Author Posts
उत्तराखंड

DM की पहल से खुला राधिका की उच्च शिक्षा का रास्ता

राधिका की शिक्षा को मिले पंख, जिलाधिकारी की पहल से खुला उच्च शिक्षा का रास्ता प्रवेश मिलने पर राधिका ने जिलाधिकारी और बाल विकास विभाग का जताया आभार जनपद में एक भावुक पल देखने को मिला, जब बालिका राधिका ने जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया से अपनी शिक्षा जारी रखने की गुहार लगायी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट के कारण पढ़ाई बीच में रुकने के कगार पर थी, लेकिन जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना” के अंतर्गत राधिका की पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशों का पालन करते हुए राधिका का प्रवेश स्नातक प्रथम वर्ष (बी.ए. ओपन) में करा दिया है और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम अधिकारी थपलियाल ने बताया कि राधिका के प्रथम सेमेस्टर की फीस 5 हजार रुपये जमा कर दी गयी है और...

Continue Reading
Slider

कलियासौड़ में यात्रियों की सुविधा के लिए वे साइड एमीनिटी का निर्माण

पौड़ी: सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर मार्ग के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलियासौड़ में यात्रियों की सुविधा के लिए वे साइड एमीनिटी का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र में यात्रियों के अल्प विश्राम के साथ ही कैफ़े और आउटलेट सेंटर और जनसुविधा की व्यवस्था होगी। खास बात यह है कि केंद्र का संचालन स्थानीय निवासियों का क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) करेगा, जिससे उनकी आजीविका संवर्धन होगी। केंद्र निर्माण के लिए ग्रामोत्थान परियोजना की ओर से 60 लाख रुपये और पर्यटन विभाग से 20 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। केन्द्र को पहाड़ी शैली में बनाया जायेगा। केन्द्र के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिये गये हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम्य विकास विभाग को राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों और यात्रा मार्गों पर यात्रियों को सुविधा, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने, स्थानीय समुदाय को रोजगार और...

Continue Reading
हादसा

थराली आपदा : सीएम धामी ने दुःख जताया

थराली आपदा : सीएम धामी ने दुःख जताया *राहत और बचाव कार्य शुरू*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं। बता दें कि थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से थराली बाजार और आसपास के क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आने से एसडीएम आवास सहित कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं एसडीआरएफ और ए...

Continue Reading
Slider

आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों का शीघ्र तैयार करें आगणनः डॉ. धन सिंह रावत

  देहरादून, प्रदेशभर में प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुये विद्यालयों के पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र विस्तृत आगणन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत की जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जायेगा। इसके लिये जनपद व ब्लॉक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुये विद्यालयों की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। उन्होंने माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त विद्याल...

Continue Reading
Slider

जितेन्द्र आत्महत्या प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री ने जांच के दिये निर्देश

पौड़ी,  पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से तत्काल बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाय ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। डॉ. रावत ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्हों...

Continue Reading