Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
  • देहरादून आईएसबीटी एरिया में जल भराव नहीं
  • प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम
  • मानसून के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
  • भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान
उत्तराखंड

मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय

Raath Samachar
July 1, 20250

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बाढ़ तथा जलभराव से सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले राज्य के पांच जनपदों में सोमवार को मॉक ड्रिल की गई। मानसून अवधि में घटित होने वाली विभिन्न आपदाओं का बेहतर तरीके से सामना करने, राहत और बचाव कार्यों को सुगमता तथा प्रभावी तरीके से संचालित करने, विभिन्न रेखीय विभागों के मध्य समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, देहरादून तथा चम्पावत जनपद में 23 स्थानों पर आयोजित की गई। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस मॉक ड्रिल की राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से निगरानी की गई। वहीं जिला आपातकालीन परिचालन केद्रों में स्वयं जिलाधिकारियों ने उपस्थित रहकर रिस्पांसिबल ऑफिसर के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मॉक ड्रिल का संचालन किया।
सोमवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में उपाध्यक्ष, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति श्री विनय कुमार रुहेला तथा सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जनपदों के रिस्पांसिबल अधिकारियों, इंसिडेंट कमांडरों तथा ऑब्जर्वरों से उनके द्वारा मॉक ड्रिल के दौरान संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। राहत शिविरों, स्टेजिंग एरिया, इंसिडेंट कमांड पोस्ट तथा जिला आपातकालीन परिचालन केद्रों के प्रबंधन को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखा तथा बारीकी से परखा गया। इस दौरान एसईओसी से घटनास्थल पर उपस्थित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली गई। पूछा गया कि घटना की सूचना मिलने पर उनके द्वारा किस तरह प्रतिक्रिया की गई। घटनास्थल पर पहुंचने में कितना समय लगा। राहत और बचाव कार्यों में किन-किन उपकरणों तथा संसाधनों का प्रयोग किया गया। राहत शिविरों में आपदा प्रभावितों के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की गईं, इसकी न सिर्फ जानकारी ली गई बल्कि लाइव प्रसारण भी देखा गया।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जनपदों में मॉक ड्रिल का बहुत बेहतर समन्वय के साथ गंभीरता से अभ्यास किया गया। जनपद स्तर पर विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारियों की तत्परता और संपूर्ण सहभागिता के कारण रियल टाइम मॉक अभ्यास संपन्न करने में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना, आपदा के समय विभिन्न संसाधनों तथा उपकरणों का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल करना था। इस उद्देश्य की पूर्ति में काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ कमियां दिखीं, जिन्हें दूर किया जाएगा ताकि बाढ़ और मानसून अवधि में घटित होने वाली अन्य आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस ड्रिल का उद्देश्य ऐसे ही गैप्स की पहचान करना था, ताकि वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। इस अवसर पर महानिरीक्षक फायर श्री मुख्तार मोहसिन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त सचिव श्री एनएस डुंगरीयाल, संयुक्त सचिव व ड्यूटी आफिसर श्री मुकेश राय, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, अनु सचिव श्री ज्योतिर्मय त्रिपाठी, डॉ0 बिमलेश जोशी आदि मौजूद थे।

Previous Post

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

2 किमी से अधिक पैदल दूरी वाले मतदेय स्थलों पर एक रिजर्व मशीन

उत्तराखंड

सूबे में को मिले 36 विशेषज्ञ चिकित्सक

Sliderउत्तराखंड

घुटनों के बल आए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा

उत्तराखंड

जिले में 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिले अपने घर: डा धन सिंह रावत

उत्तराखंड

डीएम ने कर्मचारियों को जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय July 1, 2025
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक July 1, 2025
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात July 1, 2025
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन July 1, 2025
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू July 1, 2025
  • वाइल्डलाइफ डेथ ऑडिट प्रणाली विकसित करने के निर्देश June 30, 2025
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 June 30, 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन June 30, 2025
  • जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी PCS Pri June 29, 2025
  • देहरादून आईएसबीटी एरिया में जल भराव नहीं June 29, 2025
  • प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम June 29, 2025
  • मानसून के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश June 29, 2025
  • भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान June 28, 2025
  • सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा June 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी June 28, 2025
  • 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू June 28, 2025
  • पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर June 28, 2025
  • 30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत June 27, 2025
  • SHA ने लिया अस्पताल के खिलाफ एक्शन June 27, 2025
  • भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी June 27, 2025
  • डोभ श्रीकोट व मल्ली गांव में 300 बेड़ू के पौधों का रोपण किया गया June 27, 2025
  • श्रद्धालुओं को उत्तम यात्रा अनुभव देना हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी June 27, 2025
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान June 26, 2025
  • बदरीनाथ राजमार्ग पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा June 26, 2025
  • डे-टू-डे करना ही है पेयजल शिकायतों का निस्तारण June 26, 2025
  • पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान June 26, 2025
  • कार्यशाला: क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं पर रहा विशेष फोकस June 25, 2025
  • कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार June 25, 2025
  • Accident: नहर में एक कार अनियंत्रित, चार लोगों की मौत June 25, 2025
  • असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ June 25, 2025
  • ABDM: राज्य मिशन निदेशक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश June 25, 2025
  • कैबिनेट मंत्री ने डा धन सिंह रावत ने ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया June 24, 2025
  • एसएनसीयू ऋषिकेश व विकासनगर में रहेगा डेडिकेटेड स्टाफ June 24, 2025
  • सूबे में 1.30 लाख मैट्रिक टन हुई भण्डारगृहों की भण्डारण क्षमता June 23, 2025
  • रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश June 15, 2025
  • देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ CM ने प्रतिभाग किया June 15, 2025
  • जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा June 15, 2025
  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया June 14, 2025
  • सरकार लैंडस्केम को लेकर संवेदनशील, उच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें June 14, 2025
  • डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस June 14, 2025
  • असहाय; दिव्यांग; महिला; बुजुर्ग; बच्चों से बदसुलुकी सहन नहीः डीएम June 12, 2025
  • हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम June 12, 2025
  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति June 11, 2025
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित June 10, 2025
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके June 10, 2025
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत June 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने पुुरोला को दी 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात June 9, 2025
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा June 9, 2025
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान June 9, 2025
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम June 8, 2025
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” June 8, 2025
  • देहरादून में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास June 7, 2025
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता: सुप्रशासन का परिचय नहीं: DM June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया June 7, 2025
  • अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं June 7, 2025
  • अग्रणी पंक्ति की ASHAs, ANMs    को प्रेरित रखना जिला प्रशासन का दायित्वःडीएम June 6, 2025
  • प्रकृति के संरक्षण का लें संकल्प June 6, 2025
  • राहू मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान June 6, 2025
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण June 5, 2025
  • यमकेश्वर में योगाभ्यास, ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा June 5, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी June 5, 2025
  • मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान June 5, 2025
  • पर्यावरण की सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी: सीडीओ June 5, 2025
  • थानों तहसीलों पर जल्द लगेंगे, उच्च गुणवत्ता के सायरन June 5, 2025
  • स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान June 4, 2025
  • उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए रिपोर्ट June 4, 2025
  • सचिवालय में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न June 4, 2025
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश June 4, 2025
  • 5 जून से 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम June 4, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar