Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
  • मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री बीरों देवल में आयोजित यात्रा में हुए शामिल
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
  • एनएसएस शिविर का विशेष शिविर जीजीआईसी पैडुल में
Slider

शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करें सभी निकाय: जिलाधिकारी

Raath Samachar
October 6, 20250

शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और स्रोत पर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करें सभी निकाय: जिलाधिकारी

नगर निकायों को डीएम के निर्देश, स्वच्छता कार्यों में तेजी लाएं, प्लास्टिक प्रतिबंध और सीवरेज प्रबंधन पर दें प्राथमिकता

राजस्व संवर्धन, योजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों को गति दें नगर निकाय, जिलाधिकारी ने बैठक में की कड़ी समीक्षा

पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेते हुए स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, यूसीसी पंजीकरण एवं ई-ऑफिस प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों को शत-प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने, कूड़े के स्रोत संग्रहण पर विशेष ध्यान देने तथा अतिक्रमण हटाने में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन निकायों में शतप्रतिशत हाउसहोल्ड्स से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण हो रहा है, वह इस सम्बन्धी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कूड़े का स्रोत संग्रहण सुनिश्चित करवाने के लिए निकायों के अधिकारियों को कैंप लगाकर जागरुकता फैलाने के साथ साथ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीला व सूखा कूड़ा स्रोत पर ही अलग-अलग संग्रहीत हो, इस हेतु निकाय कार्मिकों की टीम गठित कर लोगों को जागरुक करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सख़्त निर्देश दिए कि जल निकायों के आसपास डंपिंग जोन न बनें, इस हेतु सभी नगर निकायों द्वारा शीघ्र कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण में कांट्रेक्टर स्तर की लापरवाही या नियमानुसार कार्य न करने पर पेनाल्टी की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कॉन्ट्रेक्टरों द्वारा रखे गए सफाई कर्मियों को निर्धारित किट /सेफ्टी (बूट, जैकेट, ग्लब्स आदि) को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के साथ-साथ हर सफाई कर्मी का पहचान सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी नगर निकायों को कूड़े के प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाए जाने की कार्रवाई सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकिंग का अभियान चलाकर कम लागत वाले वैकल्पिक प्लास्टिक के उपयोग हेतु जागरुकता फैलाने को कहा।

जिलाधिकारी ने निकायों से सेप्टेज प्रबंधन और सीवर लाइन बिछे होने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस हेतु भूमि हस्तांतरण करने के लिए वन विभाग के साथ लगातार समन्वय करें। साथ ही उन्होंने नगर निकाय पौड़ी को इस हेतु डीपीआर तैयार करवाने जबकि सतपुली को शासन स्तर पर भेजी गई डीपीआर का निरंतर फॉलोअप करते रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निकायों के क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर अधिकारियों को सक्रियता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर की गयी कार्यवाही की अद्यतन सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए वाहनों के माध्यम से जागरुकता प्रसारित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम सिलेथ में निर्माणाधीन गौशाला का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा करते हुए इसका संचालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, यूसीसी पंजीकरण, ई-ऑफिस की प्रगति की भी समीक्षा की और कहा कि इन पर की गयी कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अब नगर निकायों की समीक्षा बैठक प्रत्येक 15 दिन में आयोजित की जाएगी, ताकि कार्यों की पूर्णता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, नगर आयुक्त कोटद्वार पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर रविराज बंगारी के अलावा सभी नगर निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous Post

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए: CM

Next Post

स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्रधानाचार्य निलंबित

Related Articles

Slider

हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल

Slider

देहरादूनः तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक शव बरामद, दो अभी लापता

Slider

पैन इंडिया ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Slider

उत्तरकाशी हादसा कई लोगों की जान मुश्किल में

Slider

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण February 26, 2026
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा February 25, 2026
  • सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत February 25, 2026
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय February 25, 2026
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद February 25, 2026
  • शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी February 24, 2026
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज February 24, 2026
  • नीलकंठ महादेव में होगा स्थापित आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र February 24, 2026
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री बीरों देवल में आयोजित यात्रा में हुए शामिल February 23, 2026
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी February 23, 2026
  • एनएसएस शिविर का विशेष शिविर जीजीआईसी पैडुल में February 21, 2026
  • SHA: अस्पतालों के लंबित दावों के निस्तारण को चला अभियान February 21, 2026
  • कोटद्वार में “भारत उदय एक्सपो–2026” February 21, 2026
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा February 21, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया डायट भीमताल का औचक निरीक्षण February 20, 2026
  • उपकरणों की क्रियाशीलता  के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त February 20, 2026
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत February 19, 2026
  • चारधाम यात्राः तैयारियां शुरू, February 19, 2026
  • 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन February 19, 2026
  • आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश February 18, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बनेगी ठोस रणनीति February 18, 2026
  • ग्रामीण विकास पर अहम फोकसः डाॅ. धन सिंह February 18, 2026
  • तान्या; पहुंची डीएम द्वार; तत्काल मिला न्याय February 18, 2026
  • शिविर में 29 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण February 18, 2026
  • फूलों की वर्षा के बीच धन ‘दा’ के जयकारों से गूंजा पाबौ क्षेत्र February 16, 2026
  • कतारों से मुक्ति हेतु ABDM के स्कैन एंड शेयर व स्कैन एंड पे पर फोकस February 16, 2026
  • जिला प्रशासन ने अभिभावक बन संभाली जिम्मेदारी February 16, 2026
  • चयन कमेटी निर्धारण आपके सौजन्य व विमर्श से ही होगा: डीएम February 15, 2026
  • गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज February 14, 2026
  • कैबिनेट मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन February 13, 2026
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों: डीएम February 13, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित February 13, 2026
  • सिल्वर सिटी में युवक की हत्या February 13, 2026
  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन February 13, 2026
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत February 13, 2026
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा February 12, 2026
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात February 12, 2026
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण February 12, 2026
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक February 12, 2026
  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचाः डाॅ. धन सिंह रावत February 11, 2026
  • ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति February 11, 2026
  • आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण February 11, 2026
  • स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जीआईएस मैपिंग कर 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र February 11, 2026
  • जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल; डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा February 11, 2026
  • मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज February 11, 2026
  • निबंधक कार्यालय व सहकारी बाजार के निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश February 10, 2026
  • गल्ज्वाड़ी में बरसाती नाले पर अतिक्रमण ध्वस्त February 10, 2026
  • बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल February 10, 2026
  • कटापत्थर और कार्लीगाढ़ बनेंगे आदर्श ग्राम February 10, 2026
  • कार्यशाला का आयोजन February 10, 2026
  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान February 9, 2026
  • इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे February 9, 2026
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त February 8, 2026
  • दवाइयों के वितरण पर रोक February 7, 2026
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण February 7, 2026
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल February 6, 2026
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा February 6, 2026
  • जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी February 4, 2026
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला February 4, 2026
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न February 3, 2026
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त February 3, 2026
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं का 100% क्रियान्वयन अनिवार्य February 2, 2026
  • केंद्रीय बजट विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप February 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की February 2, 2026
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” 20 फ़रवरी तक February 1, 2026
  • बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस: डॉ. धन सिंह रावत February 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar