Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
Slider

बैठकों में स्पष्ट जानकारी व पूरी तैयारियों के साथ प्रतिभाग करें

Raath Samachar
August 2, 20240

मंडल स्तरीय अधिकारी माह में दो बार जनपद स्तरीय अधिकारी के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करें: आयुक्त गढ़वाल

विकासखंड स्तर कार्यालयों का निरीक्षण व बैठक के लिए मंडलीय अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित किये जाएंगे  

पौड़ी गढ़वाल। आयुक्त गढ़वाल मण्डल/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार विनय शंकर पाण्डेय ने मण्डल मुख्यालय सभागार पौड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मण्डलीय अधिकारियों की बैठक ली। अपर आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर आयुक्त गढ़वाल ने संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। कहा कि मण्डल स्तरीय अधिकारी शासन स्तर की प्रत्येक बैठक में मण्डल मुख्यालय से वीसी से प्रतिभाग करेंगे अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग के सचिवों को मण्डल कार्यालय से अनुमति हेतु पत्राचार करना अनिवार्य होगा।
 
गुरुवार को मण्डल मुख्यालय पौड़ी में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि सभी मण्डलीय अधिकारी शासन स्तर की प्रत्येक बैठक में पौड़ी में बैठकर वी0वी के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे विशेष परिस्थितियों में यदि भौतिक रुप से उपस्थिति अनिवार्य हो तो ऐसी स्थिति में सम्बंधित विभाग के सचिव को कार्यालय आयुक्त गढ़वाल को अनिवार्य रुप से अनुरोध पत्र देना होगा। बैठक में उपस्थित अधिकांश मण्डलीय अधिकारियों द्वारा विकास कार्यो की प्रगति को लेकर स्पष्ट आंकडे व जानकारी के अभाव को देखते हुए आयुक्त गढ़वाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि आगामी बैठकों में स्पष्ट जानकारी व पूरी तैयारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करें।
 
            आयुक्त गढ़वाल ने विभागवार समीक्षा करते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि रूद्रप्रयाग में रैतोली में निर्माणाधीन आरसेटी भवन, जिला मुख्यालय पौड़ी में परिवहन कार्यालय के समीप पार्किंग, पौड़ी के थलीसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज चौंरा का भवन निर्माण, गोपेश्वर नैग्वाड़ कोर्ट का बैंटमिंटन हॉल, चमोली के गोविंदघाट में मल्टी स्टोरी पार्किंग की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में उपलब्ध कराएं। पेयजल निगम के हरिद्वार स्थित नगला खेताब, सुलतानपुर अदमपुर, हकीमपुर, फतवा व भीकामपुर पपिंग पेयजल योजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित विभाग के चीफ द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी बैठक में पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। लघु सिचांई विभाग के राज्य सैक्टर योजना के अंतर्गत चमोली, देहरादून व उत्तरकाशी में वित्तीय प्रगति शून्य होना बताया गया जबकि हरिद्वार में 52 लाख के सापेक्ष 05 लाख का व्यय होना बताया गया। जिसपर आयुक्त गढ़वाल ने संबंधित अधिकारी को वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये हैं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के टिहरी के ग्राम झेलम में 50 शैयायुक्त आयुष चिकित्सालय का भवन निर्माण कार्य में वित्तीय प्रगति 75 प्रतिशत जबकि भौतिक प्रगति 15 प्रतिशत होने पर संबंधित अधिकारी को वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये हैं। मत्स्य विभाग को राज्य सैक्टर में आवंटित धनराशि के सापेक्ष न्यून प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।
 
           उन्होंने कहा सभी मण्डल स्तरीय अधिकारियों को गढ़वाल मण्डल के विकासखण्ड आवंटित किये जा रहे है, अधिकारी आवंटित विकासखण्डों में जाकर सभी विभागों के विकास कार्यो व विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों की निरीक्षण  आख्या के साथ-साथ मण्डल स्तरीय अधिकारी पखवाडेवार विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे।
 
         बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, वन संरक्षक गढ़वाल आकाश कुमार वर्मा, अपर आयुक्त नरेंद्र क्वीरियाल, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, स्वास्थ्य निदेशक गढ़वाल मंडल डॉ. शिखा जनपांगी, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, उप निदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता पेयजल निगम अनुपम रतन, एसई ग्रामीण निर्माण मनीष मित्तल, अधिक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, अपर जिला सहकारी अधिकारी केशव प्रसाद, आरटीओ द्वारिका प्रसाद सहित अन्य मंडलीय व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश दिये जाने पर भी बनी सहमति

Next Post

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर बैठक

Related Articles

Slider

वरिष्ट कांग्रेसी नेता दिनेश अग्रवाल ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

Slider

चार धाम को फाइबर कनेक्टिविटी का हुआ लोकार्पण

Slider

जो यात्री जहां पर हैं फिलहाल वहीं पर रहें

Slider

 पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

वेरी नाइसः टैम्पो ट्रैवलर की सवारी कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर August 7, 2026
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस August 6, 2026
  • रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू August 6, 2026
  • सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट August 6, 2026
  • CS ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की August 5, 2026
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट August 5, 2026
  • संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे August 4, 2026
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता August 3, 2026
  • प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान August 1, 2026
  • राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी August 1, 2026
  • विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 31, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं July 31, 2026
  • समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार July 31, 2026
  • मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को July 30, 2026
  • राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत July 30, 2026
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान July 30, 2026
  • विद्यार्थियों से करियर काउंसलिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश July 29, 2026
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दिवाकर डिमरी गिरफ्तार July 29, 2026
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री July 29, 2026
  • सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम July 28, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड  जीरो पर उतरे डीएम July 28, 2026
  • CM की पहल से जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का क्रम जारी July 28, 2026
  • विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से होंगे विवादों का त्वरित निस्तारण : सचिव July 28, 2026
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा July 25, 2026
  • निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं करेंगे पेपर सेटिंग: डॉ. तृप्ता ठाकुर July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी July 25, 2026
  • व्यय वित्त समिति की बैठक: नियोजन विभाग को शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश July 25, 2026
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री July 24, 2026
  • जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम प्रधानों को सौंपे बुशकटर July 24, 2026
  • ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार July 24, 2026
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल स्रोत संरक्षण July 24, 2026
  • मुख्यमंत्री बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार July 23, 2026
  • अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कार्यों के दिए निर्देश July 22, 2026
  • शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण July 22, 2026
  • “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ July 22, 2026
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान July 20, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति July 20, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन July 19, 2026
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट July 18, 2026
  • निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत July 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ का लोकार्पण July 15, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar