Author Posts
Slider

प्रशासन का सख्त एक्शन; ऑन द स्पॉट लाईसेंस निलम्बित 

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने मॉ बेटे के लिए खतरे का सबब बने शस्त्र लाईसेंस को निरस्त कर दिया है। दरसल विगत जनता दिवस में रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसकी माता पिता के तलाक होने के बाद भी उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराया धमकाया करते है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसका विधिवत् आदेश कर दिया है। जिलाधिकारी के इस निर्णय जहां से माता व पुत्र ने राहत की सांस ली है वहीं शस्त्र लाईसेंस के नाम पर असलहा का दुरूपयोग करने वालों को भी प्रशासन का सख्त संदेश है। विशेषाधिकार का प्रयोग कर डीएम ने शस्त्र लाईसेंस को निलम्बित किया साथ ही पुलिस को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

Continue Reading
Slider

सीएम ने किया का जागेश्वर श्रावणी मेले वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को मेले की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारी लोक आस्था, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान का अमृतकाल चल रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक तथा केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थल...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग, गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस, पार्किंग व कूड़ा निस्तारण क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड श्रीनगर, नगर पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पौड़ी बाजार में श्रीनगर-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे नाली निर्माण और स्कपरों से मलबा हटाने के निर्देश दिये। कुछ दिन पूर्व अपर चोपड़ा के निवासियों ने सड़क किनारे नाली नहीं होने की वजह से हो रही परेशानियों की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात का पानी लोगों के घरों में नहीं जाना चाहिए और पानी से सड़क भी क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एनएच खंड के अधिकारियों को तत्काल बाजार क्षेत्र में नाल...

Continue Reading
Slider

आपदाग्रस्त बटोली गांव में मेडिकल कैम्प, स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण

संवेदनशील प्रशासन प्रथम पंक्ति में आपदाग्रस्त गांव बटोली, प्रभावितों के द्वार, लगाया मेडिकल कैम्प आपदाग्रस्त बटोली गांव में प्रशासन ने मेडिकल कैम्प लगाकर कराई स्थानिकों की स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली में भ्रमण के दौरान डीएम ने दिए थे कैम्प लगाने के निर्देश ग्रामवासियों से डीएम का कमिटमेंट, कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा आपके समक्ष वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु  24×7 तैनात है मैनपावर मशीनरी, देहरादून: जिले के मिसराज पट्टी के बटोली गावं जिसका सम्पर्क टूट गया था विगत दिवस जिलाधिकारी सविन बसंल संग प्रशासनिक अमला प्रथम पंक्ति में गावं पहुच स्थानियों निवासियों को हॉल जाना तथा प्रशासन ने मौके पर ही ग्रामवासियों हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं मौके पर ही ग्रामवासियों के मांग प्रस्तावों को मजूर किया गया। जिलाधिकारी ने भ्र...

Continue Reading
Slider

असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा

देहरादून: डीएम सविन बंसल हमेशा ही असहाय, निर्बल, निर्धन और अनाथ लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते है। एक नही अनेक ऐसे कार्य है जो डीएम ने कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु शुरू किए है। इनसे असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा भी मिल रहा है। डीएम सविन बंसल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल असहनीय पीड़ा से छटपटाते हुए अचानक राजू नाम का एक व्यक्ति डीएम दफ्तर पहुंचा। कहा ‘‘साहिब मेरा नाम राजू है। मेरे कोई भी अपना नही है, लावारिस हूॅ। गढ़वाल से आया हूॅ। मेरे हाथ पर गरम पानी गिरने से हाथ जल गया है। इलाज की जरूरत है। बहुत दर्द हो रहा है। अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं सुन रहा, बहुत परेशान हूॅ, हाथ की सर्जरी होनी है। पैसा नही है, मदद करों। अपने रुंधे कंठ से ये कहते कहते राजू की आंखें दर्द के आंसुओं से छलक उठी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूरी संवेदना के साथ असहाय, अनाथ राजू की मार्मिक व्यथा सुनी। र...

Continue Reading