कावड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण पौड़ी: नीलकंठ क्षेत्र में चल रही कावड़ यात्रा-2025 के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (खाद्य सुरक्षा विभाग), खाद्यान्न आपूर्ति निरीक्षक (नागरिक आपूर्ति विभाग) एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नीलकंठ पैदल मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यापारियों एवं फ़ूड स्टाल विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा से संबंधित मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि कावड़ यात्रियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। संयुक्त टीम ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रक...
Continue ReadingRaath Samachar
देहरादून: जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है वहीं जनमानस को अनावश्यक परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढा है। बावजूद इसके नये प्रकरण भी सामने आ रहे हैं। जिलाधिकारी सविन के सम्मुख एक ताजा प्रकरण बैंक से आया है जिसमें महिला के पति की मृत्यु हो जाने पर बीमित बैंक ऋण के एवज में सुरक्षा देने के बजाय विधवा महिला को परेशान किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित बैंक सी.एस.एल. फाईनेंस लि0 के प्रबन्धक की 6.50 लाख की आरसी जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं, जमा न कराने की दशा में बैंक शाखा की कुड़की कर वसूली की जाएगी। एक और बैंक आया जिला प्रशासन के रडार पर; डीएम ने काटी आरसी, कभी भी हो सकता है सील; नीलाम, ठप्प। 4 बालिकाओं की विधवा मॉ प्रिया को प्रताड़ित करते सीएसएल ...
Continue Readingराजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वनीयता पर बात करते हुए एवं राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य में सरकारी सेवाओं में चयन का आधार केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा व योग्यता है, इसलिये राजकीय सेवाओं में आने के इच्छुक युवा पूरे विश्वास एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी करे, उनका भविष्य उज्ज्वल है | सीएम धामी ने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत अभी तक 60 से अधिक छदम वेषधारी गिरफ्तार हो चुके है, हमारी सरकार देवभूमि के देवत्व को अक्षुण रखने हेतु प्रतिबद्ध है | पवित्र सावन मास एवं चारधाम यात्रा के दौरान ऑपरेशन कालनेमि पूरी गहनता से जारी रहेगा | मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्तित्व को बचाने के हमारे संकल्प पर हम अडिग है, यह अनवरत जारी रहेगा | लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी | सीएम ने कहा हमारी सरकार ने ...
Continue Readingदेहरादून: मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से युद्वस्तर पर समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 12 जुलाई तक कंट्रोल रूम को पेयजल की 216 शिकायतें मिली है, जिसमें से 209 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी हर घर तक शुद्व पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। जनमन की समस्या प्रशासन की समस्या है। इसमें कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी जल स्रोत और टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन के साथ पानी की गुणवत्ता को मेंटेन किया जाए। पानी की शिकायत मिलते ही उसी दिवस को उसका समाधान कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल की प्रतिदिन निबार्ध आपूर्ति
Continue Readingगुजरात के राज्यपाल से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत उत्तराखंड में होने वाले सहकारिता मेलों के शुभारंभ का दिया आमंत्रण दोनों के मध्य प्राकृतिक खेती व सहकारिता के विषयों पर हुई चर्चा गांधीनगर/देहरादून, सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गांधीनगर स्थित राजभवन में गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उत्तराखंड में सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं भावी योजनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने राज्यपाल को उत्तराखंड में आगामी माह सितम्बर से प्रारंभ हो रहे सहकारी मेलों के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने सहर्ष स्वीकार किया और उन्होंने उत्तराखंड आने का वादा किया। मुलाकात के...
Continue Reading
