगास मछली का सफलतापूर्वक उत्पादन किया जा रहा हैं। उनके द्वारा वैज्ञानिक मत्स्य पालन कर कुल मछली बायोमास का प्रतिदिन 2-3 प्रतिशत की दर से फीड/मत्स्य आहार मछलियों को दिया जाता है। साथ ही बीमारी और वृद्धि की निगरानी के लिए नियमित रूप से सैम्पलिंग की जा रही है। उनके तालाब और पूरे क्लस्टर में वर्तमान स्टॉक क्रमशः 5 क्विंटल और 40 क्विंटल होने का अनुमान है। मत्स्य पालन और मोबाइल आउटलेट से उनकी आय लगभग 7.5 लाख है जबकि शुद्ध लाभ लगभग 2.2 लाख है। मत्स्य पालन से मिल रहे बेहतर लाभ के चलते वह अधिक संख्या में मत्स्य तालाब विकसित करने की योजना बना रहे हैं।

सुभाष रावत अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में एक आदर्श के रूप में उभर कर सामने आए है तथा उन्होंने ग्रामीणों को मछली किसान बनने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके निरंतर प्रयासों के कारण वर्तमान में 8 परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए साइट पर 8 तालाब उपलब्ध हैं। क्षेत्र में मत्स्य पालन कार्यों से प्रभावित हो कर ग्राम स्यांसू के एक महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा एक बायोफलाक टैंक का निर्माण भी किया गया है। जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि सुभाष रावत एक सफल मत्स्य उद्यमी है और क्षेत्रांतर्गत एक मॉडल की भूमिका निभा रहे है।

वर्ष 2023-24 में सुभाष रावत के प्रयासों एवं सफलतापूर्वक मत्स्य पालन के दृष्टिगत उन्हें आत्मा योजनान्तर्गत किसान श्री सम्मान हेतु चयनित किया गया है। सुभाष रावत को मत्स्य पालन दिवस 10 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम द्वारा सम्मानित किया गया।

Previous Post

‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ गीत का विमोचन

Next Post

कूटरचना में प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Slider

सचिवालय बैडमिण्टन क्लब ने चलाया सफाई अभियान

Slider

हार के बाद हरदा का भावुक संदेश

Slider

सूबे के चार मेडिकल कॉलेजों में स्थापित की जा चुकी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब

Sliderअपराध

उत्तराखंड के 20 दरोगा एक साथ निलंबित

Slider

हरिद्वार में तमाम विपक्षियों ने फिर ओढ़ा भगवा, त्रिवेंद्र बोले सनातनी धारा का प्रवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश May 6, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश May 6, 2026
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश May 6, 2026
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री May 5, 2026
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री May 5, 2026
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल May 5, 2026
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त May 4, 2026
  • उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश May 4, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत May 3, 2026
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत May 2, 2026
  • गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 02 कुख्यात अपराधी जिला बदर May 2, 2026
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई May 2, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा May 2, 2026
  • सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश May 2, 2026
  • शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत May 2, 2026
  • राज्यपाल ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से की भेंट May 1, 2026
  • डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग May 1, 2026
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट May 1, 2026
  • प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त April 30, 2026
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई April 30, 2026
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित April 30, 2026
  • विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित April 29, 2026
  • एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक April 29, 2026
  • कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय April 29, 2026
  • दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम April 29, 2026
  • निर्माण कार्यों के शासनादेश के विलम्ब पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी April 29, 2026
  • परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर April 29, 2026
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित April 28, 2026
  • ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण पर जोर April 28, 2026
  • श्रीनगर में 5 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन April 28, 2026
  • नैनीडांडा की लाइफलाइन देहरादून-धुमाकोट बस सेवा होगी नियमित April 27, 2026
  • जनता दरबार में छलका बुजुर्ग का दर्द, पुत्र-पुत्रबधू पर उत्पीड़न का आरोप April 27, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज April 26, 2026
  • केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर गलत जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई April 25, 2026
  • घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है April 24, 2026
  • गैप फिलिंग के लिए प्रत्येक गांव को मिलगी 20 लाख की सौगात April 23, 2026
  • महिला समूहों के हाथों से परोसे जा रहे पारंपरिक व्यंजन April 22, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर करने के निर्देश April 20, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर समन्वय बैठक आयोजित April 18, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, दूसरे दिन 279 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक April 18, 2026
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को April 18, 2026
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर April 18, 2026
  • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री April 17, 2026
  • ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात April 16, 2026
  • एमओयू से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय विस्तार April 16, 2026
  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल April 15, 2026
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत April 15, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक April 15, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज April 15, 2026
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में April 13, 2026
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री April 10, 2026
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar