Slider

विवाहिता ने लगाया फंदा तो पति ने नदी में मारी छलांग

खबर उत्तराखंड के चमोली पोखरी ब्लाक से आई है। यहां के सतूड़ गांव में एक दुखद घटना प्रकाश में आई है। यहां एक महिला की लाश घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली। यह खबर सुनते ही उसके पति ने नदी में छलांग मार दी। जोशीमठ थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव में लग गई हैं। बता दें कि दोनों की छह माह पहले ही शादी हुई थी।

राजस्व उपनिरीक्षक विजय कुमार मृतका का नाम प्रीति और उम्र 22 साल। वहीं पति का नाम विनोद सिंह उम्र 25 साल है। विनोद जेपी कंपनी में जोशीमठ के मारवाड़ी में काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *