Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं”
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

Raath Samachar
August 24, 20240

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित “मेधावी छात्र सम्मान” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश भर से आए 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण 108 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की राज्य के 2871 विद्यालयों में मिड डे मील योजना के तहत बनने वाले भोजन हेतु इन विद्यालयों में दो गैस सिलेण्डर और एक चूल्हा, राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इस पर लगभग 2 करोड़ 15 लाख का व्यय आयेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मेधावी विद्यार्थी भविष्य के कर्णधार हैं, जो आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपनी सर्वोच्च सेवाएं देंगे। मेधावी छात्र सम्मान जैसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा देश एवं राज्य का भविष्य हमारे युवाओं, विद्यार्थियों के हाथों में है। मेधावी विद्यार्थियों ने प्रतिभा से अपने परिजनों, विद्यालय, शिक्षकों एवं सरकार को भी गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान के साथ ही सभी विद्यार्थियों ने अपने जीवन में नई शुरुआत की है। उन्होंने कहा विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके परिजनों के साथ ही गांव, जिले, राज्य की भावनाएं और उम्मीदें जुड़ गई हैं। अब परिजनों के साथ ही अपने स्कूल, जिले और राज्य का नाम रोशन करना मेधावी विद्यार्थियों का कर्तव्य और संकल्प होना चाहिए। छात्र छात्रों की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बननी चाहिए। उन्होंने कहा सम्मानित होने वाले कई विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों से आते हैं, जो कि उनकी मेहनत और लगन का दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 को राज्य में लागू किया गया है। देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूली और उच्च शिक्षा को नए आयाम मिलेंगे, कौशल विकास से युवाओं को कार्यकुशल बनाया जाएगा। बच्चों को रोजगार परख शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। शोध और अनुसंधान को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वैज्ञानिक सोच का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, हमारे जीवन का आधार है और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि सभी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्रों को उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया है। स्कूल भवनों का पुनर्निर्माण, स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण कर बच्चों को बेहतर इंफ्रास्टक्चर देने का प्रयास किया है। साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएँ चलाई जा रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध है। सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने से ही पूर्ण होगा।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियो को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। छठवीं से 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है। आगामी सत्र से प्रत्येक ब्लॉक से दो टॉपर छात्र – छात्राओं को भारत दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा बच्चो को किताबें, कपड़े के साथ ही नोटबुक फ्री देने का प्रावधान भी किया गया है। राज्य के किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि 3000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का कार्य गतिमान है। एल.टी के 1500 शिक्षकों को आगामी महीनो में नियुक्तियां दे दी जाएंगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा स्कूलों एवं महाविद्यालय में आने वाली समस्याओं को निरंतर दूर किया जा रहा है। स्कूलों में ई लर्निंग, डिजिटल एवं स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी, जिसके लिए स्वीकृति प्रदान हो चुकी है।

इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी से मिले कंांग्रेसी विधायक धामी

Next Post

आपत्तियों की सुनवाई की गई।

Related Articles

Slider

बालक एवं बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 जुलाई से

युवा जगत/ शिक्षा

बदरीनाथ मार्ग एनएच 58 पेट्रोल पंप के समीप पार्किंग निर्माण

Slider

लोकसभा निर्वाचन : पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया

Slider

मौके पर भूमि की स्थिति का पूर्ण जायजा लें

Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति June 11, 2025
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित June 10, 2025
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके June 10, 2025
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत June 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने पुुरोला को दी 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात June 9, 2025
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा June 9, 2025
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान June 9, 2025
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम June 8, 2025
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” June 8, 2025
  • देहरादून में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास June 7, 2025
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता: सुप्रशासन का परिचय नहीं: DM June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया June 7, 2025
  • अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं June 7, 2025
  • अग्रणी पंक्ति की ASHAs, ANMs    को प्रेरित रखना जिला प्रशासन का दायित्वःडीएम June 6, 2025
  • प्रकृति के संरक्षण का लें संकल्प June 6, 2025
  • राहू मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान June 6, 2025
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण June 5, 2025
  • यमकेश्वर में योगाभ्यास, ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा June 5, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी June 5, 2025
  • मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान June 5, 2025
  • पर्यावरण की सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी: सीडीओ June 5, 2025
  • थानों तहसीलों पर जल्द लगेंगे, उच्च गुणवत्ता के सायरन June 5, 2025
  • स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान June 4, 2025
  • उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए रिपोर्ट June 4, 2025
  • सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न June 4, 2025
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश June 4, 2025
  • 5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम June 4, 2025
  • जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम June 4, 2025
  • लोक कलाकारों को मिलेगा दुर्घटना बीमा June 4, 2025
  • SHA मेें राज्य वित्त संवर्ग के प्रशिक्षु अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला June 3, 2025
  • तहसील दिवस में हुआ शिकायतों का निस्तारण June 3, 2025
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल आयोजन June 3, 2025
  • अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से वृहद पौधरोपण अभियान June 2, 2025
  • पूर्व सैनिक वीरांगनाओं और पुत्रियों को मिलेगा ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षण June 2, 2025
  • समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री June 2, 2025
  • प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का निधन, पत्रकारों में शोक June 2, 2025
  • विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश June 2, 2025
  • सूबे के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर June 1, 2025
  • श्री केदारनाथ यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार June 1, 2025
  • 95 बच्चों को दिए स्कूल शूज June 1, 2025
  • Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला May 31, 2025
  • जिला कारागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यशाला May 31, 2025
  • देहरादून शहर को जल्द मिलने जा रही हैं 03 नई ओटोमेटेड पार्किंग May 31, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत May 31, 2025
  • हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का हुआ विमोचन May 31, 2025
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभियुक्तों को आजीवन कारावास May 30, 2025
  • आयुष्मान: एसएचए ने पांच अस्पतालों को योजना से हटाया May 30, 2025
  • बड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली: डीएम May 30, 2025
  •  जिलाधिकारी ने शस्त्र पटल का निरीक्षण किया May 30, 2025
  • पौराणिक धरोहरों को संवारने की पहल May 30, 2025
  • मुख्यमंत्री ने शुरु किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ May 29, 2025
  • मुख्य सेवक संवाद के तहत सीएम ने किया संवाद May 29, 2025
  • जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में “साथी” अभियान May 29, 2025
  • मुख्य सचिव ने ली उच्च अधिकारियों की बैठक May 29, 2025
  • प्रमाणिक आलू बीज उपलब्ध कराने वाला गांव बना जल्लू May 29, 2025
  • पेंशन व छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए अब आधार सीडिंग अनिवार्य May 29, 2025
  • राज्यसभा सांसद ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक May 29, 2025
  • राजस्व लक्ष्यों को रेखीय विभाग करें हासिल May 29, 2025
  • भर्ती पूर्व प्रशिक्षण 16 जून से May 28, 2025
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को मिलेगी नई दिशाः सीडीओ May 28, 2025
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय May 28, 2025
  • 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन May 28, 2025
  • मुख्यमंत्री ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” में किया प्रतिभाग May 28, 2025
  • जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा आरटीई का लाभ: डॉ धन सिंह रावत May 27, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ May 27, 2025
  • कंडोलिया थीम पार्क से योग का प्रसारण, घर बैठे जुड़ें यूट्यूब चैनल पर May 27, 2025
  • पीएम किसान सम्मान निधि से पात्र किसान वंचित न रहे May 27, 2025
  • मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया May 27, 2025
  • सजग प्रशासन; विनम्र डीएम; त्वरित निर्णय May 27, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar