Slider

अंदरखाने सीएम से मिले नेता प्रतिपक्ष

 

अक्सर आपस में छत्तीस का आंकड़ा रखने वालों की जब मीठी मुलाकात हो तो खबर तो बनती है। इस तरह की मुलाकातों को शिष्टाचार का नाम दिया गया है। शुक्रवार की सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। सीएम और नेता प्रतिपक्ष की अंदरखाने क्या बात हुई क्या नहीं, पता नहीं।
मुलाकात के नतीजे चाहे जो भी हों लेकिन जानकार मानते हैं कि यह चलन महज दिखावा भर नहीं अंदरखाने की मिठास को दर्शाता तो है ही बढ़ाता भी है। शायद इसी को ही अंदरखाना कहा जाता है। और यह गणित आम व्यक्ति की समझ से परे होता है। ेलेकिन कुल मिलाकर अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *