Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित
  • सतपुली झील बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : सतपाल महाराज
  • नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन
  • चित्रों और कहानियों के जरिए बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश
  • डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
Sliderउत्तराखंड

कृषि की वर्तमान चुनौतियों, नीतियों और समाधान” विषय पर आयोजित एग्री पंचायत कार्यक्रम

Raath Samachar
August 28, 20240

नई दिल्ली, प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कृषि की वर्तमान चुनौतियों, नीतियों और समाधान” विषय पर आयोजित एग्री पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने सुझाव और विचार साझा किए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिनके कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में भारतवर्ष के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य में भी कृषि एवं औद्यानिक फसलों को बढ़ावा देते हुए कृषकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य में कृषि और औद्यानिकी का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषकों को हित एवं उनकी आय को दौगुनी करने के उद्देश्य से स्टेट मिलेट मिशन, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, जीआई टैग सिंचाई प्रणाली, कृषि ड्रोन जैसे अहम योजनाओं का क्रियान्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा किसानों की मांग और अधिक पैदावार को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड में क्लस्टर खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के अन्र्तगत 264 कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को गठन किया जा चुका है। जैविक कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सरकार को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कई बार जैविक इण्डिया अवार्ड प्राप्त हुआ है। मिलेट सेक्टर में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राज्य को आईआईएमआर हैदराबाद द्वारा पुरुस्कृत किया गया है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मिलेट मिशन के अधीन प्रति राशन कार्ड 01 किलो मण्डुवा वितरण किया जा रहा है। पिछले वर्ष कृषकों से लगभग 20 हजार कुन्टल मण्डुवा न्यूनमत समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा गया है। रागी का न्यूनमत समर्थन मूल्य रुपये 38.46 से बढ़ाकर रुपये 42.90 करने पर मंत्री ने भारत सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कृषि, राज्य की अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है. यहां की 70 फीसदी से ज्यादा आबादी के लिए कृषि ही आजीविका का मुख्य ज़रिया है। उत्तराखंड में लगभग 08 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 16 फीसदी है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती के तहत 02.30 लाख हैक्टेयर आच्छादित किया जा चुका है, जो प्रदेश की कुल कृषि क्षेत्रफल का 38 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थानीय फसलों को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए राज्य के 25 उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया जा चुका है। (लाल धान, बेरीनाग चाय, गहत, मंडुवा, झंगौरा, बुंराश जूस, काला भट्ट, चौलाई, मास्क, माल्टा इत्यादि)
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मातृशक्ति को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलायी गयी योजना नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम के तहत 28 ड्रोन वितरित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के उपरान्त उत्तराखण्ड का स्थान है, हमारी सरकार ने सेब की अति सघन बागवानी योजना प्रारम्भ की है, जिसके अन्तर्गत बागवानों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत लगभग 800 करोड़ की लागत से 5000 हैक्टेयर क्षेत्रफल आच्छादित कर 50,000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 211 एकड़ में सेब के अति सघन बागानों की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से सब्जी एवं फूलों की खेती के लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर क्लस्टर में छोटे पॉलीहाउस स्थापित किये जाने के लिए रू० लगभग 300 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। सरकार इसपर भी प्राथमिकता पर कार्य कर रही है।

Previous Post

बहुउद्देशीय शिविर का होगा आयोजन 01 सिंतबर को

Next Post

अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं: जिलाधिकारी

Related Articles

Slider

अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत लंबित मामलों का समयबद्धता से निस्तारण हो

उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता श्री अनुपम खेर ने की भेंट

Slider

बेस अस्पताल में खुली पैलिएटिव केयर ओपीडी एवं वार्ड

Slider

कृषि एवं उद्यान अधिकारियों को ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के दिए सख्त निर्देश

Slider

गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए बागवानी करवाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित May 30, 2026
  • सतपुली झील बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : सतपाल महाराज May 30, 2026
  • नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन May 30, 2026
  • चित्रों और कहानियों के जरिए बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश May 30, 2026
  • डीएम ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश May 30, 2026
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त May 29, 2026
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ May 29, 2026
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए May 29, 2026
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई May 29, 2026
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत May 28, 2026
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना May 28, 2026
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित May 27, 2026
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना May 27, 2026
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण May 27, 2026
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा May 27, 2026
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण May 27, 2026
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण May 26, 2026
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी May 26, 2026
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक May 26, 2026
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस May 26, 2026
  • JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश May 25, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद  May 25, 2026
  • समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण May 25, 2026
  • सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा May 24, 2026
  • आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं May 24, 2026
  • सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम May 24, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात May 23, 2026
  • शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश May 23, 2026
  • आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार May 23, 2026
  • ABDM WORKSHOP: प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से बनानी होगी HPR May 22, 2026
  • विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास May 22, 2026
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान May 22, 2026
  • “डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व: सुबोध उनियाल May 22, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की May 22, 2026
  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल May 22, 2026
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे कैबिनेट मंत्री May 22, 2026
  • जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली May 22, 2026
  • चंपावत: एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला May 21, 2026
  • पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन May 21, 2026
  • 23 मई को शिवराजपुर और 25 मई को हल्दूखाता मल्ला में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर May 21, 2026
  • अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बरतें विशेष सावधानी May 21, 2026
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बी.सी. खंडूड़ी : डॉ. धन सिंह रावत May 19, 2026
  • नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर May 19, 2026
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला May 19, 2026
  • बिल्डर पर गुंडाएक्ट में किया जिला बदर  May 19, 2026
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar