Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण
Slider

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा पौड़ी में हुआ मॉक अभ्यास

Raath Samachar
April 20, 20230

पौड़ी में हुआ मॉक अभ्यास, जानिए क्या रहा खास!

पौड़ी/20 अप्रैल, 2023ः चार धाम यात्रा 2023 की तैयारियों हेतु (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) द्वारा आयोजित मॉक अभ्यास में प्रतिभागिता के संबंध में जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में आपदा से बचाव एवं राहत कार्य का मॉक अभ्यास किया गया।
मॉक अभ्यास के तहत जनपद में 03 घटनास्थल चिन्हित किये गये थे। श्रीनगर में स्थित डुंगरीपंथ को भूकंप की घटना, धारी देवी मंदिर के पास भगदड़ से डुबने तथा चमधार के पास भूस्खलन होने की घटनाएं चिन्हित् की गयी थी।
सर्वप्रथम जनपद कंट्रोल रूम को स्थानीय पटवारी के माध्यम से प्रातः 09ः50 बजे दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर के डूंगरी पंथ में भूकंप आया है, जिसके पश्चात जनपद का आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम) तुरन्त अलर्ट हो गया तथा जो भी साधन जिसके पास उपलब्ध थे तत्काल हर कोई आईआरएस टीम का सदस्य जनपद आपदा कंट्रोल रूम की ओर रवाना हुआ। आईआरएस टीम के रेस्पॉन्सिबल अधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान तथा ऑपरेशनल यूनिट प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित आईआरएस के महत्वपूर्ण सदस्य तुरन्त जनपद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त इंसीडेंट की कमान संभाल कर आपदा से बचाव एवं समस्त कार्यो के संबंध में तत्काल जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये तथा आईआरएस के सभी सदस्यों और विभागों द्वारा अपने-अपने संसाधनों व टीम सदस्यों के साथ अपनी रिर्पोटिंग प्रस्तुत की। इसी बीच तहसील श्रीनगर के अंतर्गत आने वाले स्थानीय विभागीय कार्मिक मौके पर घटना स्थल के लिए रवाना हुए तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को भी मौके पर पहुंचने की सूचना दी गयी। इसी दौरान जनपद कंट्रोल रूम को अलग-अलग समय सूचना प्राप्त हुई कि डुंगरीपंथ में 03 मकान गिरने से 07 से 08 लोगों के दबने की संभावना हैं, भूकंप से भगदड़ के चलते धारी देवी मंदिर के पास 12 से 15 लोग नदी में बहने व डूबने तथा चमधार में भूस्खलन होने से यातायात व्यवस्था बाधित हुई है।
सूचना के क्रम में तत्काल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, फायर बिग्रेड, तहसीलकर्मी सहित अन्य विभागों की टीमें घटनास्थल की ओर मौके पर पहुंची तथा लोगों को बचाने के कार्य में जुट गयी। जिलाधिकारी द्वारा पहले 01 घण्टें गोल्डन ऑवर में अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बचाने के कार्य को उच्च प्राथमिकता में लेने के निर्देशों के क्रम में बचाव टीम तत्काल बचाव में जुट गयी। डूंगरी पंथ में 05 लोग मकान के गिरने से दबे थे जिनमें से 03 व्यक्ति सामान्य पाये गये जबकि 02 को अस्पताल रवाना किया गया। धारी देवी में भगदड़ की घटना में कुल 15 लोग नदी में बह रहे थे जिसमें से 11 लोगों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस व स्थानीय टीम द्वारा सामान्य तरीके से रेस्क्यू किया गया जबकि अन्य 04 लोग जो गंभीर रूप से घायल थे, उनको प्राथमिक गहन चिकित्सा हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
इसी तरह चमधार में आये भूस्खलन से बाधित हुए यातायात को लोनिवि. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व स्थानीय टीम के द्वारा मौके पर आवश्यकतानुसार जेसीबी तैनात करके सड़क मार्ग को यातायात के लिए पुनः बहाल कर दिया गया।
मॉक अभ्यास संपन्न होने के पश्चात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी आईआरएस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मॉक अभ्यास को हमेशा वास्तविक घटना के तौर पर लेना चाहिए ताकि हमारी आपदा से निपटने की प्रतिक्रिया ठीक तरह से संपादित हो सके। आईआरएस के सभी सदस्यों को अपने-अपने दायित्वों का बेहतर ज्ञान होना चाहिए तथा इसके लिए समय-समय पर नई तकनीकों से अपडेट रहना चाहिए। मॉक अभ्यास में घटना घटित होने के तत्पश्चात् बहुत से प़क्षों और चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो चीजें घटना के दौरान घटित हो सकती है तथा उसको रिकवर करने के लिए हमें जो भी तैयारी करनी होती है, की जानी चाहिए। सभी का आपस में बेहतर समन्वय होना चाहिए तथा कोई भी विभाग या अधिकारी व्यक्तिगत योगदान देने वाला नही दिखना चाहिए बल्कि एक पूरा टीम वर्क केन्द्रित बचाव एवं राहत अभियान दिखना चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि आईआरएस को स्वंय एक्टिव होना चाहिए, उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आपदा से कम्यूनिकेशन सिस्टम ध्वस्त हो जाए तो उस दशा में सूचना आदान-प्रदान कैसे संभव होगा इस पर भी काम करना होगा। इसलिए केवल जनपद कंट्रोल रूम की सूचना पर ही निर्भर न रहकर आईआरएस के प्रत्येक सदस्य को अपने विवेक और आईआरएस के अंतर्गत किये गये दायित्वों के अनुरूप कार्य करने चाहिए।
इस दौरान जनपद कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पी.एस बृजबाल, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला सहित आईआरएस के सदस्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे तथा घटना स्थल श्रीनगर मे इसीडेंट कमांडर आकाश जोशी क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous Post

यहां डीएम के निर्देशन में स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया

Next Post

विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान- मुख्यमंत्री

Related Articles

Slider

354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण

Slider

मुख्यमंत्री ने ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में प्रतिभाग किया

Slider

निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट का विस्तृत पुनरीक्षण 14 नवंबर से

Slider

महाराज ने हनोल के ’’जागडा’’ को राजकीय मेला घोषित किया

Slider

उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बीएमएम कर्मचारियों के वेतन हुई वृद्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः  डीएम June 11, 2026
  • थलीसैंण क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात June 10, 2026
  • मसूरी में सड़क हादसा, चार की मौत June 10, 2026
  • बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाईयों में मारपीट June 10, 2026
  • विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिमः डाॅ. धन सिंह रावत June 10, 2026
  • गोल्डन आवर में मदद से बच सकती है जान: नाज़िश कलीम June 10, 2026
  • स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण June 9, 2026
  • 12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार June 9, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar