मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के तहत मतदान प्रक्रिया के लिये पोलिंग बूथों में तैनात मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में ई.एम.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि इस रेंडमाइजेशन के बाद मतदान दलों का गठन कर दिया गया है और उन्हें ब्लॉक आवंटित कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से की जा रही हैं और जिला प्रशासन चुनाव से जुड़े सभी कार्य पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किये जाने को लेकर प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ, जिसमें 1191 मतदेय स्थलों में तैनात 6580 कार्मिक शामिल हैं।
Continue ReadingRaath Samachar
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून - मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवलर से सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वातानुकुलित टैम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी तथा प्रदेश की आर्थिक और पर्...
Continue Readingआयुक्त गढ़वाल ने की प्रगति समीक्षा, दिए सख्त निर्देश देहरादूनः आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय ने मंथन सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक रायपुर उमेश शर्मा (काऊ), जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के.के मिश्रा सहित सम्बन्धित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय ने देहरादून शहर के मार्गों पर रोड़ कटिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां कार्य पूर्ण हो चुके है वहां रोड का गुणवत्ता के अनुसार सुधार कर दिया जाए तथा जहां कार्य उपरान्त सड़क का समतलीकरण किया जा रहा है वहां बरसात के दौरान सड़क धसाव को तत्काल ठीक करते हुए सुरक्षा उपाय कर दिए जाएं तथा जिन अनुमतियों पर कार्य प्रारम्भ नही हुआ है वहां 15 सितम्बर तक नए कार...
Continue Readingदेहरादून, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र ही 117 अस्थाई योग प्रशिक्षक मिल जायेगे। उच्च शिक्षा विभाग व कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बन गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने मैरिट के आधार पर योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु आमंत्रण प्रक्रिया निर्धारित कर समय सारणी तय कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 1-8 अगस्त के मध्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। तदोपरांत 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लम्बे समय से लटकी इस भर्ती को शुरू करने के लिये कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसमें रोजगार प्रया...
Continue Readingजनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर, जिला प्रशासन का राशन व आयुष्मान कार्ड माफियाओं पर प्रहार, राज्य में प्रथमबार, राशनकार्ड व आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन कर पेश की नजीर जिला प्रशासन कर्तव्यपथ पर अडिग; माफियाओं में खौफ; विधिक कार्यवाही तय; 3323 राशन कार्ड, 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त, जांच जारी; मुकदमा दर्ज अपने कड़े व सख्त एक्शन से राशन व आयुष्मान कार्ड माफिया गिरोहों को कुचल रहा प्रशासन निष्क्रिय राशन कार्डो से बने 9428 आयुष्मान कार्ड, 3323 राशन कार्ड गलत दस्तावेजों से बनाए जाना पाए जाने पर दर्ज हुआ मुकदमा देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल ने जिले में अपात्र राशन एवं आष्युमान कार्ड पर की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सत्यापन की कार्यवाही शुरू की गई जिसमें पाया कि 136676 निष्क्रिय रा...
Continue Reading
