Slider

शादी के दो माह बाद हुई डिलीवरी, नवजात को महिला ने झाड़ी में फेंका

 

खबर हैरान करने वाली तो है इंसानियत को शर्मसार करने वाली भी है। यहां प्रदेश के कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता पट्टी में एक महिला ने अपने बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया। अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। बुधवार को नवविवाहिता की तबीयत अचानक खराब हुई तो ससुराल वाले उसे कोटद्वार बेस अस्पताल ले गए। वहां उसने एक शिशु को जन्म दिया था और घर के पास झाड़ी में फेंक दिया। ससुर की ओर से महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *