Author Posts
Sliderउत्तराखंड

मुख्य सेवक संवाद के तहत सीएम ने किया संवाद

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 250 मेगावाट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। इस...

Continue Reading
Slider

जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में “साथी” अभियान

पौड़ी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन पर  जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में “साथी” अभियान के अंतर्गत एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी एवं सिविल जज अकरम अली ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि अभियान के तहत ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता नहीं हैं, जो परित्यक्त हैं, जो बाल संरक्षण संस्थाओं में या अन्य संरक्षण गृहों में रह रहे हैं, उन्हें या इसी प्रकार के अन्य बच्चों को चिन्हित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ें। साथ ही ऐसे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने में सहायता करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ ऐसे बच्चों को उपलब्ध करायें। उन्होंने सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति गंभीरता से कार्य करते हुए साथी अभियान को सफल बनाने...

Continue Reading
Slider

मुख्य सचिव ने ली उच्च अधिकारियों की बैठक

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में मसूरी में आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं में सुधार के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने रोड कनेक्टिविटी, यातायात संकुलन और नागरिक सुविधाओं के विकास जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि मसूरी में आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं के विकास के लिए शहरी विकास विभाग नोडल विभाग होगा। उन्होंने कहा कि मसूरी के लिए यातायात संकुलन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में यातायात संकुलन की समस्या को कम करने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गों को दुरूस्त किया जाना आववश्यक है। उन्होंने आरटीओ एवं पुलिस के द्वारा मसूरी के लिए ट्रेफिक प्लान को सख्ती से प्रवर्तन कराए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने झड़ीपानी रोड, कैमल्स बैक रोड, लंढौर एवं खट्टापानी रोड के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य किए जाने के निर्द...

Continue Reading
Slider

प्रमाणिक आलू बीज उपलब्ध कराने वाला गांव बना जल्लू

प्रमाणिक आलू बीज उपलब्ध कराने वाला गांव बना जल्लू विकास खंड थलीसैंण में चल रहा है आलू बीज उत्पादन कार्यक्रम बीज उत्पादन से किसानों के साथ ही फेडरेशन को हो रहा फायदा विकास खण्ड थलीसैंण का जल्लू गाँव अब प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने वाला पौड़ी जिले का पहला गाँव बन गया है। यहाँ के किसान पिछले दो साल से उद्यान विभाग को कुफरी प्रजाति के प्रमाणित आलू बीज उपलब्ध करा रहे हैं। जिले में आलू बीज की माँग को देखते हुए आलू बीज उत्पादन कार्यक्रम को विस्तार देने की योजना बनायी जा रही है। इससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के संदेश की दिशा में काम करते हुए आलू बीज उत्पादन में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड राज्य के अधिकांश भू-भाग के पहाड़ी होने के कारण यहां की जलवायु व मौसम आलू बीज उत्पादन के लिए अत्यन्त अनुकूल है। राज्य में उद्यान विभाग को प्रतिवर्...

Continue Reading
उत्तराखंड

पेंशन व छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए अब आधार सीडिंग अनिवार्य

समाज कल्याण विभाग से संचालित पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं में लाभार्थियों की आधार सीडिंग किये जाने हेतु जिले में विशेष अभियान की शुरुआत हो गयी है। इस अभियान के तहत 29 मई से 18 जून तक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा समस्त विकासखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार उन सभी पेंशनधारकों व छात्रवृत्ति योजना का लाभ हेतु छात्र–छात्राओं  की आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है, जिनके खाते अब तक आधार से लिंक नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि यदि लाभार्थियों द्वारा समय रहते आधार सीडिंग नहीं करायी जाती है, तो भविष्य में उन्हें पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिलना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिविरों के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा ऐसे पेंशन लाभार्थियों के लिए आधार...

Continue Reading