Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
अपराध

अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान

Raath Samachar
May 15, 20260

“ऑपरेशन प्रहार”- पुलिस महानिदेशक की हाईलेवल समीक्षा:

▪️ प्रदेश भर में 1,400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

▪️ 40,000 से अधिक सत्यापन से संदिग्धों पर कड़ी निगरानी

▪️ 15,000 वाहनों के चालान और 2,000 वाहन सीज- कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही

▪️ आतंकी नेटवर्क, अवैध हथियार, बांग्लादेशी घुसपैठ, साइबर ठगी एवं नशा तस्करी के विरुद्ध बहुआयामी कार्यवाही

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड- श्री दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में गढ़वाल एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों तथा सभी जनपदों, एसटीएफ एवं जीआरपी के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विगत एक माह से संचालित राज्यव्यापी विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की विस्तृत समीक्षा की गई।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत की गयी प्रभावी और व्यापक कार्यवाही-:

अपराधियों पर निर्णायक प्रहार: अभियान के अन्तर्गत 1,400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है। संगठित अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं गुण्डा एक्ट के अंतर्गत 130 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए राज्यभर से 66 अवैध शस्त्र बरामद कर सम्बन्धित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत करते हुए सप्लाई चेन पर कार्यवाही की जा रही है।

आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध गिरफ्तार: ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा को भारी मात्रा में अवैध असलाह एवं कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके तार आतंकी संगठन “अल बदर” से जुड़े प्रकरण से पाए गए। वहीं, एसटीएफ ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन “अल बरक ब्रिगेड” के संपर्क में रहे अभियुक्त विक्रांत कश्यप को देहरादून से अवैध पिस्टल एवं कारतूसों सहित गिरफ्तार किया।

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्यवाही: राज्य में विभिन्न स्थानों पर फर्जी पहचान एवं दस्तावेजों के साथ अवैध रूप से निवासरत 3 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

असामाजिक तत्वों पर शिकंजा: सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों एवं शांति भंग करने वाले 4000 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान: रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, फर्जी नंबर प्लेट और हूटर के दुरुपयोग एवं संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर पर 15,000 से अधिक वाहनों के चालान, 900 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 2,000 से अधिक वाहन सीज की कार्यवाही अमल में लायी गयी।

होटल, बार, पब एवं ढाबों की सघन जांच: अभियान के अन्तर्गत 18000 से अधिक बार, पब, क्लब, स्पा, होटल एवं ढ़ाबों इत्यादि की चेकिंग गयी एवं नियमों के उल्लंघन करने वाले 1200 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

व्यापक सत्यापन अभियान: किराये के मकान, मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट्स, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल, धर्मशाला एवं आश्रमों आदि में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान 40,000 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।

चारधाम यात्रा साइबर सुरक्षा: चारधाम यात्रा में यात्रियों को साइबर ठगी से सुरक्षित करने के क्रम में लगभग 200 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया लिंक को ब्लॉक एवं 50 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों को बंद कराया गया, जिनके द्वारा यात्रा रजिस्ट्रेशन, हेली टिकट, होटल बुकिंग आदि के नाम पर यात्रियों से ठगी का प्रयास किया जा रहा था। इसके साथ ही संगठित रूप से धोखाधड़ी करने वाले गैर राज्य के 147 लिंक ऑपरेटरों एवं 27 फर्जी मोबाइल धारकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

* पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने कहा: उत्तराखण्ड पुलिस राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए सतर्क, सक्रिय और प्रतिबद्ध है। अपराधियों की धरपकड़, सघन चेकिंग, व्यापक सत्यापन अभियान और संगठित अपराध पर कठोर कार्यवाही आगे और अधिक तीव्रता, प्रभावशीलता और दृढ़ता के साथ ऑपरेशन प्रहार के रूप में निरंतर जारी रहेगी।

Previous Post

निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज

Next Post

SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

Related Articles

अपराध

नंदागौरा योजना में जबरदस्त फर्जीवाड़ा, नकली पाए गए 193 आय प्रमाण पत्र

Sliderअपराध

देहरादून में हुआ क्राइमः बेटे ने किया मां का कत्ल, सब्बल मारकर उतारा मौत की घाट

अपराध

बिल्हौर थन में तैनात सिपाही की हत्या

Sliderअपराध

उत्तराखंड के 20 दरोगा एक साथ निलंबित

अपराधउत्तराखंड

जनसुनवाई: 102 शिकायतें दर्ज हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
  • विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण May 12, 2026
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग र प्राथमिकी दर्ज May 12, 2026
  • कुम्भ मेला-2027 के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति May 12, 2026
  • खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर May 12, 2026
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम May 11, 2026
  • महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न May 11, 2026
  • दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता May 11, 2026
  • जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी का जोर May 11, 2026
  • ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व May 11, 2026
  • मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील May 10, 2026
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति May 8, 2026
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी May 8, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम May 8, 2026
  • “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” May 8, 2026
  • सोमनाथ, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी May 7, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग: CS May 7, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक May 7, 2026
  • हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर May 7, 2026
  • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी May 7, 2026
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश May 6, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश May 6, 2026
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश May 6, 2026
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री May 5, 2026
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री May 5, 2026
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल May 5, 2026
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त May 4, 2026
  • उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश May 4, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत May 3, 2026
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत May 2, 2026
  • गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 02 कुख्यात अपराधी जिला बदर May 2, 2026
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई May 2, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा May 2, 2026
  • सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश May 2, 2026
  • शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत May 2, 2026
  • राज्यपाल ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से की भेंट May 1, 2026
  • डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग May 1, 2026
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट May 1, 2026
  • प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त April 30, 2026
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई April 30, 2026
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित April 30, 2026
  • विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित April 29, 2026
  • एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक April 29, 2026
  • कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय April 29, 2026
  • दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम April 29, 2026
  • निर्माण कार्यों के शासनादेश के विलम्ब पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी April 29, 2026
  • परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर April 29, 2026
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित April 28, 2026
  • ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण पर जोर April 28, 2026
  • श्रीनगर में 5 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन April 28, 2026
  • नैनीडांडा की लाइफलाइन देहरादून-धुमाकोट बस सेवा होगी नियमित April 27, 2026
  • जनता दरबार में छलका बुजुर्ग का दर्द, पुत्र-पुत्रबधू पर उत्पीड़न का आरोप April 27, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज April 26, 2026
  • केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर गलत जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई April 25, 2026
  • घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है April 24, 2026
  • गैप फिलिंग के लिए प्रत्येक गांव को मिलगी 20 लाख की सौगात April 23, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar