Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम
उत्तराखंड

अच्छी खबरः उच्च शिक्षा में पढ़ाई के साथ अब कमाई का भी आप्शन

Raath Samachar
June 10, 20240

उच्च शिक्षा में पढ़ाई के साथ अब अच्छा खासा पारिश्रमिक भी है

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शीघ्र लागू होगी सीएम-लीप योजना

कहा, योजना के तहत अधिकतम 6 हजार प्रतिमाह पारिश्रमिक पायेंगे चयनित छात्र

देहरादून, उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत जो छात्र-छात्राओं के लिए अब पढ़ाई के साथ कमाई का भी आप्शन है। सीएम लीप अर्न वाइल यू लर्न योजना को अपनी मंजूरी दे दी है। राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शीघ्र ही इस योजना को लागू किया जायेगा।

योजना के तहत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अनुसंधान स्तर पर चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को अधिकतम छह हजार मासिक पारिश्रमिक दिया जायेगा। अकादमिक रूप से उत्कृष्ट छात्रों को उनके शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान वित्तीय सहायता मिलने से छात्रों का पढ़ाई के प्रति जहां रूझान बढ़ेगा, वहीं उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र नामांकन में भी इजाफा होगा।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के पक्षधर है ताकि प्रदेश के युवाओं को शिक्षण संस्थानों में उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और उपार्जन के अवसर उपलब्ध कराये जा सके। डॉ रावत ने बताया कि सरकार की इसी मंशा के तहत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘सीएम लीप अर्न वाइल यू लर्न’ योजना लागू की जायेगी, जिसकी मंजूरी सरकार ने दे दी है और शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सीखो और कमाओ आधारित इस महत्वपूर्ण योजना के तहत प्रदेश के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अनुसंधान स्तर के पात्र छात्र-छात्राओं को संस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य सौंपे जायेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से पुस्तकालय संचालन सहायता कार्य, प्रयोगशालाओं में उपकरण संचालन, रखरखाव और प्रायोगिक सत्रों के लिये प्रयोगशाला सहायता संबंधी कार्य तथा कार्यालयी प्रशासनिक कार्य आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना हेतु अभ्यर्थियों का चयन उनके समग्र शैक्षणिक स्कोर के आधार किया जायेगा। योजना के अंतर्गत कार्ययोजित छात्र-छात्राओं को सौ रूपये प्रतिघंटे के हिसाब से अधिकतम छह हजार रूपये प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत कार्ययोजित छात्र-छात्राओं पर इसके प्रभाव का समय-समय पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मूल्यांकन किया जायेगा। मूल्यांकन के दौरान नामंकित छात्रों व नियोजित करने वाले होस्ट दोनों से फीडबैक लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक निरंतर अंतराल में सीएम लीप योजना की समीक्षा भी की जायेगी ताकि इस नीति की प्रासंगिकता, प्रभावशीलता और उद्देश्यों को सुनिश्चित किया जा सके और भविष्य में छात्र-छात्राओं को इसका अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।

योजना के लिये पात्रता
सीएम लीप अर्न वाइल यू लर्न योजना के लिये स्नातक द्वितीय वर्ष (तृतीय/चतुर्थ सेमेस्टर) से लेकर स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं तथा शोधार्थी पात्र होंगे। योजना के लिये छात्र-छात्राओं का चयन उनके समग्र शैक्षिणिक स्कोर के आधार पर किया जायेगा। इसके लिये इच्छुक छात्रों को संबंधित संस्थान में पूर्णकालिक नियमित संस्थागत छात्र होना अनिवार्य होगा। योजना के तहत स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्राप्त अंक, स्नातकोत्तर प्रथम व द्वितीय वर्ष में प्राप्त अंक, यूसेट में प्राप्त अंक तथा नेट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जायेगी। तदोपरांत उच्च प्राथमिकता पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके लिये इच्छुक छात्र-छात्राओं को संबंधित संस्थान में आवेदन करना होगा। उक्त संस्थान द्वारा सीएम लीप योजना के अंतर्गत नामांकन/आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किये जायेंगे। जिसकी सूचना संस्थान को अपनी वेबसाइट पर प्रसारित करनी होगी और छात्र समूहों में भी इसका प्रचार-प्रसार करना अनिवार्य होगा।

योजना के तहत इन क्षेत्रों में मिलेगा काम
पढ़ाई के साथ कमाई योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अर्ह छात्र-छात्राएं शैक्षणिक विभाग, अनुसंधान केन्द्र, स्कूल, पुस्तकालय, विभाग और प्रशासनिक कार्यालय में काम कर सकेंगे। जिसमें पुस्तकालय संचालन के तहत पुस्तक व्यवस्था, प्रदर्शन और संचालन शामिल है। अनुसंधान केन्द्र में उपकरण संचालन, रखरखाव और प्रयोगशाला सहायता संबंधी कार्यों किये जायेंगे। जबकि विभाग व प्रशासनिक कार्यालय में विशेष रूप से छात्र वर्ग से संबंधित कार्य, डाटा प्रबंधन, फाइलिंग, ड्राफ्टिंग इत्यादि कार्य शामिल है।

छात्रों को पढाई के साथ मिलेगा पारिश्रमिक
सीएम लीफ योजना के तहत कार्ययोजित छात्र-छात्राओं को रू0 100 प्रतिघंटे की दर से अधिकतम रूपये 6000प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जायेगा। जिसका भुगतान इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सेवा (ईसीएस) के माध्यम से करते हुये अर्जित धनराशि सीधे उनके व्यक्तिगत बैंक खाते में जमा की जायेगी।

Previous Post

उत्तराखंड में विधान सभा उपचुनाव, जारी हुआ कार्यक्रम

Next Post

मोदी 3.0 में बंटे मंत्रालय, राज्य मंत्री अजय टम्टा को सड़क परिवहन, राजमार्ग

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

बेस अस्पताल में “नव स्थापित इमरजेंसी डायलिसिस यूनिट” का लोकार्पण

उत्तराखंड

शासनः जन समस्याओं पर जिलाधिकारियों को हुए सख्त निर्देश

उत्तराखंडखेल

मुख्यमंत्री से अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन

Sliderउत्तराखंड

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें August 27, 2026
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा August 25, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय August 25, 2026
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर August 7, 2026
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस August 6, 2026
  • रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू August 6, 2026
  • सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट August 6, 2026
  • CS ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की August 5, 2026
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट August 5, 2026
  • संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे August 4, 2026
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता August 3, 2026
  • प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान August 1, 2026
  • राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी August 1, 2026
  • विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 31, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं July 31, 2026
  • समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार July 31, 2026
  • मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को July 30, 2026
  • राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत July 30, 2026
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान July 30, 2026
  • विद्यार्थियों से करियर काउंसलिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश July 29, 2026
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दिवाकर डिमरी गिरफ्तार July 29, 2026
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री July 29, 2026
  • सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम July 28, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड  जीरो पर उतरे डीएम July 28, 2026
  • CM की पहल से जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का क्रम जारी July 28, 2026
  • विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से होंगे विवादों का त्वरित निस्तारण : सचिव July 28, 2026
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा July 25, 2026
  • निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं करेंगे पेपर सेटिंग: डॉ. तृप्ता ठाकुर July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी July 25, 2026
  • व्यय वित्त समिति की बैठक: नियोजन विभाग को शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश July 25, 2026
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री July 24, 2026
  • जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम प्रधानों को सौंपे बुशकटर July 24, 2026
  • ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार July 24, 2026
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल स्रोत संरक्षण July 24, 2026
  • मुख्यमंत्री बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार July 23, 2026
  • अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कार्यों के दिए निर्देश July 22, 2026
  • शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण July 22, 2026
  • “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ July 22, 2026
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान July 20, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति July 20, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन July 19, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar