Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री
  • ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात
  • एमओयू से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय विस्तार
  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री
युवा जगत/ शिक्षा

सूबे के दर्जन भर महाविद्यालयों को बनाया जायेगा मॉडल शिक्षण संस्थान

Raath Samachar
October 12, 20220

केन्द्र को भेजा जायेगा ग्लोबल यूनिवर्सिटी का प्रस्तावः डॉ0 धन सिंह रावत

सूबे के दर्जन भर महाविद्यालयों को बनाया जायेगा मॉडल शिक्षण संस्थान

रूसा के तहत शोध कार्यों एवं सूचना प्रौद्योगिकी को दिया जायेगा बढ़ावा

सूबे में नैक की तैयारियों के लिये आयोजित होंगी कार्यशालाएं

देहरादून, 11 अक्टूबर 2022
जल्द ही प्रदेश के एक राज्य विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बनाये जाने के लिये केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा, इसके साथ ही एक दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को मॉडल महाविद्यालय बनाने का प्रस्ताव केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजा जायेगा। रूसा के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्यों एवं सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिये कार्य योजना तैयार कर केन्द्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि की मांग की जायेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग के अंतर्गत लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को विधिवत लागू करने के लिये तैयारियों का भी जायजा लिया। डॉ0 रावत ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रदेश में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा। इसके अलावा राज्य के दर्जन भर राजकीय महाविद्यालयों को मॉडल शिक्षण संस्थान के रूप में तैयार किया जायेगा। जिसकी कार्य योजना बना कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। विभागीय मंत्री ने कहा कि रूसा के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शोध कार्यों एवं सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिये केन्द्र सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग की जायेगी।जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को विधिवत प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दे दिये गये हैं। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जिसका शुभारम्भ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा इसी माह किया जाना प्रस्तावित है। डॉ0 रावत ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों में नैक एक्रिडिएशन की तैयारियां सुनिश्चित की जाय जिसके लिये शीघ्र ही राज्य के विभिन्न जनपदों में प्रस्तावित आधा दर्जन कार्यशालाओं के आयोजन की तैयारी भी की जाय।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव उच्च शिक्षा प्रशांत आर्य, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, रूसा सलाहकार प्रो0 एम0एस0एम0 रावत, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 ए0एस0 उनियाल, निदेशक बेसिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल सहित विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Next Post

एमएसएमई और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड रोजगार प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण उपक्रम

Related Articles

युवा जगत/ शिक्षा

न्यायालय परिसर में युवाओं के अधिकार और कर्तव्यों पर हुई गोष्ठी

युवा जगत/ शिक्षाराजनीति

डा. धन सिंह रावत ने यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों की जानकारी ली

पर्यटनयुवा जगत/ शिक्षा

कैलाश मानसरोवर यात्रा दल रवाना

Sliderआंदोलनयुवा जगत/ शिक्षा

पीएम जनमन योजना के तहत सूबे को मिली बड़ी सौगात

युवा जगत/ शिक्षा

तहसील दिवस में कुल 102 शिकायतें दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री April 17, 2026
  • ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात April 16, 2026
  • एमओयू से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय विस्तार April 16, 2026
  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल April 15, 2026
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत April 15, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक April 15, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज April 15, 2026
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में April 13, 2026
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री April 10, 2026
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित March 22, 2026
  • जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित   March 21, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar