Author Posts
Slider

आपदा उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ सतर्क रहेंः डीएम

आपदा उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ सतर्क रहेंः डीएम 10 से 14 जुलाई तक जनपद में भारी बारिश का अलर्ट जारी पौड़ी: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद गढ़वाल में 10 से 14 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जतायी गयी है। मौसम की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने समस्त संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखते हुये सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाएं तथा आवागमन पर आवश्यक नियंत्रण बरता जाए। किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थल पर कार्रवाई करते हुए सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष 01368-221840 या मोबाइल नंबर 8279982285 पर तत्काल उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने जनपद और त...

Continue Reading
Sliderराजनीति

भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ

राजनीति में जनता का भरोसा ही बनाता है विजेता पौड़ी जनपद की कुल्हाड़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनावी समर से कदम पीछे खैंच लिए हैं और इसी के साथ वहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। यूं तो नाम वापसी और निर्विरोध चुने जाना लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में कतई ही सामान्य प्रक्रिया है। इस बार की त्रिस्तरीय पंचायतों की कई सीटें ऐसी हैंे जिन पर निर्विरोध प्रतिनिधि तय हो गए हैं। लेकिन कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां पर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल के समर्थित प्रत्याशी ने कदम पीछे सरकाए हैं। और भाजपा की ओर से पंचायत की राजनीति के कई रिकार्ड अपने नाम करने वाले महेंद्र राणा को आगे की रणनीति के लिए फ्री हैंड मिल गया है। खैर छोड़िए! सियासत की जब असल बिसात बिछती है तो सब कुछ नार्मल सा लगता है। लेकिन इसके लिए वो जमीन...

Continue Reading
उत्तराखंड

उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी संस्थानों का किया भ्रमण पंचमहाल जिले में स्थानीय सहकारिता मॉडल की खूबियों को सराहा अहमदाबाद/देहरादून, उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में ग्राहक सेवाओं में सुधार व विस्तार के लिये गुजरात के सहकारिता मॉडल का अनुसरण किया जायेगा, साथ ही बैंकों में डिजिटल प्रणाली का उपयोग कर उपभोक्ताओं को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं दी जायेगी। इसके अलावा गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की वसूली को भी ठोस रणनीति बनाई जायेगी। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुजरात दौरे के दौरान आज कई सहकारी संस्थानों का भ्रमण किया। जिसमें पंचमहाल जिला सहकारी बैंक, नेक्स्ट इकोनॉमिकल सर्विस कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड तथा आशापुरा छरिया मिल्क सोसाइटी शामिल है। डॉ. रावत ने पंचमहाल जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय में बैंक अधिकारियो...

Continue Reading
Slider

आयुष्मानः समन्वय बैठक में हुआ सकारात्मक विमर्श, अस्पतालों ने प्रयासों को सराहा

प्रत्येक लाभार्थी तक आयुष्मान का लाभ पहुंचाना प्राथमिकताः अरविंद सिंह ह्यांकी - राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व आयुष्मान/गोल्डन कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों की संयुक्त समीक्षा/समन्वय बैठक में कई मसलों पर हुआ विचार विमर्श - सीईओ ने कहा, बेहतर क्रियान्वयन को एसएचए व सेवा प्रदाता संस्थाओं में समन्वय को होना बहुत जरूरी - अस्पताल प्रतिनिधियों ने चर्चा पर जताया संतोष, प्रत्येक तीन माह में समन्वय बैठक बुलाने का किया अनुरोध देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व आयुष्मान/गोल्डन कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों की संयुक्त समीक्षा/समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में ऑनलाइन पोर्टल से लेकर दावों के यथा समय निस्तारण, अमान्य दावे, रिव्यू आदि विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। योजना के बेहतर संचालन हेतु कई सुझाव भी प्रतिभागियों ने साझा किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि...

Continue Reading
Slider

तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह अहमदाबाद में विभिन्न सहकारी संस्थानों का भ्रमण कर वहां की कार्य संस्कृति का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही वह सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली व योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे। डॉ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय व अमूल डेयरी भी जायेंगे। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि वह आगामी 12 जुलाई तक गुजरात राज्य के दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह गुजरात के सहकारिता मॉडल को समझेंगे, साथ ही वह सहकारी बैंकों की वित्तीण प्रणाली, ऋण वितरण, एनपीए नियंत्रण और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का भी तकनीकी अवलोकन करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि गुजरात सहकारिता के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी स्थान रखता है और यहां का सहकारिता मॉडल अनुकरणीय है। अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप डॉ. रावत वृह...

Continue Reading