Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम
  • “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय”
  • सोमनाथ, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग: CS
  • मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक
  • हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर
  • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Slider

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 75वें काउंटडाउन पर डिब्रूगढ़ में ‘योग महोत्सव’

Raath Samachar
April 7, 20230

योग महोत्सव में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास ।

देहरादून 7 अप्रैल, 2023। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 75वें काउंटडाउन पर डिब्रूगढ़ में आयोजित ‘योग महोत्सव’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के मैदान में कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि “यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि डिब्रूगढ़ इस अद्भुत वातावरण में ‘योग महोत्सव’ की मेजबानी कर रहा है। हम योग को स्वस्थ और बेहतर कल की दिशा में एक वैश्विक आंदोलन बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। योग को जीवन के एक तरीके के रूप में बढ़ावा देने का हमारा प्रयास न केवल हमारे स्वास्थ्य को समृद्ध करेगा बल्कि हमारे प्रधानमंत्री के विजन ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभाएगा।”

केंद्रीय आयुष मंत्री ने आगे कहा कि “योग महोत्सव के इस विशेष अवसर पर जो ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ पर मनाया जा रहा है, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आयुष मंत्रालय डिब्रूगढ़ में 100 बिस्तरों वाला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल स्थापित करने जा रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के केंद्र के रूप में डिब्रूगढ़ को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निरंतर समर्थन के साथ मैं असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का उत्तर-पूर्व में अपनी तरह के एकमात्र केंद्र को पूर्ण समर्थन देने के लिए वास्तव में आभारी हूं। यह केंद्र असम के लोगों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा आउट-पेशेंट और इन-पेशेंट उपचार प्रदान करके क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा। एमडीएनआईवाई और डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के बीच योग चिकित्सकों का व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुआ, जो योग को हर किसी की स्वस्थ जीवन शैली का हिस्सा बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 75वें काउंटडाउन पर आयुष मंत्रालय ने आज डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में ‘योग महोत्सव’ का आयोजन किया। तंजानिया, युगांडा, केन्या, टोगो, नेपाल, नाइजीरिया, लेसोथो, बोत्सवाना, मिस्र, नामीबिया और कोरिया के अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के अलावा हजारों छात्रों, योग के प्रति उत्साही लोगों ने आज यहां योग महोत्सव में भाग लिया और इसे शानदार सफलता दिलाई। कार्यक्रम में एमडीएनआईवाई के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसवराड्डी ने मौजूद लोगों को सीवाईपी का अभ्यास करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर मौजूद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रोफेसर (डॉ.) माणिक साहा ने कहा कि “यह एक महान क्षण है जब आज हम सभी भारतीय विरासत के सबसे बड़े वरदान ‘योग’ को करने के लिए इस खूबसूरत सुबह के समय में एकत्रित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अनगिनत पहल के कारण योग को आज पूरे विश्व में मान्यता प्राप्त है। एक डॉक्टर होने के नाते मैं योग के अनगिनत लाभों को समझता हूं। मैं हमारे आयुष मंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इस अद्भुत कार्यक्रम में आमंत्रित किया और एक स्वस्थ भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में एक आंदोलन का हिस्सा बनाया।“

कार्यक्रम में मौजूद अरूणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने कहा “योग भारत की समृद्ध विरासत का एक अद्भुत उपहार है जिसने दुनिया को स्वस्थ रहने का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। मुझे खुशी है कि मैं आज इस कार्यक्रम में भाग ले सकता हूं क्योंकि हम एक स्वस्थ कल की दिशा में काम कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन व जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोणोवाल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मेन, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री व डिब्रूगढ़ के सांसद रामेश्वर तेली, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत, पूर्व मंत्री और अध्यक्ष हाउसफैड भाबेश कलिता, मणिपुर के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, सपम रंजन सिंह, मेघालय के ऊर्जा मंत्री एटी मंडल, डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जितेन हजारिका और आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा के साथ अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

Previous Post

सभी चिकित्सा इकाईयों में 10 अप्रैल को आयोजित होगी मॉक ड्रिल

Next Post

सीएम धामी बोले, हमारे युवा स्वरोजगार अपनाकर बनें रोजगार देने वाले

Related Articles

Slider

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गौसदनों के निर्माण के सम्बन्ध में बैठक ली

Slider

मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की

Sliderउत्तराखंड

जनहित में समन्वय बनाकर कार्य करें अधिकारीः चेयरमैन

Slider

केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में मुख्यमंत्री धामी

Slider

सांस्कृतिक व लोक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति May 8, 2026
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी May 8, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम May 8, 2026
  • “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” May 8, 2026
  • सोमनाथ, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी May 7, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग: CS May 7, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक May 7, 2026
  • हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर May 7, 2026
  • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी May 7, 2026
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश May 6, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश May 6, 2026
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश May 6, 2026
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री May 5, 2026
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री May 5, 2026
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल May 5, 2026
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त May 4, 2026
  • उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश May 4, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत May 3, 2026
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत May 2, 2026
  • गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 02 कुख्यात अपराधी जिला बदर May 2, 2026
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई May 2, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा May 2, 2026
  • सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश May 2, 2026
  • शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत May 2, 2026
  • राज्यपाल ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से की भेंट May 1, 2026
  • डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग May 1, 2026
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट May 1, 2026
  • प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त April 30, 2026
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई April 30, 2026
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित April 30, 2026
  • विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित April 29, 2026
  • एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक April 29, 2026
  • कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय April 29, 2026
  • दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम April 29, 2026
  • निर्माण कार्यों के शासनादेश के विलम्ब पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी April 29, 2026
  • परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर April 29, 2026
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित April 28, 2026
  • ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण पर जोर April 28, 2026
  • श्रीनगर में 5 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन April 28, 2026
  • नैनीडांडा की लाइफलाइन देहरादून-धुमाकोट बस सेवा होगी नियमित April 27, 2026
  • जनता दरबार में छलका बुजुर्ग का दर्द, पुत्र-पुत्रबधू पर उत्पीड़न का आरोप April 27, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज April 26, 2026
  • केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर गलत जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई April 25, 2026
  • घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है April 24, 2026
  • गैप फिलिंग के लिए प्रत्येक गांव को मिलगी 20 लाख की सौगात April 23, 2026
  • महिला समूहों के हाथों से परोसे जा रहे पारंपरिक व्यंजन April 22, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर करने के निर्देश April 20, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर समन्वय बैठक आयोजित April 18, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, दूसरे दिन 279 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक April 18, 2026
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को April 18, 2026
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर April 18, 2026
  • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री April 17, 2026
  • ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात April 16, 2026
  • एमओयू से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय विस्तार April 16, 2026
  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल April 15, 2026
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत April 15, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक April 15, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज April 15, 2026
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में April 13, 2026
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री April 10, 2026
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar