Slider

पौड़ी विधान सभा की जनता से भाजपा ने किया छलः नवल किेशोर

पौड़ी विधान सभा की दुर्दशा के लिए भाजपा ही है जिम्मेदारः नवल

पौड़ीः भाजपा डूबता जहाज है। 2017 के विधानसभा चुनाव मे डबल इंजन के नारे पर जिस आशा और विश्वास के साथ प्रदेश की जनता ने भाजपा को वोट किया, वह अपेक्षाएं धूल धूसरित हुई हैं। जनता के उस आशा और विश्वास पर कहीं भी भाजपा सरकार खरी साबित नही हुई है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नवल किशोर ने मुख्यालय से जारी एक प्रेस रिलीज के जरिए कही।
उन्होंने कहा कि गढवाल मंडल मुख्यालय की पौड़ी विधानसभा की जितनी उपेक्षा और दुर्दशा इस समय हुई है इससे पूर्व कभी भी इतनी उपेक्षा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विधायक पौड़ी मुकेश कोली की निष्क्रियता के चलते जिला अस्पताल पौड़ी पीपीपी मोड पर निजी हाथों मे इन्दरेश अस्पताल देहरादून को दिया गया।
उन्होंने कहा कि मैं आज स्वयं यहां कि अव्यवस्थाएं देखने गया। जनता बहुत परशान है। उन्होंने कहा कि इसे मैं पौड़ी विधायक की नाकामी ही कहूंगा। पौड़ी का बस अड्डा अधर में है
और भाजपा नेता लोकार्पण किए जा रहे हैं। अधूरा बस अडडा आज भी चुने हुए जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता को दर्शाता है। जिला मुख्यालय के साथ सही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति भी खस्ताहाल है। यह आरोप सरेआम हैं कि विधायक जी अपनी निधी की कमीशन लेने मे मस्त हैं। उनको क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि जनता 2022 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
बेरोजगर नौजवान नौकरी के लिए सड़कों पर हैं, महंगाई चरम पर है। गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो रखा है। भाजपा के नेताओं को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *