Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Slider

कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया

Raath Samachar
August 16, 20220

जनपद पौड़ी गढ़वाल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, विद्यालयों एवं संस्थाओं में प्रातः 9ः00 बजे तथा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण कर किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने कंडोलिया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने जनपद प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समारोह में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है इस उपलक्ष में देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन की यादों से जुड़ी विभिन्न यादगार पहलें व छुए-अनछुए पहलुओं को भी लोगों के समक्ष सार्वजनिक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी में लगभग 1 लाख 60 हजार झंडो को घर-घर वितरित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के बाद झंडों को तहसील, ब्लाक व पंचायत स्तर पर एकत्रित कर संग्रहित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी लोग उनके बताए हुए आदर्शों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा 111 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से 75 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है व 45 विभागीय पोर्टल पर अपडेट किए जा चुके हैं। जनपद के अलग-अलग विकासखंडों में बनाये गये अमृत सरोवरों पर स्वतन्त्रता दिवस क अवसर पर ध्वजारोहण व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने आज़ादी की शुभकामनाए देते हुए कहा कि हमारा देश आज आजादी की वर्षगांठ मना रहा है जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को भूलाना नहीं चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर लिए थे। उन्होंने इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण से जुड़े आंदोलनकारियों को भी याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई। आयोजित कार्यक्रम में जनपद के अंतरराष्ट्रीय आर्चरी पदक विजेता मोहन भारद्वाज व वर्ल्ड यंगेस्ट साइकिलिस्ट ‘‘हिमाचल से लद्दाख‘‘ तक की साइकिल यात्रा करने वाले सिद्धार्थ रावत को जिलाधिकारी व खेल विभाग की तरफ से 10-10 हजार का नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की ओर से बर्ड वाचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
आयोजित कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर गार्गी कुमाईं, द्वितीय स्थान पर आयुषी तथा तृतीय स्थान पर आरव रहे जिन्हें पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ क्षेत्रीय संगठन (ए.एल.एफ.) द्वारा तैयार किए गए कपड़े के थैले भी वितरित किए गए जिससे प्लास्टिक के उपयोग को रोका जा सके। कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने प्लास्टिक उपयोग नियंत्रण, उन्मूलन व जन जागरूकता से संबंधित वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसके माध्यम से जनपद में अलग-अलग स्थानों प्लास्टिक उपयोग न करने के संबंध में जन जागरूकता संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। जिसमें छोटे बच्चों द्वारा अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानियों के पात्रों का सजीव चित्रण किया।
इसके अलावा डीआईजी गढ़वाल कार्यालय पौड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक करण सिंह नगन्याल ने जबकि पुलिस लाईन पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन परिसर पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्व पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार जनपद के अन्य क्षेत्रों में स्वतन्त्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। स्वतन्त्रता दिवस की अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। वहीं दिनांक 14 अगस्त को साय 6 बजे से 9 बजे तक तथा 15 अगस्त 2022 को प्रात 6 बजे से 11 बजे तक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रमुख चौराहे पर देश भक्ति की गीत का प्रसारण किया गया। जबकि निकायों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत वाहनों में देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त सरकारी कार्यालय एवं भवनों पर एलईडी बल्ब के माध्यम से प्रकाश मान किया गया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट, जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous Post

तिरंगा यात्रा निकालकर स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने किया जिलाधिकारी का जोरदार स्वागत

Next Post

अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर वेक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना होगा जरूरी

Related Articles

Slider

फसल बीमा करने में कोताही ना करें बैंकः सीडीओ

Slider

बड़ी खबरः पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी कई खास जानकारियां

Slider

4884.21 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Slider

जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

Slider

UCC के लिए मुख्यमंत्री को सम्मानित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar