Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं
Slider

यमुनोत्री धाम की धारण क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार की जाए कार्ययोजना

Raath Samachar
June 12, 20240

मुख्यंमत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को चारधाम प्रबंधन यात्रा प्राधिकरण के गठन हेतु कार्रवाई त्वरित गति से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम में कैरिंग कैपेसिटी(धारण क्षमता) कैसे बढ़ाई जाए, इस पर भी कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र सिर्फ चारधामों तक सीमित नहीं होगा अपितु प्रदेश में समस्त प्रकार की यात्राओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उक्त प्राधिकरण के अंतर्गत आएगी। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण गठन के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रदेश में बढ़ते धार्मिक व सामान्य पर्यटन के मद्देनजर हमारे पास एक ऐसी संस्था हो जो इन सब जिम्मेदारियों व तैयारियों का भलीभांति निर्वहन कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी विजन के चलते आज प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। खासतौर से इस बार के यात्रा सीजन में यह तथ्य प्रमुखता से उभरा है कि गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या में दोगुना तक वृद्धि हुई है। ऐसे में यमुनोत्री धाम की कैरिंग कैपेसिटी यानि वहां ठहरने की सुविधाएं होटल, गेस्ट हाउस आदि को किस प्रकार से बढ़ाया जाना चाहिए, इस दिशा में भी ठोस कार्य किये जायें। विदित हो कि चारधामों के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सतत रूप से प्रयासरत रहे हैं और इसी का प्रतिफल है कि श्री बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही ऑल वेदर रोड के निर्माण के बाद चारधामों की यात्रा अधिक सुगम व सुरक्षित हुई है।

चारधाम यात्रा को कोटद्वार से संचालित करने की संभावना तलाशें, रोपवे की बाधाओं को करें दूर

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा अभी मुख्य रूप से ऋषिकेश से संचालित होती है लेकिन यहां पर बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुँचने के चलते जाम की समस्या भी बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का संचालन किस तरह से कोटद्वार से भी किया जा सकता है, इसकी भी संभावना तलाशी जायें। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब व यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

टिहरी झील व आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1200 करोड़ का प्रोजेक्ट

टिहरी झील और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडीबी ने 1200 करोड़ रुपये का अवस्थापना संबंधी प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने इसकी निविदा प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के आने से टिहरी झील के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन तेजी से बढ़ेगा। इससे यह झील और भी अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिला मुख्यालय तक पर्यटन को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग यहां पहुँच सके और यह क्षेत्र भी सीधे पर्यटन से जुड़ सके।

Previous Post

परगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी कोश्याकुटोली तहसील

Next Post

अब ज्योतिर्मठ के नाम पर जोशीमठ तहसील

Related Articles

Slider

विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश

Slider

18 असिस्टेंट प्रोफेसरों को स्वास्थ्य मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र

Slider

शिकंजाः पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

Slider

शाबासः भंडारी गांव की दीपा ने मरोड़े खूनी पंजे

Slider

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बुधवार को एक दिवसीय भौतिक एवं वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन January 12, 2026
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक January 12, 2026
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया January 12, 2026
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ January 12, 2026
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम January 12, 2026
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी January 11, 2026
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति January 10, 2026
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए January 9, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में 225 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ January 8, 2026
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं January 8, 2026
  • एग्रीस्टैक योजना से किसानों को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान January 8, 2026
  • ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में नींबू की खटाई January 7, 2026
  • समस्या का समाधान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता-एसडीएम मेहरा January 7, 2026
  • मैन, मटिरियल व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की तलब की रिपोर्ट; पर्ट चार्ट बनाने के निर्देश January 7, 2026
  • पुल्यासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर January 6, 2026
  • मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात January 6, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कराने के निर्देश January 6, 2026
  • फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज January 5, 2026
  • SHA: सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता अभियान January 5, 2026
  • आपदा प्रबंधन की भौतिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश January 4, 2026
  • ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी January 4, 2026
  • वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत January 2, 2026
  • अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर January 2, 2026
  • एमसीआर का फॉर्मेट पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए January 2, 2026
  • जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटा में लगा शिविर January 2, 2026
  • बीरोंखाल व सतपुली में मजबूत हुई अल्ट्रासाउंड व्यवस्था January 2, 2026
  • जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर January 1, 2026
  • 16 शिविरों में 3891 लोग पहुंचे, योजनाओं से 2141 को मिला लाभ January 1, 2026
  • उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल January 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने ग्रहण की रेडक्रास की आजीवन सदस्यता January 1, 2026
  • स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा व संकल्पों का वर्ष होगा 2026 December 31, 2025
  • छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश December 31, 2025
  • 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये December 31, 2025
  • मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर December 31, 2025
  • अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, बहुउद्देश्यीय शिविरों में त्वरित समाधान December 30, 2025
  • डिजिटल अलर्ट सिस्टम सक्रियः अतिक्रमण पर मिलेगा तुरंत अलर्ट December 30, 2025
  • एनसीएपी की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न December 30, 2025
  • ओएनजीसी एवं एनजीओ के सहयोग से सकारात्मक, दूरगामी कदम December 29, 2025
  • डीएम ने दिलाया न्याय, सखी कैब से पहुंचाया गंतव्य तक, December 29, 2025
  • त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त December 28, 2025
  • अधिकारी अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखाई देने चाहिए-सीएम धामी December 27, 2025
  • असहाय व्यथित; जनमन के अपने स्वास्थ्य मंदिरों को बेहतर सुविधायुक्त बनाना लक्ष्यः डीएम December 24, 2025
  • साहस और त्याग की मिसाल हैं गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे- रेखा आर्या December 24, 2025
  • डीएम ने परखी रेनबसेरों की व्यवस्था; नगर निगम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  December 23, 2025
  • 2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री December 23, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती December 22, 2025
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस December 22, 2025
  • अटल जी पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन December 22, 2025
  • मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ December 22, 2025
  • सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को मिली वैश्विक पहचान December 21, 2025
  • विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत December 20, 2025
  • कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध December 20, 2025
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की December 20, 2025
  • देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है December 20, 2025
  • देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला December 19, 2025
  • कैरियर काउंसलिंग से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य December 19, 2025
  • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित December 19, 2025
  • अफसर बिटिया कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का संचार December 18, 2025
  • दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग पराजित कर खिताब जीता December 18, 2025
  • बेटी अंशिका की शिक्षा भार वहन करेगा जिला प्रशासन एवं संस्थान December 18, 2025
  • दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं, December 17, 2025
  • पौड़ी बाजार में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण December 17, 2025
  • देहलचौरी में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम December 16, 2025
  • 26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में होगा भव्य नयार घाटी साहसिक महोत्सव–2026 December 16, 2025
  • विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि December 16, 2025
  • वन्य जीव सक्रियता के बीच बच्चों की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम December 15, 2025
  • लंबित ऋण प्रकरणों पर तेजी लाएं बैंकर्स: सीडीओ December 15, 2025
  • भूकंप जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में बड़ा कदम, भूदेव एप का प्रभावी क्रियान्वयन December 15, 2025
  • पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अधिवेशन December 15, 2025
  • डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर December 15, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar