Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Slider

तिरंगा यात्रा निकालकर स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने किया जिलाधिकारी का जोरदार स्वागत

Raath Samachar
August 16, 20220

‘‘तिरंगा यात्रा निकालकर स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने किया जिलाधिकारी का जोरदार स्वागत‘‘

‘‘भैंस्वाड़ा ग्राम पंचायत अमृत सवोवर में फहराया ध्वज‘‘

‘‘स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व देशभक्ति गीतों की दी शानदार प्रस्तुति‘‘

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे विकासखंड पाबौ के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंस्वाड़ा पहुंचे। जहां स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का तिरंगा यात्रा निकालकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक सुल्तान सिंह ने अमृत सरोवर (तालाब) के किनारे ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का मान है व उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है। इस दौरान जिलाधिकारी के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारियों व ग्रामीणों ने अमृत सरोवर के चारों ओर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी।
जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने कहा कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जनपद में भी अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय चेतना से संबंधित और विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद को अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 111 सरोवर बनाये जा रहे हैं। जिसमें 75 सरोवरों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 45 अमृत सरोवरों को बेवसाइट में अपलोड भी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीण, शिक्षक, विभिन्न विभागों के कार्मिकों व स्कूली बच्चों को संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सदभाव को बढ़ावा देने वाले कार्यों को संपादित करें। कहा कि मानसून के सीजन में बढ़-चढ़ पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करें। पौधों के रोपण करने के बाद उनकी देखभाल समय-समय पर करते रहें, जिससे आगे बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने प्लास्टिक उन्मूलन तथा कूड़ा निस्तारण का संकल्प लेने व पानी का सदुपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की पर्यावरण सुरक्षा, खेती-बाड़ी उत्थान व सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए महिलाएं आगे भी इस दिशा में व्यापक बदलाव ला सकती हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एक छोटे से गांव में इतना बड़ा कार्यक्रम होना बेहद खुशी की बात है। कहा कि गांव के विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करते रहें, जिससे गांव का नाम ही नहीं बल्कि जनपद का नाम भी रोशन हो सकेगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय सीकू, प्राथमिक विद्यालय भैंस्वाड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज सीकू, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोंरीखोला के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्र छात्राओं के अलावा शिक्षकों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हाथों में ही बच्चों का भविष्य है। कहा कि बच्चों के अंदर जो हुनर दिखा है वह शिक्षकों के ही माध्यम से उन्हें प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में नागदेव रेंज हनुमान मंदिर के समीप वन विभाग के तत्वाधान में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने बांज के पौधे का रोपण किया। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि पौधों की सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड लगाना सुनिश्चित करें व समय-समय पर उनकी देखभाल भी करें। वहीं डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने कहा कि जनपद में वन विभाग द्वारा 01 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 70 प्रतिशत पौधों का रोपण पूर्ण हो गया है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, ग्राम प्रधान भैंस्वाड़ा जयकृत सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous Post

अद्भुतः आजादी के अमृत महोत्सव के शानदार नजारे, यहां देखें

Next Post

कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया

Related Articles

Slider

सीएम धामी ने किया टिहरी झील का भ्रमण

Slider

मुख्य सचिव ने की रेलवे लाइन परियोजना की समीक्षा

Slider

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई, 2023 को

Slider

चारधाम यात्रा के लिए शासन – प्रशासन ने कसी कमर

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

गांवों में विकास सरकार की पहली प्राथमिकता : डॉ. रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar