Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों: डीएम
  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

युवा नशे को दृढ़ता से कहें ना: सीएम

Raath Samachar
February 2, 20230

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला कारागार, सुद्धोवाला देहरादून में मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ करते हुए प्रदेशवासियों विशेषकर राज्य के युवाओं का आह्वान किया है कि उत्तराखण्ड सरकार ने देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प सिद्धि के लिए सरकार के साथ ही समाज, युवाओं, एनजीओं, सेलिब्रिटिज, सफल लोगों व विभिन्न सामाजिक-शैक्षणिक संस्थानों को आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा। सरकार के इस अभियान को महाअभियान बनाना है। इस जन अभियान में प्रत्येक उत्तराखण्डवासी का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि युवा किसी भी प्रकार के नशे को दृढ़ता से ना कहें तथा अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला कारागर में नवनिर्मित बेकरी यूनिट का लोकापर्ण किया। उन्होंने जिला कारागार में वेदान्त फाउण्डेशन के सौजन्य से संचालित कम्पयूटर प्रशिक्षण केन्द्र, कारागार अंलकार प्रदर्शनी , महिला बन्दियों द्वारा हस्तनिर्मित प्रदर्शनी, कारागार में व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कैदियों से उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें सकारात्मक सोच अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि आशा है कि जेलों में निर्मित उत्पाद भविष्य में स्थानीय बाजार में भी बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कारागार से संचालित दून जेल रेडियों के माध्यम से अपना संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने घोषणा की कि कारागार विभाग के नाम को परिवर्तित करते हुये “कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा’’ किया जाएगा एवं “बंदी गृह“ के स्थान पर ‘‘बंदी सुधार गृह‘‘ किया जाएगा। कारागार विभाग में पृथक सुधार सेवा के रूप में करैक्शनल सर्विस विंग का गठन किया जाना। बन्दी कल्याण कोष का गठन करते हुए कोष में एकमुश्त धनराशि 01 करोड़ रूपये का प्राविधान किया जाएगा। बन्दीरक्षक संवर्ग को मासिक पौष्टिक आहार भत्ता रूपये 01 हजार अनुमन्य किया जाएगा। बन्दी रक्षक संवर्ग को वर्दी भत्ता अनुमन्य किया जाएगा। बन्दी प्रशिक्षण एवं पुर्नवास हेतु जिला कारागार, देहरादून में स्किल डेवल्पमेन्ट प्रोग्राम हेतु प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारागार भी समाज का ही अंग है। कैदी कारागार को पाश्चताप् और सुधार की तपस्थली माने और सकारात्मक सोच के साथ भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्रनिर्माण मे योगदान का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब हम राज्य स्थापना की रजत जयंती मना रहे हों तो हमारा राज्य पूर्ण रूप से नशा मुक्त हो जाए। हम प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी राज्य होंगे। उत्तराखण्ड भी एक भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान में अपना अमूल्य योगदान देगा। कारागारों में ड्रग्स के आदी कैदी भी आते है, जिनके रखरखाव/देखभाल कारागार प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। राज्य के सभी कारागारों में भी ड्रग्स फ्री का अभियान के बारे में जागरूकता लाई जानी चाहिए। यह सराहनीय है कि ड्रग्स के विरूद्व इसी अभियान के तहत जिला कारागार, देहरादून में सुभारती मेडिकल कॉलेज के सहयोग से ड्रग्स डी एडिक्शन सेन्टर की शुरूआत की जा रही है। हमने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने जेलों में निरूद्ध आजीवन कारावास के बंदियों की समयपूर्व मुक्ति की पारदर्शी स्थाई नीति बनायी है, जिससे 14 साल की सजा पूरी करने पर बन्दी रिहाई का पात्र हो जाएगा। इस नीति के अन्तर्गत इस समय 160 बन्दियों की रिहाई पर विचार किया जा रहा है। कैदी अपने परिजन की मृत्यु होने पर उसके अन्तिम संस्कार से वंचित रहते थे। सरकार द्वारा अन्य राज्यों की अपेक्षा आसान पैरोल व्यवस्था बनायी गई है। सरकार ने बन्दी के परिजन की मृत्यु पर अन्तिम संस्कार हेतु तत्काल 24 घण्टे का पैरोल तथा मृत्यु उपरान्त संस्कारों हेतु 15 दिन के पैरोल की व्यवस्था की है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बताया कि सरकार द्वारा बन्दियों के कौशल विकास हेतु कारपेन्ट्री, दरी बुनाई, सिलाई, गमला निर्माण, एल0ई0डी0 झालर इत्यादि अनेक व्यवसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। जेलों में बने निर्मित उत्पादों की आपूर्ति सरकारी कार्यालयों में सुनिश्चित करवाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, महानिरीक्षक कारागार श्रीमती विमला गुंज्याल, विशेष सचिव गृह श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, सुभारती मेडिकल कॉलेज से डा. प्रशान्त भटनागर, डा. तपस्या राजलक्ष्मी शाह तथा जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता कार्यों का जायजा

Next Post

सभी अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर भ्रमण कर लें

Related Articles

Slider

किसी भी स्तर की लापरवाही नहीं की जायेगी बदार्शत

Slider

31 मई को होगा तंबाकू दिवस का समापन

Slider

नई टीम की खुशी में कांग्रेसियों ने बांटी मिठाइयां

Sliderराजनीति

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की

Sliderउत्तराखंड

कांवड यात्रा को लेकर शासन ने चुस्त की मशीनरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन February 13, 2026
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों: डीएम February 13, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित February 13, 2026
  • सिल्वर सिटी में युवक की हत्या February 13, 2026
  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन February 13, 2026
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत February 13, 2026
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा February 12, 2026
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात February 12, 2026
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण February 12, 2026
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक February 12, 2026
  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचाः डाॅ. धन सिंह रावत February 11, 2026
  • ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति February 11, 2026
  • आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण February 11, 2026
  • स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जीआईएस मैपिंग कर 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र February 11, 2026
  • जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल; डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा February 11, 2026
  • मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज February 11, 2026
  • निबंधक कार्यालय व सहकारी बाजार के निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश February 10, 2026
  • गल्ज्वाड़ी में बरसाती नाले पर अतिक्रमण ध्वस्त February 10, 2026
  • बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल February 10, 2026
  • कटापत्थर और कार्लीगाढ़ बनेंगे आदर्श ग्राम February 10, 2026
  • कार्यशाला का आयोजन February 10, 2026
  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान February 9, 2026
  • इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे February 9, 2026
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त February 8, 2026
  • दवाइयों के वितरण पर रोक February 7, 2026
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण February 7, 2026
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल February 6, 2026
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा February 6, 2026
  • जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी February 4, 2026
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला February 4, 2026
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न February 3, 2026
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त February 3, 2026
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं का 100% क्रियान्वयन अनिवार्य February 2, 2026
  • केंद्रीय बजट विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप February 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की February 2, 2026
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” 20 फ़रवरी तक February 1, 2026
  • बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस: डॉ. धन सिंह रावत February 1, 2026
  • समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम February 1, 2026
  • HIMS को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पतालः रीना जोशी January 29, 2026
  • CM व शिक्षा मंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र January 28, 2026
  • सूबे में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां: डॉ धन सिंह रावत January 28, 2026
  • जनपद में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा January 28, 2026
  • 596 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण January 28, 2026
  • पेंशन स्वीकृत होते ही छलकी खुशी, महिला ने मुख्यमंत्री का जताया अभार January 27, 2026
  • आयुष्मान शिविर: 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाए गए January 27, 2026
  • डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा January 26, 2026
  • आमवाला में 921 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ January 24, 2026
  • हर विकासखंड से तीन मेधावी छात्र होंगे सम्मानित January 24, 2026
  •  मजबूर 2 बेटियां अब भर सकेंगी भविष्य की उड़ान January 23, 2026
  • डीएम ने रेनबसेरों में रहने वालों का जाना हाल January 23, 2026
  • एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर January 21, 2026
  • कथियान में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग January 21, 2026
  • Cross-country race January 20, 2026
  • सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम January 20, 2026
  • सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम January 20, 2026
  • बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद January 20, 2026
  • राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट January 19, 2026
  • बहुउद्देश्यीय शिविर, 86 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ January 19, 2026
  • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत January 19, 2026
  • अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर January 18, 2026
  • युवा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर January 17, 2026
  • डीएफओ सिविल एवं सोयम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर January 17, 2026
  • पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: अपर जिलाधिकारी January 17, 2026
  • स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा January 17, 2026
  • Workshop: एबीडीएम के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली January 17, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ January 16, 2026
  • नर्सिंग काॅलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी January 16, 2026
  • उपनल कर्मचारी महासंघ ने जताया आभार January 16, 2026
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक January 15, 2026
  • सरकार आपके द्वारः एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं, January 15, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar