Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित
  • सतपुली झील बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : सतपाल महाराज
  • नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन
  • चित्रों और कहानियों के जरिए बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश
  • डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए
Slider

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Raath Samachar
July 26, 20220

मा0 कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मा0 मंत्री ने दोनों विभागों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने अवसंचनात्मक और क्रियान्वयन संबंधित प्रक्रिया में सुधार करने के निर्देश दिए, जिससे समाज शिक्षित और स्वस्थ रहे। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को श्रीनगर विधानसभा के ऐसे विद्यालय जहां पर भवन की छत क्षतिग्रस्त हो, चारदीवारी की व्यवस्था नहीं है या उसमें सुधार की जरूरत है उनका तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मा0 मंत्री नेे सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती करने, बहुत बीमार या दिव्यांग शिक्षकों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने, जिन भोजन माताओं के बच्चे उसी विद्यालय में नहीं पढ़ रहे हैं उनकी सूची तैयार करने, बहुत दूर से आवागमन करने वाले शिक्षकों को चिन्हित करने, सभी विद्यालयों में शिक्षकों की अनिवार्य बायोमेट्रिक उपस्थिति लेने तथा जनपद के विद्यालयों को स्थानीय विधायकों के द्वारा 02 विद्यालय इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख तथा विभिन्न विभागों के अध्यक्षों व जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा चुनिंदे जनपद स्तरीय अधिकारियों को एक-एक विद्यालय गोद लेने की प्रक्रिया का होमवर्क करने के निर्देश दिए।
उन्होंने 05 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सम्मानित करने के निर्देश दिए। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मा0 मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को विभिन्न अस्पतालों में यदि स्टाफ अथवा अन्य संसाधनों की किसी प्रकार की कमी हो तो उसकी डिमांड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मा0 मंत्री ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने, जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को 01 प्रतिशत पर लाने, सभी के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु कैंप लगाने और इसके लिए एक नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद को टीवी मुक्त करने तथा लोगों को सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं को अच्छी तरह से प्रदान करने तथा बीडीसी, जिला पंचायत तथा ग्राम पंचायत की बैठकों में सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। मा0 मंत्री ने दोनों विभागों को अपने-अपने भवन परिसर और भूमि की 01 माह के भीतर रजिस्ट्री और दाखिला पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा को भली-भांति संपादित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों को दोनों विभागों को अनुपालन करने तथा उसकी अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक स्वास्थ्य गढ़वाल मंडल डॉ0 भारती राणा, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनंद भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

Next Post

जनसुनवाई में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

Related Articles

Slider

एसटीपी की चेकिंग व ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ने की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

Slider

आस्ट्रेलिया में बैठक

Slider

अगले 20 दिन में 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम

Sliderराजनीति

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी

Slider

प्रकरणों पर त्वरित जांच की कार्यवाही करते प्रकरण को मुख्यालय को प्रेषित करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत May 31, 2026
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित May 30, 2026
  • सतपुली झील बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : सतपाल महाराज May 30, 2026
  • नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन May 30, 2026
  • चित्रों और कहानियों के जरिए बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश May 30, 2026
  • डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश May 30, 2026
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त May 29, 2026
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ May 29, 2026
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए May 29, 2026
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई May 29, 2026
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत May 28, 2026
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना May 28, 2026
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित May 27, 2026
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना May 27, 2026
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण May 27, 2026
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा May 27, 2026
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण May 27, 2026
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण May 26, 2026
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी May 26, 2026
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक May 26, 2026
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस May 26, 2026
  • JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश May 25, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद  May 25, 2026
  • समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण May 25, 2026
  • सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा May 24, 2026
  • आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं May 24, 2026
  • सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम May 24, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात May 23, 2026
  • शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश May 23, 2026
  • आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार May 23, 2026
  • ABDM WORKSHOP: प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से बनानी होगी HPR May 22, 2026
  • विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास May 22, 2026
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान May 22, 2026
  • “डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व: सुबोध उनियाल May 22, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की May 22, 2026
  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल May 22, 2026
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे कैबिनेट मंत्री May 22, 2026
  • जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली May 22, 2026
  • चंपावत: एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला May 21, 2026
  • पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन May 21, 2026
  • 23 मई को शिवराजपुर और 25 मई को हल्दूखाता मल्ला में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर May 21, 2026
  • अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बरतें विशेष सावधानी May 21, 2026
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बी.सी. खंडूड़ी : डॉ. धन सिंह रावत May 19, 2026
  • नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर May 19, 2026
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला May 19, 2026
  • बिल्डर पर गुंडाएक्ट में किया जिला बदर  May 19, 2026
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar