Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

देहरादून में हुआ देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

Raath Samachar
February 10, 20230

देहरादून में हुआ देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

ग्रामीण विकास को इससे मिलेंगे नये आयाम- मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संपूर्ण विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अविष्कारों और अनुसंधानों के इस युग में वैज्ञानिक एवं तकनीकि विकास की चेतना ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने जय जवान, जय किसान के नारे के साथ जय विज्ञान जोड़ा वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान को जोड़कर एक नया आयाम दिया।

शुक्रवार को यूकॉस्ट, परिसर, विज्ञान धाम, झाझरा में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस -2023 के अन्तर्गत ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस’ का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का यह देश का पहला आयोजन हो रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने और राज्य के समेकित विकास को गति प्रदान करने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हाइड्रोपोनिक यूनिट, क्यू आर कोड आधारित जैव विविधता पार्क एवं प्राईड ऑफ उत्तराखण्ड एक्सपो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस, उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास यात्रा एवं विज्ञान पर चर्चा पुस्तकों का विमोचन भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वैज्ञानिकों को विज्ञान पुरोधा सम्मान एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है। प्राकृतिक संसाधनों के उचित प्रयोग से राज्य में जैविक कृषि को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही किसी राज्य और देश के विकास का प्रारूप तैयार होता है। इस विज्ञान कांग्रेस का लक्ष्य हमारे गांवो का समुचित विकास करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिये गौरव का विषय है कि नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में यूकास्ट उत्तराखण्ड को बेस्ट पैवेलियन का अवार्ड मिला। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन इस संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस ग्राम्य विकास की दिशा में एक अनूठा प्रयोग है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, कृषि, ग्रामीण पर्यटन और व्यंजन जैसे विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस 2025 तक सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए रौडमैप बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। पिछले दो सालों में राज्य में जैविक खेती के क्षेत्र में काफी कार्य हुए है। राज्य में 34 प्रतिशत जैविक उत्पादन हुआ है, जिसे 2025 तक 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि के साथ ही हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। एप्पल एवं कीवी मिशन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मिलेट को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

पद्मभूषण, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान और कृषि से जुड़े लोग एक मंच पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जो यह विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, इसके आने वाले समय में काफी सार्थक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी के साथ इकोलॉजी का समन्वय बहुत जरूरी है। हमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाना होगा। यह पलायन को रोकने में भी काफी कारगर होगा। लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, सचिव श्री शैलेश बगोली, महानिदेशक यूकास्ट प्रो. दुर्गेश पंत, वैज्ञानिक डॉ. डी.के. असवाल, आयोजक सचिव डॉ. अपर्णा शर्मा, विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं विभिन्न राज्यों से आये वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Previous Post

समुचित यात्रा व्यवस्था को जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश

Next Post

कुनाउ गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर

Related Articles

Slider

डीएम ने सोशल मीडिया से प्रचार की जानकारी ली

Slider

मानकों का पालन नही तो सख्त एक्शन

Slider

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान मीडिया सेंटर हल्द्वानी सम्बद्ध

उत्तराखंड

प्रत्येक नागरिक को निशुल्क उपचार की सुविधा देना जरूरी: डा धन सिंह रावत

Slider

सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन July 3, 2025
  • 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्तः डॉ. धन सिंह रावत July 3, 2025
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि July 3, 2025
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन July 2, 2025
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव July 2, 2025
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी July 2, 2025
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम July 2, 2025
  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय July 1, 2025
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक July 1, 2025
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात July 1, 2025
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन July 1, 2025
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू July 1, 2025
  • वाइल्डलाइफ डेथ ऑडिट प्रणाली विकसित करने के निर्देश June 30, 2025
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 June 30, 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन June 30, 2025
  • जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी PCS Pri June 29, 2025
  • देहरादून आईएसबीटी एरिया में जल भराव नहीं June 29, 2025
  • प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम June 29, 2025
  • मानसून के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश June 29, 2025
  • भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान June 28, 2025
  • सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा June 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी June 28, 2025
  • 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू June 28, 2025
  • पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर June 28, 2025
  • 30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत June 27, 2025
  • SHA ने लिया अस्पताल के खिलाफ एक्शन June 27, 2025
  • भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी June 27, 2025
  • डोभ श्रीकोट व मल्ली गांव में 300 बेड़ू के पौधों का रोपण किया गया June 27, 2025
  • श्रद्धालुओं को उत्तम यात्रा अनुभव देना हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी June 27, 2025
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान June 26, 2025
  • बदरीनाथ राजमार्ग पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा June 26, 2025
  • डे-टू-डे करना ही है पेयजल शिकायतों का निस्तारण June 26, 2025
  • पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान June 26, 2025
  • कार्यशाला: क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं पर रहा विशेष फोकस June 25, 2025
  • कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार June 25, 2025
  • Accident: नहर में एक कार अनियंत्रित, चार लोगों की मौत June 25, 2025
  • असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ June 25, 2025
  • ABDM: राज्य मिशन निदेशक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश June 25, 2025
  • कैबिनेट मंत्री ने डा धन सिंह रावत ने ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया June 24, 2025
  • एसएनसीयू ऋषिकेश व विकासनगर में रहेगा डेडिकेटेड स्टाफ June 24, 2025
  • सूबे में 1.30 लाख मैट्रिक टन हुई भण्डारगृहों की भण्डारण क्षमता June 23, 2025
  • रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश June 15, 2025
  • देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ CM ने प्रतिभाग किया June 15, 2025
  • जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा June 15, 2025
  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया June 14, 2025
  • सरकार लैंडस्केम को लेकर संवेदनशील, उच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें June 14, 2025
  • डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस June 14, 2025
  • असहाय; दिव्यांग; महिला; बुजुर्ग; बच्चों से बदसुलुकी सहन नहीः डीएम June 12, 2025
  • हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम June 12, 2025
  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति June 11, 2025
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित June 10, 2025
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके June 10, 2025
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत June 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने पुुरोला को दी 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात June 9, 2025
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा June 9, 2025
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान June 9, 2025
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम June 8, 2025
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” June 8, 2025
  • देहरादून में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास June 7, 2025
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता: सुप्रशासन का परिचय नहीं: DM June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया June 7, 2025
  • अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं June 7, 2025
  • अग्रणी पंक्ति की ASHAs, ANMs    को प्रेरित रखना जिला प्रशासन का दायित्वःडीएम June 6, 2025
  • प्रकृति के संरक्षण का लें संकल्प June 6, 2025
  • राहू मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान June 6, 2025
  • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण June 5, 2025
  • यमकेश्वर में योगाभ्यास, ग्रामीणों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा June 5, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए चिकित्साधिकारी June 5, 2025
  • मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान June 5, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar