Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त
  • दवाइयों के वितरण पर रोक
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त
खेल

उत्तराखंड ने लगाया पदकों का शतक, रचा इतिहास

Raath Samachar
February 14, 20250

उत्तराखंड ने लगाया पदकों का शतक, रचा इतिहास
राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड ने छुआ 101 का शुभ आंकड़ा
-आज तक किसी राष्ट्रीय खेल में नहीं बरसे इतने पदक
-गोवा में आए थे 24 पदक, इस बार चमत्कारिक प्रदर्शन
देहरादून, 13 फरवरी। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन से कुछ घंटे पूर्व ही उत्तराखंड ने पदकों का शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। कभी इतने पदक उत्तराखंड की झोली में आकर नहीं गिरे थे। उत्तराखंड का यह प्रदर्शन चमत्कारिक है और खेलों की दुनिया में असल वसंत खिलने का आभास करा रहा है। गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में सिर्फ 24 पदक उत्तराखंड ने जीते थे और पदक तालिका में वह 25 वें स्थान पर रहा था। इस बार पदकों की संख्या और पदक तालिका में उत्तराखंड की स्थिति दोनों में ही जबरदस्त उछाल आ गया है। गुरूवार की शाम को पदक तालिका में उत्तराखंड कुल 101 पदकों के साथ सातवें नंबर पर नजर आया।
अपने घरेलू मैदान में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियोें ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में जहां सिर्फ तीन स्वर्ण पदक उत्तराखंड ने देखे थे, वहीं इस बार स्वर्णिम सफलता की बयार चली है। उत्तराखंड ने 24 स्वर्ण पदक झटके हैं। इसके अलावा, 35 रजत और 42 कांस्य पदकों के साथ कुल 101 पदक अपने खाते में डाल दिए हैं। पदकों के मामले में देखा जाए, तो तालिका में उत्तराखंड से सिर्फ सर्विसेज, महाराष्ट्र, हरियाणा ही आगे हैं। इस लिहाज से उत्तराखंड का चौथा नंबर है, लेकिन स्वर्ण पदकों की कुल संख्या से होने वाले आंकलन के चलते उसका सातवां नंबर बना है। स्वर्ण पदक ज्यादा होने के कारण कर्नाटक, मध्य प्रदेश व तमिलनाडू जैसे राज्य पदक तालिका में उत्तराखंड से आगे हैं।
इस प्रदर्शन से उत्तराखंड का उत्साह सातवें आसमान पर है। खिलाड़ियों की अथक मेहनत और सरकार के प्रयासों ने मिलकर ऐसा रंग जमाया, कि उत्तराखंड में खेलों का असल वसंत अब दिखाई दे रहा है। पदकों के लिहाज से उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को उसके घरेलू मैदान के अलावा सरकार की तमाम उन योजनाओं ने आगे बढ़ने में मदद की, जो उनके कल्याण से सीधे जुड़ी हैं।

-खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 101 पदक जीतकर उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले कभी उत्तराखंड पदकों के शतक तक नहीं पहुंचा था। निश्चित तौर पर यह उत्तराखंड के खेलभूमि बनने की तरफ ऊंची छलांग है। हम खेल विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं देशभर से आए खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान किया है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।

Previous Post

ऋषिकेश में 01 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

Next Post

राष्ट्रीय खेलः फल फूल रही उत्तराखंड की हरित पहल

Related Articles

Sliderखेल

ओलंपिक खिलाड़ियों ने सीएम से की मुलाकात

Sliderखेल

भारत की हुई चांदी, नीरज ने रचा इतिहास

Sliderखेल

मशाल तेजस्विनी व शुभंकर मौली का कोटद्वार पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Sliderखेल

स्पोर्टस काॅलेज में प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन ट्रायल्स

खेल

शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल खेल प्रतिभा निखारने में हो: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान February 9, 2026
  • इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे February 9, 2026
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त February 8, 2026
  • दवाइयों के वितरण पर रोक February 7, 2026
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण February 7, 2026
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल February 6, 2026
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा February 6, 2026
  • जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी February 4, 2026
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला February 4, 2026
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न February 3, 2026
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त February 3, 2026
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं का 100% क्रियान्वयन अनिवार्य February 2, 2026
  • केंद्रीय बजट विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप February 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की February 2, 2026
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” 20 फ़रवरी तक February 1, 2026
  • बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस: डॉ. धन सिंह रावत February 1, 2026
  • समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम February 1, 2026
  • HIMS को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पतालः रीना जोशी January 29, 2026
  • CM व शिक्षा मंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र January 28, 2026
  • सूबे में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां: डॉ धन सिंह रावत January 28, 2026
  • जनपद में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा January 28, 2026
  • 596 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण January 28, 2026
  • पेंशन स्वीकृत होते ही छलकी खुशी, महिला ने मुख्यमंत्री का जताया अभार January 27, 2026
  • आयुष्मान शिविर: 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाए गए January 27, 2026
  • डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा January 26, 2026
  • आमवाला में 921 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ January 24, 2026
  • हर विकासखंड से तीन मेधावी छात्र होंगे सम्मानित January 24, 2026
  •  मजबूर 2 बेटियां अब भर सकेंगी भविष्य की उड़ान January 23, 2026
  • डीएम ने रेनबसेरों में रहने वालों का जाना हाल January 23, 2026
  • एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर January 21, 2026
  • कथियान में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग January 21, 2026
  • Cross-country race January 20, 2026
  • सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम January 20, 2026
  • सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम January 20, 2026
  • बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद January 20, 2026
  • राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट January 19, 2026
  • बहुउद्देश्यीय शिविर, 86 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ January 19, 2026
  • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत January 19, 2026
  • अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर January 18, 2026
  • युवा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर January 17, 2026
  • डीएफओ सिविल एवं सोयम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर January 17, 2026
  • पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: अपर जिलाधिकारी January 17, 2026
  • स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा January 17, 2026
  • Workshop: एबीडीएम के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली January 17, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ January 16, 2026
  • नर्सिंग काॅलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी January 16, 2026
  • उपनल कर्मचारी महासंघ ने जताया आभार January 16, 2026
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक January 15, 2026
  • सरकार आपके द्वारः एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं, January 15, 2026
  • मकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर्व पर दी शुभकामनाएं January 14, 2026
  • वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया January 13, 2026
  • सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती: डाॅ. धन सिंह रावत January 13, 2026
  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन January 12, 2026
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक January 12, 2026
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया January 12, 2026
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ January 12, 2026
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम January 12, 2026
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी January 11, 2026
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति January 10, 2026
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए January 9, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में 225 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ January 8, 2026
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं January 8, 2026
  • एग्रीस्टैक योजना से किसानों को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान January 8, 2026
  • ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में नींबू की खटाई January 7, 2026
  • समस्या का समाधान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता-एसडीएम मेहरा January 7, 2026
  • मैन, मटिरियल व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की तलब की रिपोर्ट; पर्ट चार्ट बनाने के निर्देश January 7, 2026
  • पुल्यासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर January 6, 2026
  • मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात January 6, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कराने के निर्देश January 6, 2026
  • फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज January 5, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar