Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित
  • सतपुली झील बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : सतपाल महाराज
  • नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन
  • चित्रों और कहानियों के जरिए बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश
  • डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए
Slider

ई-ग्रंथालय में पंजीकृत होंगे शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएंः डॉ0 धन सिंह रावत

Raath Samachar
February 16, 20230

उच्च शिक्षा के पुस्तकालयों में एनईपी के अनुरूप उपलब्ध रहेंगी किताबें

विभागीय मंत्री ने किया तीन दिवसीय ई-ग्रंथालय कार्यशाला का शुभारम्भ
देहरादून,

सूबे के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को ई-ग्रंथालय में अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा, ताकि ई-ग्रंथालय के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कैटलॉगिंग की आधुनिक डिजिटल सुविधा के साथ-साथ देश के अन्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकों, शोध पत्र-पत्रिकाओं सहित अन्य पठन-पाठ्न के संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे। सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों को यह प्रक्रिया को एक माह के भीतर पूर्ण करानी होगी। इसके साथ ही राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों में वर्षों से बेकार पड़ी आउट ऑफ सिलेबस हो चुकी पुस्तकों को हटाकर नई पुस्तकें खरीदी जायेंगी, साथ ही ई-ग्रंथालय में एनईपी-2020 के अनुरूप नये पाठ्यक्रम की सभी विषयों की पुस्तकों को अपलोड किया जायेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज दून विश्वविद्यालय देहरादून में उच्च शिक्षा विभाग एवं एनआईसी भारत सरकार के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय ई-ग्रंथालय हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस मौके पर डॉ0 रावत ने कहा कि आने वाला समय डिजिटल एजुकेशन का है। हमें भी खुद को इसी के अनुरूप तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि सूबे के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ई-ग्रंथालय की स्थापना कर दी गई है, जिसमें 21 लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन इनका अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अभी काफी कम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक माह के भीतर सूबे के सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं का ई-ग्रंथालय में पंजीकरण सुनिश्चित करें। ई-ग्रंथालय में पंजीकरण के उपरांत छात्र-छात्राओं को कैटलॉगिंग की आधुनिक डिजिटल सुविधा के साथ-साथ देश के अन्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकों, शोध पत्र-पत्रिकाओं सहित अन्य पठन-पाठ्न की सामग्री आसानी से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी संस्थान में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण का कार्य पूरा नहीं होता है तो इसके लिये संबंधित संस्थान के प्राचार्य एवं पुस्तकालयाध्यक्ष को जिम्मेदार माना जायेगा। डॉ0 रावत ने कहा कि भविष्य में ई-ग्रंथालय में एनईपी-2020 के अनुरूप तैयार नये पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों के शोध पत्रों व उच्च शिक्षा में तैनात शिक्षकों की उपयुक्त पुस्तकों को भी अपलोड किया जायेगा ताकि छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों की अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके। विभागीय मंत्री ने कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में हजारों ऐसी पुस्तक उपलब्ध है जो अब आउट ऑफ सिलेबस हो चुकी है। ऐसी पुस्तकों को वन टाइम सेटेलमेंट के तहत किसी जरूरतमंद अथवा सार्वजनिक पुस्तकालयों को दान की जायेंगी, पुरानी पुस्तकों के स्थान पर शिक्षण संस्थानों में नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप अच्छे लेखक एवं प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदी जायेंगी।

बैठक में विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस.एम. रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित, अपर सचिव उच्च शिक्षा प्रशांत आर्य, एम.एम. सेमवाल, निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 जगदीश प्रसाद, संयुक्त निदेशक ए.एस. उनियाल, डॉ. दीपक पाण्डेय, डॉ. चमन कुमार, एनआईसी के आईटी विशेषज्ञ के नारायण, राम कुमार मतोरिया, एस. के. शर्मा, सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं राजकीय महाविद्यालयों से आये पुस्तकालयाध्यक्ष व मेधावी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बॉक्स
दूरस्थ क्षेत्रों की 51 मेधावी छात्राओं को मिली स्कॉलरशिप
विद्या ज्योति स्कॉलरशिप के तहत राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत स्नातकोत्तर की दूरस्थ क्षेत्रों की 51 छात्राओं को ऋषि मिशन खोसला स्कॉलरशिप के अंतर्गत 35-35 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत एवं विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने विभिन्न महाविद्यालयों से आयी छात्राओं शालिनी रौतेला, शिवांगी, साक्षी बेंजवाल, अपर्णा रावत, सिमरन रावत, हिमांशी तिवारी, गीतांजली मेलकानी एवं माधुरी को छात्रवृत्ति के चैक सौंपे। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 163 छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षा में बेहतर कोचिंग हेतु 50-50 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, साथ ही एनडीए, सीडीएस, ओटीए, आईएनए, आईएएफ के माध्यम से चयनित 148 छात्र-छात्राओं को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

उच्च शिक्षा विभाग ने यूपीईएस व रूट्स टू रूट्स के साथ किया एमओयू साइन
उच्च शिक्षा विभाग ने आज दो बड़े संस्थानों रूट्स टू रूट्स नई दिल्ली एवं यूपीईएस देहरादून के साथ एमओयू साइन किये। विभाग ने कला संस्कृति एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा भारतीय ज्ञान के क्षेत्र में सहयोग हेतु रूट्स टू रूट्स नई दिल्ली के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जबकि यूपीईएस देहरादून के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कौशल विकास पाठ्यक्रमों को एनईपी-2020 के अनुरूप राजकीय महाविद्यालयों में संचालित करने को लेकर अनुबंध किया गया।

उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट का हुआ लोकार्पण
विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट का लोकार्पण किया। डॉ0 रावत ने बताया कि नवीन वेबसाइट एनईपी-2020 के अनुरूप अपेडट की गई है, ताकि विभाग से जुड़ी सभी जानकारियां छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं विभागीय कार्मिकों को एक क्लिक पर उपलब्ध हो सके।

स्मार्ट क्लास पर प्रस्तुतिकरण
कार्यशाला में स्मार्ट क्लास डिवाइस के-यान को लेकर आईएल एंड एफएस कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि के-यान एक नॉलेज डिवाइस है जिसे आईआईटी मुम्बई के साथ मिलकर बनाया गया। के-यान एक पोर्टेबल स्मार्ट क्लास साल्यूशन है। जिसमें हाईएंड कम्प्यूटर सिस्टम, प्रोजेक्शन सिस्टम, हाई क्वालिटी ऑडिया-वीडियो स्टिस्म, वर्चुअल इंट्रेक्टिव फीचर सहित इन बिल्ट कैमरा है जो किसी भी क्लास रूम को स्मार्ट क्लास रूम बना सकता है। उन्होंने बताया कि इसमें राज्य के पाठ्यक्रमों का पूरा कंटेंट हैं जो ऑडियो-वीडियो माध्यम में उपलब्ध है। अध्यापकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों के लिये यह डिवाइस छात्र-छात्राओं के लिये उपयोगी साबित होगी। यह आसान तरीके के मुश्किल विषयों को समझाने की क्षमता रखता है। इसमें टीचर ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा हुआ है ताकि यह पता लगाया जा सकता है कि किस शिक्षक ने कितना पढ़ाया। इस डिवाइस को अब तक देशभर के 70 हजार स्कूलों में लगाया जा चुका है। के-यान स्कूलों के अलावा कम्युनिटी अवेयरनेस कार्यक्रमों में भी उपयोग में लाया जा सकता है।

Previous Post

युवाओं ने सीएम का आभार जताया

Next Post

खस्ताहाल सड़कों का शीघ्र पूर्ण करें मरम्मत कार्यः डॉ0 धन सिंह रावत

Related Articles

Slider

दुखदः हिमाचल में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौत

Slider

विशेष अभियान के तहत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण

Slider

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया

Slider

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी बैठक

Slider

स्किल बढाये जाने हेतु कौशल विकास में प्रशिक्षण कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत May 31, 2026
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित May 30, 2026
  • सतपुली झील बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : सतपाल महाराज May 30, 2026
  • नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन May 30, 2026
  • चित्रों और कहानियों के जरिए बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश May 30, 2026
  • डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश May 30, 2026
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त May 29, 2026
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ May 29, 2026
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए May 29, 2026
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई May 29, 2026
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत May 28, 2026
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना May 28, 2026
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित May 27, 2026
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना May 27, 2026
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण May 27, 2026
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा May 27, 2026
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण May 27, 2026
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण May 26, 2026
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी May 26, 2026
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक May 26, 2026
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस May 26, 2026
  • JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश May 25, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद  May 25, 2026
  • समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण May 25, 2026
  • सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा May 24, 2026
  • आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं May 24, 2026
  • सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम May 24, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात May 23, 2026
  • शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश May 23, 2026
  • आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार May 23, 2026
  • ABDM WORKSHOP: प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से बनानी होगी HPR May 22, 2026
  • विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास May 22, 2026
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान May 22, 2026
  • “डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व: सुबोध उनियाल May 22, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की May 22, 2026
  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल May 22, 2026
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे कैबिनेट मंत्री May 22, 2026
  • जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली May 22, 2026
  • चंपावत: एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला May 21, 2026
  • पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन May 21, 2026
  • 23 मई को शिवराजपुर और 25 मई को हल्दूखाता मल्ला में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर May 21, 2026
  • अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बरतें विशेष सावधानी May 21, 2026
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बी.सी. खंडूड़ी : डॉ. धन सिंह रावत May 19, 2026
  • नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर May 19, 2026
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला May 19, 2026
  • बिल्डर पर गुंडाएक्ट में किया जिला बदर  May 19, 2026
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar