Author Posts
Slider

आयुष्मानः स्वास्थ्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

अस्पताल के दावों का यथा समय हो निस्तारणः डा धन सिंह रावत - आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य में ने अधिकारियों को दिए निर्देश - एसजीएचएस में बजट की समस्या के निस्तारण पर हुई चर्चा देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में मा. स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना के सेवा प्रदाता अस्पतालों के दावों का यथा समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पर्वतीय जनपदों में संचालित अस्पतालों को आयुष्मान के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी जरूरी बताया। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना आम जन मानस के जीवन से जुड़ी है। इसको बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु सभी को बहुत गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने अस्पताल की ओर से आने वाले उपचार के दावों का यथा सम...

Continue Reading
पर्यटनयुवा जगत/ शिक्षा

कैलाश मानसरोवर यात्रा दल रवाना

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा श्रद्धालु इस अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनकर...

Continue Reading
उत्तराखंड

यूपीसीएल निदेशक मंडल की 124वीं बैठक

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में देहरादून स्थित यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण से संबंधित प्रोजेक्ट के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों और समस्याओं के समाधान पर भी मंथन किया गया। मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग को निर्देशित किया कि विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण से संबंधित जितनी भी परियोजनाएं गतिमान हैं उनको समय से पूरा करें और उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और किफायती बिजली उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्यों का बेहतर तरीके से इंप्लीमेंट करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रोजेक्ट से संबंधित तकनीकी बिंदुओं के बेहतर क्लेरिफिकेशन और स्टडी के लिए निदेशक मंडल में एक तकनीकी मेंबर की नियुक्ति की जाए। उन्होंने निदेशक मंडल की बैठक में UERC (उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग) द्वारा पारित टैरिफ ऑर्डर ...

Continue Reading
Slider

अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट

केदारनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में प्रशासन कर रहा है त्वरित कार्रवाई   मानसून काल के दौरान केदारनाथ यात्रा मार्ग पर प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 30 मिनट में मार्ग होता है सुचारू, तैनात हैं आवश्यक संसाधन अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ओंमकार पांडे ने जानकारी दी कि मार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की स्थिति में केवल 5 मिनट के भीतर राहत दल मौके पर पहुंचता है और सामान्य परिस्थितियों में औसतन 30 मिनट के भीतर मार्ग को सुचारू कर दिया जाता है तथा भारी वर्षा होने एवं बड़े बोल्डर आने की स्थिति में अधिकतम 3 से 4 घंटों में मार्ग को सुचारू किया जाता है। यह त्वरित प्रतिक्रिया यात्रा की निर्बाधता और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। ...

Continue Reading
राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 958 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 958 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे अब तक कुल 1183 नामांकन पत्र जमा, शांतिपूर्ण माहौल में चल रही प्रक्रिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जनपद में नामांकन की गतिविधियों में तेजी देखी गयी। गुरुवार को जिले में कुल 958 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। इसके साथ ही अब तक कुल 1183 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की निगरानी में जनपद के सभी विकासखंडों में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। अधिकारी स्वयं कंट्रोल रूम के माध्यम से हर विकासखंड से नामांकन संबंधित सूचनाएं प्रतिदिन संकलित कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गये हैं, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। जानकारी क...

Continue Reading