Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत
  • कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की
  • देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला
  • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित
  • बेटी अंशिका की शिक्षा भार वहन करेगा जिला प्रशासन एवं संस्थान
  • पौड़ी बाजार में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण
  • देहलचौरी में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम
  • 26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में होगा भव्य नयार घाटी साहसिक महोत्सव–2026
Slider

कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

Raath Samachar
December 20, 20250

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने एमबी फूड्स की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम जल और कम समय में अधिक लाभ देने वाला प्रभावी उद्यम है, जिससे किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘मशरूम ग्राम’ मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 11 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के लगभग 9 लाख किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को व्यापक लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मानधन योजना, मिलेट मिशन, बागवानी विकास मिशन, कृषि यंत्र सब्सिडी, बूंद-बूंद सिंचाई योजना और डिजिटल कृषि मिशन जैसी योजनाएं किसानों को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पाँच लाख रुपये करना किसानों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी किसानों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत कृषि उपकरणों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण तथा नहरों से मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पॉलीहाउस निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत अब तक लगभग 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं खरीद पर प्रति क्विंटल 20 रुपये का बोनस, गन्ने के दामों में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि, नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी योजनाएं राज्य में कृषि और बागवानी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं। इसके साथ ही ‘महक क्रांति’ के माध्यम से सुगंध फसलों की खेती को बढ़ावा देकर हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से राज्य के स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी प्रयासों से उत्तराखंड कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने बुग्गावाला और हरिद्वार क्षेत्र के नागरिकों से सरकार के प्रयासों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही देवभूमि उत्तराखंड को कृषि सहित सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री प्रदीप बत्रा,जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी |

Previous Post

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की

Next Post

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रमः डॉ. धन सिंह रावत

Slider

कांग्रेस को एक और झटकाः पाबौ ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुई शामिल

Slider

जागरूकता अभियान

Slider

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे

Sliderउत्तराखंड

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को चलायें विशेष अभियानः डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत December 20, 2025
  • कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध December 20, 2025
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की December 20, 2025
  • देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है December 20, 2025
  • देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला December 19, 2025
  • कैरियर काउंसलिंग से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य December 19, 2025
  • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित December 19, 2025
  • अफसर बिटिया कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का संचार December 18, 2025
  • दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग पराजित कर खिताब जीता December 18, 2025
  • बेटी अंशिका की शिक्षा भार वहन करेगा जिला प्रशासन एवं संस्थान December 18, 2025
  • दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं, December 17, 2025
  • पौड़ी बाजार में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण December 17, 2025
  • देहलचौरी में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम December 16, 2025
  • 26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में होगा भव्य नयार घाटी साहसिक महोत्सव–2026 December 16, 2025
  • विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि December 16, 2025
  • वन्य जीव सक्रियता के बीच बच्चों की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम December 15, 2025
  • लंबित ऋण प्रकरणों पर तेजी लाएं बैंकर्स: सीडीओ December 15, 2025
  • भूकंप जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में बड़ा कदम, भूदेव एप का प्रभावी क्रियान्वयन December 15, 2025
  • पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अधिवेशन December 15, 2025
  • डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर December 15, 2025
  • मुख्यमंत्री ने ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में प्रतिभाग किया December 14, 2025
  • अनुचित व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्तः डीएम December 13, 2025
  • आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एसएनसीयू बना नवजातों के लिए संजीवनी December 13, 2025
  • सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू December 12, 2025
  • भूमि हस्तांतरण एवं अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया में तेजी लाएं December 12, 2025
  • प्रदेश में सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्यः मुख्य सचिव December 12, 2025
  • बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित December 11, 2025
  • नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा- मुख्यमंत्री December 11, 2025
  • सचिवालय में जेल विकास बोर्ड बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश December 11, 2025
  • डीएम सविन बंसल ने विभागों को चेतायाः लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं December 10, 2025
  • नर-भक्षी गुलदार ढेर किया गया, सीएम धामी के निर्देशों का त्वरित अनुपालन December 10, 2025
  • दून सुपर किंग व दून चैंपियंस ने शानदार मुकाबले में जीत दर्ज की December 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट December 9, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी बोले—औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता December 9, 2025
  • यूजीसी मानकों के अनुरूप बनेगा एससीईआरटी ढ़ाचा- डाॅ0 धन सिंह रावत December 8, 2025
  • दून सुपर किंग ने दून चैंपियन पर दर्ज की 31 रनों की जीत December 8, 2025
  • स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय बदला December 7, 2025
  • जिलाधिकारी के निरीक्षण का दिखा असर—खोदी गई सड़कों की मरम्मत कार्यों में आई तेज़ी December 7, 2025
  • दून किंग राइडर और दून टाइटंस की जीत December 5, 2025
  • परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट December 5, 2025
  • सांसद खेल महोत्सव 12 दिसंबर से पौड़ी में होगा भव्य शुभारंभ December 5, 2025
  • बहुउद्देशीय शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी December 5, 2025
  • दिव्यांग शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांचः डॉ. धन सिंह रावत December 5, 2025
  • पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी December 4, 2025
  • डीएम के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में  शिक्षिका की तैनाती December 4, 2025
  • स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम December 3, 2025
  • दिव्यांगजन हमारी प्रेरणाशक्ति, सरकार निरंतर कर रही प्रभावी पहलें: विधायक December 3, 2025
  • “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का सफल आयोजन December 3, 2025
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब ने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ December 2, 2025
  • नशामुक्त राज्य के विजन अन्तर्गत जिला प्रशासन के बड़े व कड़े कदम December 2, 2025
  • सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश December 2, 2025
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधार को लेकर डीएम के कड़े निर्देश December 1, 2025
  • मुख्य सचिव का चम्पावत दौरा : प्रगति में तेजी के निर्देश December 1, 2025
  • उत्तराखंड लोक विरासत–2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल December 1, 2025
  • श्रीनगर में 24 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति: डॉ. धन सिंह रावत November 30, 2025
  • किशोरी बालिकाओं का कलेक्ट्रेट एक्सपोज़र विज़िट, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू हुई November 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित November 28, 2025
  • सूबे में सामूहिक खेती से आबाद हो रहे बंजर खेत November 28, 2025
  • सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया November 27, 2025
  • रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो November 27, 2025
  • “आपकी पूंजी आपका अधिकार” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन November 26, 2025
  • शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री November 26, 2025
  • जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री November 25, 2025
  • एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा November 24, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक : डॉ. धन सिंह रावत November 24, 2025
  • महिलाओं के हाथ में रहेगी 281 सहकारी समितियों की कमान November 23, 2025
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत November 23, 2025
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  25.11.2025 November 22, 2025
  • ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत November 21, 2025
  • जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में 21 दिवसीय ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न November 21, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar