गगन त्रिपाठी को मिला लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 देहरादून, उत्तराखंड के युवा उद्यमी एवं प्लांट ऑर्बिट (Plant Orbit) के संस्थापक गगन त्रिपाठी को उनके अभिनव कार्य, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और कृषि क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के लिए लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा सुर रहबर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित एक विशेष समारोह में होटल अकेता, देहरादून में प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा उद्यमी उपस्थित रहे। गगन त्रिपाठी ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा – “यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं है, बल्कि मेरी पूरी टीम, किसानों और उन सभी पौध प्रेमियों का है जिन्होंने प्लांट ऑर्बिट के इस मिशन को सफल बनाने में सहयोग दिया। हमारा प्रयास है कि भारत में
Continue ReadingRaath Samachar
जनता दर्शन की भरी भीड़ में डीएम को आभार जताने पंहुचे अल्मोड़ा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी संग बुजुर्ग नवीनचन्द जोशी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढी के आश्रित हैं, नवीन चंद जोशी सुविधा देने पर डीएम का जताया आभार पुरानी जजी कलेक्टेªट परिसर में स्वतंत्रता सेनानी भवन की उलझन सुलझाने, प्रथम पीढी को स्मार्ट सिटी बस में निःशुल्क यात्रा व आवास हेतु भूखंड के प्रयास; स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने डीएम का जताया आभार आवास हेतु भूखंड स्वतत्रंता सेनानियों के पीड़ितों का है हक; हरसंभव प्रयास करेगा प्रशासनः डीएम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों को स्मार्ट सिटी लि0 की बसों में निशुल्क यात्रा हेतु डीएम/सीईओ स्मार्ट सिटी ने मौके पर ही किए थे आदेशः देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत माह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों के साथ बैठक की ...
Continue Readingजनपद, एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन और डाटा अपडेशन में लाएं तेजीः मुख्य सचिव प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से फिजिकल डेटा अपलोड होगा पूर्णतः बंद मुख्य सचिव सहकारी विभाग की समीक्षा के दौरान दिए दिशा निर्देश मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि एमपैक्स (MPACS) का कंप्यूटराइजेशन और डेटा माइग्रेशन कार्य को 31 दिसंबर, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 जनवरी 2026 से फिजिकल डेटा पूर्णतः बंद कर दिया जाए। कंप्यूटराइजेशन और डेटा अपडेशन समय से पूर्ण हो सके इसके लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जनपदों में जिलाधिकारी एवं जिलास्तरीय सहकारिता अधिकारी एवं राज्य स्तर पर सचिव इसकी निगरानी करेंगे। कहा कि डेटा अपडेशन के लिए टाइमलाइन निर्धारित कर सभी को प्रसारित कर दी जाएँ। मुख्य सचिव ने कहा कि अछू...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस' – 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन करें तथा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर उस ...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार भी भांति भी जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में आज 180 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, आपसी विवाद, अतिक्रमण, भरणपोषण अधिनियम, नंदा-सुनंदा आवेदन सहित नगर निगम, एमडीडीए, सिंचाई, पुलिस, आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। कौलागढ निवासी ममता चंद ने डीएम से गुहार लगाई की उनकी पुत्री अंजलि चंद ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसके फलस्वरूप बेटी दून मेडिकल कालेज आंवटित हुआ है बिटिया की पढाई के लिए 2.50 लाख की आवश्यकता है उन्होंने बिटिया की पढाई के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही स्वीकृति देते हुए मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग को प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा अर्न्तगत कार्यव...
Continue Reading
