Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक
  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचाः डाॅ. धन सिंह रावत
  • ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति
  • स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जीआईएस मैपिंग कर 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र
Sliderउत्तराखंड

लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Raath Samachar
August 27, 20240

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ) इंस्टीट्यूट में 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान किये जाने के लिए पोर्टल का शुभांरभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अस्टिंट प्रोफेसर को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपके पास हमारे युवाओं का भविष्य निर्माण करने की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन नव चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर का यह पहला पड़ाव है। अब आपके पास अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन से बच्चों के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी इस चुनौती को साकार रूप देकर राज्य सरकार के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि नव चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर अपने कार्य स्थल पर नवाचार का प्रयोग करेंगे। समाज की कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलायेंगे, शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग और रोजगारपरक शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। राज्य सराकर इस दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयारी अंतिम चरण में। पिछले तीन सालों में जनहित में अनेक निर्णय लिये गये हैं। पिछले तीन सालों में 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की गई है। शेष रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू किया गया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों में उत्त्राखण्ड को देश में प्रथम स्थान मिला है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा पिछले तीन सालों में लिए गये अनेक फैसलों को मॉडल के रूप में पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा मानवीय संसाधनों को तराशने का आधार है। युवा कर्णधारों को सही दिशा देने में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदार बनाने में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को उद्यमिता और स्टार्टप के प्रति भी प्रोत्साहित किया जाए। राज्य सरकार द्वारा उद्यमिता और स्टार्टप को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस तरह तैयार करना है कि वे सिर्फ रोजगार पाने वाले ही न बनें, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने वाले बनें। इसके लिए राज्य में देवभूमि उद्यमिता योजना भी शुरू की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को राज्य में लागू किया गया है। शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्वक और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, तकनीक के विस्तार के सभी क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जा रही है। शोध को बढ़ावा देने के लिए शोद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। गौरव योजना के तहत राज्य के उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों को बैंकिंग एवं वित्तीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण तथा 05 हजार छात्रों के प्लेसमेंट का भी लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति प्रो. देवेन्द्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा श्री शैलेश बगोली, अपर सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को टाटा में नौकरी का अवसर

Next Post

पैदल मार्ग के बाद घोड़े खच्चरों की आवाजाही शुरू

Related Articles

Slider

मानसिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ओजली खांडूयसैंण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Slider

यातायात व्यवस्था में सुधार करे यातायात निदेशालयः शैलेश बगोली

Slider

1-14 अगस्त तक सघन डायरिया नियत्रण पखवाडा

Slider

आपात स्थिति में लैंडिंग कराई

Sliderउत्तराखंड

एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन और डाटा अपडेशन में लाएं तेजीः मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • रिखणीखाल में ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन February 13, 2026
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत February 13, 2026
  • तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा February 12, 2026
  • घनसाली को दी 1301.42 लाख की सौगात February 12, 2026
  • जिलाधिकारी ने बाल विकास अपरियोजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण February 12, 2026
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक February 12, 2026
  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचाः डाॅ. धन सिंह रावत February 11, 2026
  • ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति February 11, 2026
  • आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण February 11, 2026
  • स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जीआईएस मैपिंग कर 16 अस्पतालों को बनाया गया नोडल केंद्र February 11, 2026
  • जरूरतमंदों को मिले कंबल और तिरपाल; डीएम ने रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को सराहा February 11, 2026
  • मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज February 11, 2026
  • निबंधक कार्यालय व सहकारी बाजार के निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश February 10, 2026
  • गल्ज्वाड़ी में बरसाती नाले पर अतिक्रमण ध्वस्त February 10, 2026
  • बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल February 10, 2026
  • कटापत्थर और कार्लीगाढ़ बनेंगे आदर्श ग्राम February 10, 2026
  • कार्यशाला का आयोजन February 10, 2026
  • थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान February 9, 2026
  • इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स से बिना गर्म किए भर रहे गड्ढे February 9, 2026
  • शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त February 8, 2026
  • दवाइयों के वितरण पर रोक February 7, 2026
  • 354 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 38 शिकायतों का निस्तारण February 7, 2026
  • जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल February 6, 2026
  • गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने फिर सराहा February 6, 2026
  • जिला टिहरी और देहरादून की लाइफ लाइन -रायपुर सीएचसी February 4, 2026
  • ABDM: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर को लेकर वर्चुअल कार्यशाला February 4, 2026
  • कृषि मंत्री की उपस्थिति में वीबी-जी राम जी कार्यशाला संपन्न February 3, 2026
  • रोड कटिंग में मनमानी पड़ी भारी; अनुमति निरस्त, मुकदमा दर्ज मशीनरी जब्त February 3, 2026
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं का 100% क्रियान्वयन अनिवार्य February 2, 2026
  • केंद्रीय बजट विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप February 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की February 2, 2026
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” 20 फ़रवरी तक February 1, 2026
  • बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस: डॉ. धन सिंह रावत February 1, 2026
  • समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम February 1, 2026
  • HIMS को प्राथमिकता से फॉलों करें अस्पतालः रीना जोशी January 29, 2026
  • CM व शिक्षा मंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र January 28, 2026
  • सूबे में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां: डॉ धन सिंह रावत January 28, 2026
  • जनपद में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा January 28, 2026
  • 596 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण January 28, 2026
  • पेंशन स्वीकृत होते ही छलकी खुशी, महिला ने मुख्यमंत्री का जताया अभार January 27, 2026
  • आयुष्मान शिविर: 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाए गए January 27, 2026
  • डीएम ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का लिया जायजा January 26, 2026
  • आमवाला में 921 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ January 24, 2026
  • हर विकासखंड से तीन मेधावी छात्र होंगे सम्मानित January 24, 2026
  •  मजबूर 2 बेटियां अब भर सकेंगी भविष्य की उड़ान January 23, 2026
  • डीएम ने रेनबसेरों में रहने वालों का जाना हाल January 23, 2026
  • एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर January 21, 2026
  • कथियान में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग January 21, 2026
  • Cross-country race January 20, 2026
  • सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम January 20, 2026
  • सीएम हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम January 20, 2026
  • बागेश्वर निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया शहीद January 20, 2026
  • राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट January 19, 2026
  • बहुउद्देश्यीय शिविर, 86 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ January 19, 2026
  • मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत January 19, 2026
  • अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर January 18, 2026
  • युवा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर January 17, 2026
  • डीएफओ सिविल एवं सोयम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ शिविर January 17, 2026
  • पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: अपर जिलाधिकारी January 17, 2026
  • स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा January 17, 2026
  • Workshop: एबीडीएम के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली January 17, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ January 16, 2026
  • नर्सिंग काॅलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी January 16, 2026
  • उपनल कर्मचारी महासंघ ने जताया आभार January 16, 2026
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक January 15, 2026
  • सरकार आपके द्वारः एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं, January 15, 2026
  • मकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर्व पर दी शुभकामनाएं January 14, 2026
  • वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया January 13, 2026
  • सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती: डाॅ. धन सिंह रावत January 13, 2026
  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन January 12, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar