Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं करेंगे पेपर सेटिंग: डॉ. तृप्ता ठाकुर
  • मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
  • व्यय वित्त समिति की बैठक: नियोजन विभाग को शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री
  • जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम प्रधानों को सौंपे बुशकटर
  • ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल स्रोत संरक्षण
  • मुख्यमंत्री बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
युवा जगत/ शिक्षा

ग्रीस में अल्बा ग्रेजुएट बिजनेस स्कूल का दौरा करने का अवसर

Raath Samachar
May 21, 20240

आईआईएम काशीपुर में दो-वर्षीय हाइब्रिड
ईएमबीए (एनालिटिक्स) का तीसरा बैच शुरू

• आईआईएम काशीपुर और टाइम्सप्रो ने संयुक्त तौर पर ईएमबीए (एनालिटिक्स) के तीसरे बैच की शुरुआत की, प्रोफेशनल्स के इस बैच में 15 राज्यों और 20 से अधिक क्षेत्रों के विद्यार्थी, इनमें 30 फीसदी छात्राएं

देहरादून/ काशीपुर: भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर ने उच्च शिक्षा से संबंधित प्लेटफॉर्म टाइम्सप्रो के सहयोग से एक्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एनालिटिक्स) के अपने तीसरे बैच की शुरुआत की है। कामकाजी लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया दो साल का यह कार्यक्रम एनालिटिक्स में नियमित एमबीए के समान गहन पाठ्यक्रम और क्रेडिट प्रदान करता है।

बैच में 30 फीसदी छात्राओं के साथ एक्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एनालिटिक्स) के तीसरे बैच में अलग-अलग इलाकों और पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता से जुड़े विद्यार्थी शामिल हैं। कम से कम 55 प्रतिशत कामकाजी पेशेवरों के पास 5 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है, जो 14 भारतीय राज्यों और सऊदी अरब से हैं और फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, लीगल, एजुकेशन, बायोटैक्नोलॉजी, एनर्जी, बीएफएसआई, फैशन, गवर्नमेंट रिलेशंस सहित विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं।

उनका चयन एक कड़ी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसका समापन एक साक्षात्कार में हुआ। इस तरह असाधारण योग्यता और क्षमता वाले उम्मीदवारों का प्रवेश सुनिश्चित हुआ।

दो-वर्षीय हाइब्रिड ईएमबीए (एनालिटिक्स) आईआईएम काशीपुर के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है जो एक मल्टी-डिसिप्लीनरी डिग्री प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम इंडस्ट्री 4.0 के स्टैंडर्ड में पनपने के लिए क्रॉस-फ़ंक्शनल कौशल उपलब्ध कराता है। यह कोर्स एक ऐसे मिड-करियर पेशेवर के लिए स्प्रिंगबोर्ड के रूप में काम करता है जो विकास पर नजर रख रहा है और नए कौशल हासिल कर रहा है।

प्रोफेसर सोमनाथ चक्रवर्ती, अकादमिक डीन, प्रो कुणाल गांगुली, डीन डेवलपमेंट, ईएमबीए (एनालिटिक्स); चेयरपर्सन सुनील कुमार जौहर ने टाइम्सप्रो के सीईओ अनीश श्रीकृष्ण और टाइम्सप्रो के सीबीओ-एक्जीक्यूटिव एजुकेशन सुनील सूद के साथ विद्यार्थियों के नए बैच का स्वागत किया।

प्रो. कुणाल गांगुली, डीन डेवलपमेंट ने इस अवसर पर कहा, ‘‘65 छात्रों का यह बैच 14 अलग-अलग राज्यों से और विभिन्न कौशल और अनुभवों के साथ आता है। उनमें से अधिकांश पहले से ही इंफोसिस, टीसीएस, थॉमसन रॉयटर्स, अमेज़ॅन, एडोब, अमेरिकन एक्सप्रेस और कई अन्य जैसी शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 24 महीनों में, आप ऐसे कौशल हासिल करेंगे, जो न केवल आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके अंदर नेतृत्व कौशल भी पैदा करेंगे। इस पाठ्यक्रम को आज के व्यवसायों की तेजी से बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पाठ्यक्रम ने कॉर्पाेरेट दुनिया के अनेक पेशेवरों को बिजनेस एनालिटिक्स क्षेत्र में अपने कौशल को आगे बढ़ाने और इस कौशल को अपनी नौकरियों और करियर में प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद की है।’’

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सोमनाथ चक्रवर्ती ने ईएमबीए एनालिटिक्स कार्यक्रम के दौरान हासिल किए गए महत्वपूर्ण कौशल को अपने प्रोफेशनल जीवन में इंटीग्रेट करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इंडस्ट्री में भविष्य के अग्रणी लोगों के विकास के लिए लीडरशिप, बिजनेस एनालिटिक्स और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे कौशल को निखारने पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘आईआईएम काशीपुर पूरी जिम्मेदारी के साथ फ्यूचर लीडर्स को मौजूदा दौर में प्रासंगिक कौशल से लैस करते हुए उन्हें अपेक्षित ज्ञान और कौशल प्रदान करके उनका विकास करना चाहता है। इसी दिशा में एनालिटिक्स में ईएमबीए डेटा-संचालित अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण और अत्यंत जरूरी कौशल विकसित करेगा, जिससे डेटा एनालिटिक्स के आंतरिक उपयोग के आधार पर पूर्वानुमान लगाने, रणनीति बनाने और योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुशल लोगों की एक नई पीढ़ी को जन्म मिलेगा। हमारा मानना है कि सभी क्षेत्रों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच, भविष्य के नेताओं को नवीन व्यावसायिक पद्धतियों से अच्छी तरह सुसज्जित होना चाहिए, जिसमें निर्णय लेने की प्रक्रिया में एनालिसिस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

टाइम्सप्रो के सीईओ अनीश श्रीकृष्ण ने कहा, ‘‘बदलती दुनिया में ऐसे लोगों की जरूरत होगी, जो अपने संगठनात्मक विकास पर महत्वपूर्ण छाप छोड़ने के लिए अलग-अलग कौशल से पूरी तरह लैस होंगे। दुनियाभर मंे जो बदलाव हो रहे हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए प्रोफेशनल लोगों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे लीडरशिप से भी आगे बढ़ते हुए अपने कौशल को बढ़ाने पर फोकस करें और विशेषज्ञता को विकसित करें। ईएमबीए एनालिटिक्स की डिग्री डेटा एनालिटिक्स के साथ नेतृत्व और क्रॉस-फ़ंक्शनल दक्षताओं को मिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ठोस परिणामों की दिशा में निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

ईएमबीए एनालिटिक्स के पिछले बैच में 83 छात्रों का समूह था, जिसने इस वर्ष अप्रैल में अपनी डिग्री प्राप्त की। इनमें 25 प्रतिशत छात्राएं भी शामिल थीं। उत्तीर्ण छात्रों में से 73 प्रतिशत के पास इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि थी, 13 प्रतिशत के पास कृषि, कला, अर्थशास्त्र, हॉस्पेटिलिटी मैनेजमेंट, मार्केटिंग, मीडिया और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 5 प्रतिशत के पास फाइनेंस, 5 प्रतिशत के पास हेल्थकेयर, और 4 प्रतिशत के पास साइंस की पृष्ठभूमि थी।

9 से 16 वर्षों के कार्य अनुभव की औसत अवधि के साथ, कुछ चयनित छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करने के लिए ग्रीस में अल्बा ग्रेजुएट बिजनेस स्कूल का दौरा करने का अवसर दिया गया।

ईएमबीए (एनालिटिक्स) के चेयरपर्सन सुनील कुमार जौहर ने दोहराया कि आईआईएम काशीपुर एकमात्र आईआईएम है जो हाइब्रिड लर्निंग के माध्यम से एक्जीक्यूटिव एमबीए एनालिटिक्स में कामकाजी पेशेवरों को नियमित डिग्री प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम बिजनेस एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजी जैसे उभरते डोमेन पर केंद्रित है।

इस पाठ्यक्रम में सीखने के लिए 900 घंटे का प्रावधान शामिल हैं, इस अवधि को छह ऑन-कैंपस मॉड्यूल में बांटा गया है, प्रति सत्र दो साल की अवधि में 25 दिनों तक फैला हुआ है। कार्यक्रम टाइम्सप्रो के अत्याधुनिक इंटरएक्टिव लर्निंग (आईएल) प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जाएगा और डायरेक्ट-टू-डिवाइस (डी2डी) मोड में वितरित किया जाएगा।

सफल समापन पर, प्रतिभागियों को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एनालिटिक्स) की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा और आईआईएम काशीपुर के पूर्व छात्र का दर्जा दिया जाएगा, जिससे वे मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के एक प्रतिष्ठित नेटवर्क का हिस्सा बन जाएंगे।

Previous Post

50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिग अनिवार्य

Next Post

शराब पीकर वाहन चलाने वालें चालकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

Related Articles

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

देहरादून से एक अच्छी खबर है

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

टीकाकरण के लिए जरूरी सहयोग प्रदान करने के निर्देश

युवा जगत/ शिक्षा

उत्तराखंड सरकार जनजातीय संस्कृति-संवर्धन के लिए 50 लाख की वार्षिक : धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा July 25, 2026
  • निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं करेंगे पेपर सेटिंग: डॉ. तृप्ता ठाकुर July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी July 25, 2026
  • व्यय वित्त समिति की बैठक: नियोजन विभाग को शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश July 25, 2026
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री July 24, 2026
  • जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम प्रधानों को सौंपे बुशकटर July 24, 2026
  • ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार July 24, 2026
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल स्रोत संरक्षण July 24, 2026
  • मुख्यमंत्री बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार July 23, 2026
  • अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कार्यों के दिए निर्देश July 22, 2026
  • शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण July 22, 2026
  • “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ July 22, 2026
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान July 20, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति July 20, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन July 19, 2026
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट July 18, 2026
  • निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत July 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ का लोकार्पण July 15, 2026
  • जिलाधिकारी ने स्वीकृत की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता July 15, 2026
  • फलदार पौधों का किया निःशुल्क वितरण July 15, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ July 15, 2026
  • हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री July 14, 2026
  • बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान July 14, 2026
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की July 14, 2026
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत July 14, 2026
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी July 14, 2026
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar