Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
Slider

जयहरीखाल के स्वर्णजयंती महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम

Raath Samachar
November 21, 20220

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा विधानसभा लैंसडौन के जयहरीखाल के भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मा. मुख्यमंत्री जी ने महान विभूति भक्त दर्शन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी भारतीय स्वतंत्रता में तथा उत्तराखंड राज्य के हित में महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा उनको देश और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि भक्तदर्शन महाविद्यालय ने कुशल मानव संसाधन को पैदा करने का काम किया तथा इस विद्यालय से अध्ययनरत बहुत से लोग आज राजनीति, सेना, पुलिस, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आजादी के अमृत महोत्सव में अपने देश के नायकों को याद कर रहे हैं तथा अपनी उपलब्धियों और भविष्य के सपनों की संभावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही इसको अमृत काल के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत की पहचान एक समर्थ और शक्तिशाली भारत के रूप में बनी है। मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को प्रत्येक क्षेत्र में एक नया रोडमैप मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तराखंड की सरकार जीरो पेंडेंसी की नीति पर कार्य रही है तथा समाधान और सरलीकरण जैसे उद्देश्यों को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। भर्तियों में हुई गड़बड़ियों की एसआईटी से जांच करवाकर लगभग 45 लोगों की गिरफ्तारी करवाई है। कहा कि हम बच्चों और युवाओं के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही वर्तमान समय में युवाओं के लिए 7000 से अधिक नियुक्तियां संबंधित विज्ञप्ति निकाली है।
इस दौरान मा. मुख्यमंत्री ने भक्तदर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने महाविद्यालय में एम.ए. तथा एम.एस.सी. हेतु दो पृथक पीजी ब्लॉक का निर्माण करने, एम.एस.सी. में भौतिक विज्ञान व गणित तथा एम.ए. में संस्कृत, अंग्रेजी व भूगोल के विभिन्न संकाय खोलने हेतु चरणबद्ध तरीके से आकलन कराकर उसी अनुरूप आगे कार्य करने को कहा। उन्होंने छात्रा हॉस्टल की चारदीवारी के निर्माण हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया तथा स्वरोजगारपरक कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विकासखंड नैनीडांडा और जयहरीखाल में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। विकासखंड जहरीखाल के चिनबो तथा नैनीडांडा के आशोबाखली में वाटरफॉल निर्माण करने, ज़यहरीखाल ब्लॅाक के अंतर्गत अमटोला पंपिंग योजना की स्वीकृति प्रदान की। नैनीडांडा के गुड्डूगड़ी में पर्यटन स्थल के विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान की। मा. मुख्यमंत्री ने नैनीडांडा तथा रिखणीखाल विकासखंड के अंतर्गत कुमालडी डांडा, बरेही, पीपली, शिलांग, खदरासी, करतिया, तिमलसैंण, डमाल्टा, बगेडा, रीखेडा आदि में सिंचाई नहरों के पुनरुद्धार का कार्य करवाने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने द्वारीखाल में सिंगटाली नामक स्थान पर गंगा नदी पर पुल निर्माण संबंधित प्रस्ताव के संबंध में कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव को भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने दुगड्डा नगरपालिका के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के संबंध में मानकों के अनुरूप आकलन कराकर तदनुसार अग्रिम कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के संबंध में कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा तथा बीन नदी के पुल निर्माण के पूर्व के बने प्रस्ताव पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने भक्त दर्शन की पुत्री मीरा चौहान को सम्मानित किया तथा भक्तदर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गये स्टॉल का भी अवलोकन किया तथा एनसीसी कैडेट द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उनको सलामी भी दी गई। इससे पूर्व हेलीपैड पर भी मा. मुख्यमंत्री जी को पुलिस विभाग द्वारा सलामी दी गई।
इस दौरान माननीय विधायक लैंसडाउन श्री दिलीप महंत जी तथा यतकेश्वर विधायक माननीय रेनू बिष्ट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया तथा जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, दीपक भंडारी व प्रशांत कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष दुगड्डा भावना चौहान, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार व स्मृता परमार, भक्त दर्शन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य लवनी राजवंशी सहित संबंधित अतिथिगण, अधिकारीगण तथा सामान्य जनमानस उपस्थित था।

Previous Post

ब्लाॅक सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश

Related Articles

Slider

जी.20 सम्मेलन के बारे में चर्चा

Sliderउत्तराखंड

यंग एंटरप्रेन्योर इंडियन प्राइम आईकॉन अवॉर्ड 2022 से नवाजा

Sliderउत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में मातृशक्ति ने थामा भाजपा का दामन

Slider

निरोगी काया के लिय योग जरूरी: योगाचार्य सुबोध

Slider

जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन July 3, 2025
  • 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्तः डॉ. धन सिंह रावत July 3, 2025
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि July 3, 2025
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन July 2, 2025
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव July 2, 2025
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी July 2, 2025
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम July 2, 2025
  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय July 1, 2025
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक July 1, 2025
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात July 1, 2025
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन July 1, 2025
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू July 1, 2025
  • वाइल्डलाइफ डेथ ऑडिट प्रणाली विकसित करने के निर्देश June 30, 2025
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 June 30, 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन June 30, 2025
  • जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी PCS Pri June 29, 2025
  • देहरादून आईएसबीटी एरिया में जल भराव नहीं June 29, 2025
  • प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम June 29, 2025
  • मानसून के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश June 29, 2025
  • भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान June 28, 2025
  • सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा June 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी June 28, 2025
  • 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू June 28, 2025
  • पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर June 28, 2025
  • 30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत June 27, 2025
  • SHA ने लिया अस्पताल के खिलाफ एक्शन June 27, 2025
  • भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी June 27, 2025
  • डोभ श्रीकोट व मल्ली गांव में 300 बेड़ू के पौधों का रोपण किया गया June 27, 2025
  • श्रद्धालुओं को उत्तम यात्रा अनुभव देना हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी June 27, 2025
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान June 26, 2025
  • बदरीनाथ राजमार्ग पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा June 26, 2025
  • डे-टू-डे करना ही है पेयजल शिकायतों का निस्तारण June 26, 2025
  • पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान June 26, 2025
  • कार्यशाला: क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं पर रहा विशेष फोकस June 25, 2025
  • कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार June 25, 2025
  • Accident: नहर में एक कार अनियंत्रित, चार लोगों की मौत June 25, 2025
  • असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ June 25, 2025
  • ABDM: राज्य मिशन निदेशक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश June 25, 2025
  • कैबिनेट मंत्री ने डा धन सिंह रावत ने ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया June 24, 2025
  • एसएनसीयू ऋषिकेश व विकासनगर में रहेगा डेडिकेटेड स्टाफ June 24, 2025
  • सूबे में 1.30 लाख मैट्रिक टन हुई भण्डारगृहों की भण्डारण क्षमता June 23, 2025
  • रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश June 15, 2025
  • देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ CM ने प्रतिभाग किया June 15, 2025
  • जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा June 15, 2025
  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया June 14, 2025
  • सरकार लैंडस्केम को लेकर संवेदनशील, उच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें June 14, 2025
  • डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस June 14, 2025
  • असहाय; दिव्यांग; महिला; बुजुर्ग; बच्चों से बदसुलुकी सहन नहीः डीएम June 12, 2025
  • हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम June 12, 2025
  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति June 11, 2025
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित June 10, 2025
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके June 10, 2025
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत June 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने पुुरोला को दी 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात June 9, 2025
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा June 9, 2025
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान June 9, 2025
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम June 8, 2025
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” June 8, 2025
  • देहरादून में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास June 7, 2025
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता: सुप्रशासन का परिचय नहीं: DM June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया June 7, 2025
  • अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं June 7, 2025
  • अग्रणी पंक्ति की ASHAs, ANMs    को प्रेरित रखना जिला प्रशासन का दायित्वःडीएम June 6, 2025
  • प्रकृति के संरक्षण का लें संकल्प June 6, 2025
  • राहू मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान June 6, 2025
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण June 5, 2025
  • यमकेश्वर में योगाभ्यास, ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा June 5, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी June 5, 2025
  • मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान June 5, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar